बहन के प्रेम संबंध का विरोध बना मौत की वजह:अर्जुन हत्याकांड में तीन साल पुराने रिश्ते में गई जान, एक और आरोपी गिरफ्तार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bareilly
  • Bareilly Arjun Murder | Sister Love Affair; Another Accused Arrested

बहन के प्रेम संबंध का विरोध बना मौत की वजह:अर्जुन हत्याकांड में तीन साल पुराने रिश्ते में गई जान, एक और आरोपी गिरफ्तारशशांक राठौर | बरेली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली के संजयनगर में हुए अर्जुन हत्याकांड की पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। तीन साल पुराने प्रेम संबंध का विरोध करने पर अर्जुन की हत्या कर दी गई। परिवार की प्रतिष्ठा और बहन के भविष्य को लेकर अर्जुन की नाराजगी पहले विवाद और फिर खूनी वारदात में बदल गई।

बारादरी पुलिस के अनुसार, अर्जुन की बहन पलक और कुश कश्यप के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। अर्जुन इस रिश्ते का विरोध करता था और उसने कई बार दोनों को अलग रहने की चेतावनी दी थी। इसी कारण दोनों पक्षों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि 15 जून को हुए एक विवाद के दौरान अर्जुन ने कुश को थप्पड़ मारा था। इस सार्वजनिक अपमान का बदला लेने के लिए कुश ने अपने साथी अर्पित उर्फ पहाड़ी और कपिल के साथ मिलकर अर्जुन को सबक सिखाने की योजना बनाई।

उसी रात संजयनगर स्थित मंदिर के पास अर्जुन को रोका गया और उनके बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर अर्पित उर्फ पहाड़ी ने तमंचे से गोली चला दी, जिससे अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब फरार चल रहे कुश कश्यप को डीडीपुरम पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी कपिल की तलाश जारी है और पुलिस दबिश दे रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अमित शाह से मिले चिरंजीवी और राम चरण:बोले- AI और डीपफेक तकनीक से कलाकारों को खतरा; जान्हवी कपूर का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था

    Hindi News Entertainment Bollywood Chiranjeevi Ram Charan Meet Amit Shah | AI Deepfake Threat Delhi अमित शाह से मिले चिरंजीवी और राम चरण:बोले- AI और डीपफेक तकनीक से कलाकारों को…

    ‘बिग बॉस’ फेम आसिफ खान हुए भावुक:घर के अंदर थे, तब दोस्त की हार्ट अटैक से हुई मौत; बोले- पिता को भी ऐसे खोया था

    Hindi News Entertainment Bollywood Bigg Boss 20 Asif Khan Emotional Statement On Friend Death | Interview भास्कर इंटरव्यू‘बिग बॉस’ फेम आसिफ खान हुए भावुक:घर के अंदर थे, तब दोस्त की…

    You Missed

    Powerball winning numbers drawn for Monday’s $803.9M jackpot

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 4 views
    Powerball winning numbers drawn for Monday’s 3.9M jackpot

    अमित शाह से मिले चिरंजीवी और राम चरण:बोले- AI और डीपफेक तकनीक से कलाकारों को खतरा; जान्हवी कपूर का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 2 views
    अमित शाह से मिले चिरंजीवी और राम चरण:बोले- AI और डीपफेक तकनीक से कलाकारों को खतरा; जान्हवी कपूर का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था

    Prediction: This Will Be SpaceX’s Stock Price by the End of 2027 | The Motley Fool

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 4 views
    Prediction: This Will Be SpaceX’s Stock Price by the End of 2027 | The Motley Fool

    ‘बिग बॉस’ फेम आसिफ खान हुए भावुक:घर के अंदर थे, तब दोस्त की हार्ट अटैक से हुई मौत; बोले- पिता को भी ऐसे खोया था

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 4 views
    ‘बिग बॉस’ फेम आसिफ खान हुए भावुक:घर के अंदर थे, तब दोस्त की हार्ट अटैक से हुई मौत; बोले- पिता को भी ऐसे खोया था

    Sadie Sink Chooses Perfect Follow-Up Movie to ‘Spider-Man: Brand New Day’

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 6 views
    Sadie Sink Chooses Perfect Follow-Up Movie to ‘Spider-Man: Brand New Day’

    गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक बिक्री, अवैध भंडारण पर होगी गिरफ्तारी

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 6 views
    गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक बिक्री, अवैध भंडारण पर होगी गिरफ्तारी