रामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन का एक्शन:दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, हाइड्रा मशीन सीज; दो डंपरों पर 90 हजार जुर्माना

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Rampur
  • Rampur Illegal Mining Action | Tractors Seized, Dumpers Fined

रामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन का एक्शन:दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, हाइड्रा मशीन सीज; दो डंपरों पर 90 हजार जुर्मानाओमपाल | रामपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हाइड्रा मशीन को जब्त किया गया है। साथ ही, खनिजों का अवैध रूप से परिवहन कर रहे दो डंपरों पर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

यह कार्रवाई जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर खान विभाग द्वारा की गई। 19जून 2026 को सदर तहसील के ग्राम मगारसरा में अवैध खनन की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद खान अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां अवैध खनन गतिविधियां पाई गईं।

दो डंपर ओवरलोड परिवहन करते हुए पकड़े

इसके बाद मौके पर मौजूद दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हाइड्रा मशीन को जब्त कर शाहबाद थाना क्षेत्र में सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, खान विभाग की टीम ने भमरौआ रोड पर भी सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दो डंपर खनिजों का ओवरलोड परिवहन करते हुए पकड़े गए। जांच में यह भी सामने आया कि इन वाहनों के पास परिवहन से संबंधित वैध प्रपत्र नहीं थे।

नियमों के उल्लंघन पर दोनों डंपरों पर कुल 90 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जिसे संबंधित पक्षों से जमा करा दिया गया है।

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि जनपद में प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने बताया कि राजस्व की हानि पहुंचाने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    टावरों पर चढ़ने की घटनाओं को रोकने को लेकर बैठक:भदोही में सीओ ने संचालकों को सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश

    Hindi News Local Uttar pradesh Bhadohi Gyanpur Police Meeting | Mobile Tower Security Guidelines In Bhadohi टावरों पर चढ़ने की घटनाओं को रोकने को लेकर बैठक:भदोही में सीओ ने संचालकों…

    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:उन्नाव में मौरावां से घर लौटते समय हुआ हादसा, गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार

    Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Unnao Road Accident | Bike Rider Death Kotwar Saraiyan Hit And Run अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:उन्नाव में मौरावां से…

    You Missed

    Glen Powell to Play Baseball Icon Lou Gehrig

    • By dp
    • August 4, 2026
    • 0 views
    Glen Powell to Play Baseball Icon Lou Gehrig

    टावरों पर चढ़ने की घटनाओं को रोकने को लेकर बैठक:भदोही में सीओ ने संचालकों को सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश

    • By dp
    • August 4, 2026
    • 0 views
    टावरों पर चढ़ने की घटनाओं को रोकने को लेकर बैठक:भदोही में सीओ ने संचालकों को सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश

    El-Sayed and Stevens close Michigan Senate primary offering different visions for Democrats

    • By dp
    • August 4, 2026
    • 2 views
    El-Sayed and Stevens close Michigan Senate primary offering different visions for Democrats

    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:उन्नाव में मौरावां से घर लौटते समय हुआ हादसा, गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार

    • By dp
    • August 4, 2026
    • 2 views
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:उन्नाव में मौरावां से घर लौटते समय हुआ हादसा, गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार

    Mercury vs Sky Prediction, Picks & Player Props for Tonight’s WNBA Game

    • By dp
    • August 4, 2026
    • 3 views
    Mercury vs Sky Prediction, Picks & Player Props for Tonight’s WNBA Game

    किशोर कुमार ने कार दफनाकर कई दिन शोक मनाया:'आनंद' में उन्हें हीरो लेना चाहते थे ऋषिकेश मुखर्जी, सिर मुंडवाकर बोले थे- अब क्या करोगे?

    • By dp
    • August 4, 2026
    • 3 views
    किशोर कुमार ने कार दफनाकर कई दिन शोक मनाया:'आनंद' में उन्हें हीरो लेना चाहते थे ऋषिकेश मुखर्जी, सिर मुंडवाकर बोले थे- अब क्या करोगे?