पार्षद ने कहा-विकास की गंगा बहाई, लोग बोले 'झूठ है':वार्ड-17 में करोड़ों की गंगाजल परियोजना के बावजूद जल संकट, रास्ते भी खराब

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • Agra Ward 17 Water Crisis | Parshad Claims 100% Development, Residents Struggle

पार्षद ने कहा-विकास की गंगा बहाई, लोग बोले ‘झूठ है’:वार्ड-17 में करोड़ों की गंगाजल परियोजना के बावजूद जल संकट, रास्ते भी खराबआगरा8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आंखों के सामने दरिया है, लेकिन पीने को शुद्ध पानी मयस्सर नहीं। ये दशा यमुना किनारे बसे आगरा के वार्ड 17 राजनगर के लोगों की है। गंगाजल परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन लाभ लोगों तक नहीं पहुंचा। राजनगर में पार्षद बंटी माहौर का निवास है। उनक

.

दैनिक भास्कर की ‘वार्ड परिक्रमा’ के दौरान लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक से पेयजल संकट झेल रहे हैं। दो साल पहले गंगाजल की लाइन बिछाई गई, लोगों ने कनेक्शन भी ले लिए, लेकिन आज तक घरों में पानी नहीं पहुंचा। दूसरी ओर नाले की टूटी बाउंड्री वॉल, चोक सीवर और कूड़े के ढेर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। इसके बावजूद पार्षद वार्ड में 100 फीसदी विकास कार्य कराने का दावा कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर वार्ड परिक्रमा अभियान चला रहा है। इस कड़ी में वार्ड-17 राजनगर का जायजा लिया गया…

राजनगर में राजसी ठाठ, सिरकिमड़ी बदहाल

राजनगर, जहां पार्षद का निवास है। यहां की अधिकांश सड़कें और गलियां साफ-सुथरी मिलीं। स्ट्रीट लाइटें लगी हैं और व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखाई दीं। लेकिन कुछ ही दूरी पर स्थित सिरकिमड़ी क्षेत्र की तस्वीर अलग नजर आई। यहां सड़कें टूटी हुई हैं, गलियों में बड़े-बड़े गड्ढे हैं और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पहले ये नजारा देखिए…

राजनगर वार्ड में घरों से सटाकर बिजली के पोल व लाइन निकाली गई है। इससे करंट का खतरा बना रहता है। बारिश के दिनों में यह डर और बढ़ जाता है। कई जगह दिन में स्ट्रीट लाइटें भी जलती नजर आईं।राजनगर वार्ड में घरों से सटाकर बिजली के पोल व लाइन निकाली गई है। इससे करंट का खतरा बना रहता है। बारिश के दिनों में यह डर और बढ़ जाता है। कई जगह दिन में स्ट्रीट लाइटें भी जलती नजर आईं।वार्ड के मुख्य नाले की बाउंड्री टूटी होने की वजह से हादसे का खतरा बना रहता है। बारिश के दिनों मे नाला उफनाने से समस्या और बढ़ जाती है।वार्ड के मुख्य नाले की बाउंड्री टूटी होने की वजह से हादसे का खतरा बना रहता है। बारिश के दिनों मे नाला उफनाने से समस्या और बढ़ जाती है।

वार्ड की बड़ी समस्याएं

दो दशक से पेयजल संकट : बाल्मीकि बस्ती समेत कई इलाकों में वर्षों से पानी की समस्या बनी हुई है। दो साल पहले पाइपलाइन डाली गई, लेकिन आज तक सप्लाई शुरू नहीं हुई।

बड़े नाले की टूटी बाउंड्री वॉल : नाले की दीवारों में दरारें हैं और कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।

चोक सीवर और टूटे ढक्कन : सीवर लाइनें जाम हैं। कई जगह ढक्कन टूटे हुए हैं, जिससे गंदगी सड़कों पर बहती रहती है।

कूड़े के ढेर और गंदगी : रेलवे लाइन के किनारे और खाली स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है।

बारिश में जलभराव : बरसात के दौरान कई इलाकों में पानी भर जाता है। गंदा पानी गलियों में फैलने से लोगों को परेशानी होती है।

लोग बोले- दो साल से घरों में पानी नहीं आया

राधा ने कहा कि दो साल पहले गंगाजल लाइन डाली गई थी, लेकिन आज तक घरों में पानी नहीं पहुंचा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो पूरी बस्ती नगर निगम का घेराव करेगी।

समर्थकों ने किया बचाव

प्रमोद कुमार ने कहा कि पार्षद ने क्षेत्र में काफी विकास कार्य कराए हैं। उनके मुताबिक वार्ड में शहर के किसी भी अन्य वार्ड से अधिक सामुदायिक भवन बने हैं और विभिन्न समाजों के लिए नौ सामुदायिक भवन उपलब्ध हैं।

नगर निगम कार्यालय के घेराव की चेतावनी दे रहे लोग

लोगों ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर नगर निगम, जलकल विभाग, जिलाधिकारी, विधायक और पार्षद तक से गुहार लगाई गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। बाल्मीकि बस्ती के लोग खुलेआम नगर निगम घेराव की चेतावनी दे रहे हैं। वहीं बस्ती के बीच से गुजर रहे नाले की जर्जर दीवारें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि दिखाई देते हैं, लेकिन समस्याओं के समाधान के वक्त कोई सुनवाई नहीं होती।

नाले की टूटी दीवार बनी खतरा

वार्ड के बीचोंबीच गुजर रहे बड़े नाले की बाउंड्री वॉल कई जगहों से टूटी हुई है। दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं और कई हिस्से नाले में समा गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में नाला और सड़क एक जैसे दिखाई देते हैं। कई बच्चे और राहगीर इसमें गिर चुके हैं। लोगों का डर है कि अगर समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

  • हेल्पलाइन नंबर. नगर निगम ने पाइप लाइन में लीकेज या कहीं गंदे पानी की सप्लाई होने की शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8272854914 जारी किया है। इस पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • अपने वार्ड की कवरेज और समस्याओं की जानकारी देने के लिए वॉट्सएप नंबर 8077464599 पर मैसेज कीजिए।

———–

ये खबर भी पढ़िए…

आगरा में मेयर-नगर आयुक्त की कॉलोनी चकाचक, बाकी वार्ड बदहाल:वार्ड-74 में नालियां जाम-सड़कें टूटी, लोग बोले- पार्षद चार साल में 4 बार भी नहीं दिखे

आगरा में जहां मेयर और नगर आयुक्त का निवास है, उसी वार्ड की गलियों में बदहाली पसरी मिली। वार्ड-74 सिकंदरा की अधिकांश नालियां जाम हैं। सड़कें और पुलिया टूटी हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं। दूसरी ओर पार्षद 90% विकास कार्य कराने का दावा कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर की ‘वार्ड परिक्रमा’ के दौरान बाशिंदों का गुस्सा फूटा। बोले- चार साल में पार्षद क्षेत्र में चार बार भी नहीं दिखे। मेयर और नगरायुक्त के घरों के आसपास की सड़कें चमक रही हैं। व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। आमजन समस्याओं से जूझ रहा है। पूरी खबर पढ़िए…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Set Photos: Ranbir Kapoor Fun Moments With Daughter Raha & Alia ‘रामायण’ के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच…

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

You Missed

Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 1 views
Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy

'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 2 views
'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 4 views
Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 4 views
नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 5 views
Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 7 views
पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया