सोनभद्र में लेखपालों को मिली बड़ी राहत:डीएम ने दो साल से लंबित 31 लाख का भुगतान स्वीकृत किया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sonbhadra
  • Sonbhadra DM Approves 31 Lakh Pending Payment For Lekhpals

सोनभद्र में लेखपालों को मिली बड़ी राहत:डीएम ने दो साल से लंबित 31 लाख का भुगतान स्वीकृत कियामनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनभद्र में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के आवेदन पत्रों की प्रिंटिंग और अन्य खर्चों की प्रतिपूर्ति के लंबित भुगतान को लेकर लेखपालों को बड़ी राहत मिली है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने दो साल से लंबित 31,81,405 रुपये की धनराशि के भुगतान को स्वीकृति दे दी है।

यह भुगतान पिछले दो वर्षों से लंबित था। लेखपाल संघ ने इस संबंध में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की थी। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अभिलेखों तथा तहसीलों से प्राप्त विवरण का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के अंतर्गत जनसेवा केंद्रों के माध्यम से प्राप्त आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के आवेदन पत्रों की प्रिंटिंग आदि पर हुए व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए यह धनराशि स्वीकृत की गई है। कुल 31,81,405 रुपये की राशि जनपद की विभिन्न तहसीलों के लेखपालों को डीईजीएस सोसाइटी मद से निर्धारित दर के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी।

जिलाधिकारी के इस निर्णय से लेखपालों में खुशी का माहौल है, और लेखपाल संघ ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासन की योजनाओं और जनसेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में लेखपालों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके वैध देयों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस निर्णय से लेखपालों को अपने दायित्वों के निर्वहन में अधिक ऊर्जा और उत्साह मिलेगा, जिससे आमजन को भी बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत:अमेठी में ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

    Hindi News Local Uttar pradesh Amethi Amethi Youth Death | High Tension Line Negligence Protest हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत:अमेठी में ग्रामीणों ने बिजली विभाग…

    रायबरेली में नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस पीड़िता के बयान के बाद मुकदमे में बढ़ाई धारा

    Hindi News Local Uttar pradesh Raibareli Raebareli Police Arrest Minor Kidnapping Accused | Statement Update रायबरेली में नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस पीड़िता के बयान के बाद मुकदमे…

    You Missed

    UPDATE: Tornado Warning over for Southern Ohio

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 0 views
    UPDATE: Tornado Warning over for Southern Ohio

    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत:अमेठी में ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 0 views
    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत:अमेठी में ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

    Presley Gerber, Son of Cindy Crawford & Rande Gerber, Dies at 27

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 2 views
    Presley Gerber, Son of Cindy Crawford & Rande Gerber, Dies at 27

    रायबरेली में नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस पीड़िता के बयान के बाद मुकदमे में बढ़ाई धारा

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 2 views
    रायबरेली में नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस पीड़िता के बयान के बाद मुकदमे में बढ़ाई धारा

    Mike Tomlin on his Browns bulleting board material: “You’re welcome”

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 4 views
    Mike Tomlin on his Browns bulleting board material: “You’re welcome”

    शामली की प्लास्टिक फैक्टरी में मिला ऑपरेटर का शव:शामली में प्लास्टिक फैक्टरी के कमरे में पंखे से लटका मिला शव

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 4 views
    शामली की प्लास्टिक फैक्टरी में मिला ऑपरेटर का शव:शामली में प्लास्टिक फैक्टरी के कमरे में पंखे से लटका मिला शव