इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने पर भड़कीं हरियाणवी डांसर,VIDEO:बोलीं-यूपी पुलिस ने आरोपी के साथ मिलकर साजिश रची, धमकियां मिल रहीं; भाई से लड़की छिड़वाकर देखूंगी

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Haryanvi Dancer Instagram Shutdown Conspiracy | Hathras Police

इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने पर भड़कीं हरियाणवी डांसर,VIDEO:बोलीं-यूपी पुलिस ने आरोपी के साथ मिलकर साजिश रची, धमकियां मिल रहीं; भाई से लड़की छिड़वाकर देखूंगीराम सिंहमार, सोनीपत4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

3 जून को यूपी के हाथरस में एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर युवक ने हरियाणवी डांसर की कमर पर टच किया था। - Dainik Bhaskar3 जून को यूपी के हाथरस में एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर युवक ने हरियाणवी डांसर की कमर पर टच किया था।

यूपी के हाथरस में स्टेज शो पर छेड़खानी (कमर छूने की घटना) का शिकार हुईं हरियाणवी डांसर की इंस्टाग्राम आईडी बंद कर दी गई है। डांसर ने इसका आरोप यूपी पुलिस और छेड़खानी करने वाले युवक पर लगाए है। दावा किया है कि उनकी आवाज दबाने के लिए साजिश के तहत सोशल म

.

पुलिस कार्रवाई से नाराज डांसर ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें वह बेहद गुस्से में दिखाई दे रही है। डांसर के अनुसार, एक लाइव कार्यक्रम में मौजूद थीं। इसी दौरान जब अपना मोबाइल फोन चेक किया तो इंस्टाग्राम आईडी अचानक गायब मिली। आईडी को वापस लाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन अब तक वह रिस्टोर नहीं हो पाई है। इस दौरान उन्होंने विवादित बयान भी दिया। कहा-

QuoteImage

यदि पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करती और छेड़खानी जैसे मामले को गंभीरता से नहीं लेती, तो वह अपने भाई से किसी लड़की के साथ इसी प्रकार की छेड़खानी करवाकर देखना चाहती हैं कि उस स्थिति में पुलिस क्या कार्रवाई करती है। जो कानून और कार्रवाई उनके मामले में लागू नहीं हो रही, वह किसी दूसरे मामले में कैसे लागू होगी, यह वह देखना चाहती हैं।

QuoteImage

डांसर ने आगे कहा कि वह किसी भी हाल में इस लड़ाई को खत्म नहीं करेंगी। न्याय के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करती रहेंगी। उधर, यूपी पुलिस ने डांसर के इन आरोपों को निराधार बताते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है।

हरियाणवी डांसर से हुई छेड़छाड़ के 2 PHOTOS….

स्टेज शो के दौरान युवक ने हरियाणवी डांसर के कपड़ों में रुपए डालने की कोशिश भी की थी।स्टेज शो के दौरान युवक ने हरियाणवी डांसर के कपड़ों में रुपए डालने की कोशिश भी की थी।इस छेड़खाड़ी के बाद डांसर ने आयोजकों के सामने विरोध जताया था।इस छेड़खाड़ी के बाद डांसर ने आयोजकों के सामने विरोध जताया था।

वीडियो में हरियाणवी डांसर ने कही ये बातें…

मेरे खिलाफ बड़ी चाल चली जा रही है

हरियाणवी डांसर का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार अपनी बात लोगों तक पहुंचा रही थीं। आरोपी युवक ने यूपी पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर उनकी इंस्टाग्राम आईडी बंद करवा दी, ताकि वह जनता तक अपनी बात न पहुंचा सकें।

उसके खिलाफ एक बड़ी साजिश रची जा रही है। उन्हें नहीं पता कि इस पूरे खेल में कितने लोग शामिल हैं, लेकिन लगातार उन्हें कमजोर करने और चुप कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी भी दबाव में पीछे हटने वाली नहीं हैं।

जान से मारने की धमकियां मिलने का दावा

डांसर ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और दावा किया कि वे उनके घर के बाहर खड़े हैं और उन्हें जान से मार देंगे। कहना है कि जल्द ही वह इन वीडियो को भी सार्वजनिक करेंगी।

आगे कहा कि पहले उनके साथ छेड़खानी हुई और अब उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अगर भविष्य में उनके साथ कोई और गंभीर घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी आरोपी युवक और पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होंगे।

पुलिस कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल

डांसर ने कहा कि उनके साथ स्टेज पर बेहद गंदी तरीके से बदसलूकी और छेड़खानी हुई थी। घटना का वीडियो मौजूद है और यह पूरी घटना लोगों ने देखी है। इसके बावजूद पुलिस ने न तो मामले को गंभीरता से लिया और न ही निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की।

आरोपी को गिरफ्तारी करने की बजाय पुलिस ने वीडियो जारी कर यह बता दिया था कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनके अनुसार पूरे मामले में केवल वही युवक मुख्य आरोपी था, जिसने स्टेज पर बदसलूकी की थी।

सोशल मीडिया बंद होने से नहीं दबेगी आवाज

हरियाणवी डांसर ने बताया कि अगर किसी को लगता है कि एक सोशल मीडिया अकाउंट बंद होने से वह शांत हो जाएंगी तो यह गलतफहमी है। उसके अन्य अकाउंट भी सक्रिय हैं और वह हर माध्यम से अपनी बात लोगों तक पहुंचाती रहेंगी। यदि उन्हें सरकार और प्रशासन से न्याय नहीं मिला तो वह बड़ा कदम उठाने को मजबूर हो जाएंगी।

डांसर की शिकायत पर हाथरस के सासनी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।डांसर की शिकायत पर हाथरस के सासनी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

युवक के खिलाफ कमजोर धाराएं लगाने का आरोप

डांसर ने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन हाथरस द्वारा जो भी धाराएं युवक के खिलाफ लगाई गई है, वह पर्याप्त नहीं है, वह केवल एक फॉर्मेलिटी की गई है ताकि युवक बच जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जानबूझकर ऐसी धाराएं लगाई हैं जिनकी वजह से आरोपी को थाने से ही जमानत मिल गई। उन्होंने छेड़खानी के मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ने की मांग की है।

———————-

डांसर विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

हरियाणवी डांसर बोलीं-यूपी पुलिस कमर छूने वाले को बचा रही:खुद बुलाकर शिकायत ली, अब पैसे खाकर चुप्पी साधी; योगी सरकार से इंसाफ मांगूंगी

अब हरियाणवी डांसर का आपत्तिजनक VIDEO सामने आया:युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया

‘कमर छूने वाला गिरफ्तार नहीं हुआ तो जान दे दूंगी’:हरियाणवी डांसर बोलीं- 15 जून तक इंतजार करूंगी; जहां इज्जत मिलेगी, वहीं परफॉर्मेंस दूंगी

स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया, CCTV:वीडियो बना रहे सिपाही से मोबाइल छीना, मारपीट की, पुलिस ने जारी की 3 फुटेज

Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Collectorate Clash: Lawyers Attack Police, CCTV Footage Released झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया, CCTV:वीडियो बना रहे सिपाही से मोबाइल छीना,…

अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे अधिकारियों ने गिनाईं विकास योजनाएं

Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh Vande Bharat Sleeper Train Launch | Aligarh Station MP Satish Gautam अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने…

You Missed

Oilers at Islanders projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 1 views
Oilers at Islanders projected lineups | NHL.com

झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया, CCTV:वीडियो बना रहे सिपाही से मोबाइल छीना, मारपीट की, पुलिस ने जारी की 3 फुटेज

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 1 views
झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया, CCTV:वीडियो बना रहे सिपाही से मोबाइल छीना, मारपीट की, पुलिस ने जारी की 3 फुटेज

Sabres at Kings projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 3 views
Oilers at Islanders projected lineups | NHL.com

अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे अधिकारियों ने गिनाईं विकास योजनाएं

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 3 views
अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे अधिकारियों ने गिनाईं विकास योजनाएं

An Update From AD Jon Gilbert – East Carolina University Athletics

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 6 views
An Update From AD Jon Gilbert – East Carolina University Athletics

मुकेश शर्मा हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद:दादरी अदालत ने सुरेश और सुभाष पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 6 views
मुकेश शर्मा हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद:दादरी अदालत ने सुरेश और सुभाष पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया