तीन साल में तैयार हुई ‘वेलकम…’:इस बार सिर्फ कॉमेडी नहीं, ट्विस्ट भी दिखेगा; फिल्म में 36 से ज्यादा कलाकार

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • ‘Welcome…’ Was Made In Three Years

तीन साल में तैयार हुई ‘वेलकम…’:इस बार सिर्फ कॉमेडी नहीं, ट्विस्ट भी दिखेगा; फिल्म में 36 से ज्यादा कलाकारअमित कर्ण. मुंबई26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस फिल्म की कहानी में एक दिलचस्प और अनोखा ट्विस्ट है। इसमें कई कलाकार पर्दे पर अभिनेता के किरदार में ही नजर आएंगे। - Dainik Bhaskarइस फिल्म की कहानी में एक दिलचस्प और अनोखा ट्विस्ट है। इसमें कई कलाकार पर्दे पर अभिनेता के किरदार में ही नजर आएंगे।

अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी विशाल स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है। तीन दर्जन से अधिक कलाकारों वाली इस फिल्म की मेकिंग को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे एक्टर मुकेश तिवारी ने बातचीत में इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग और सेट पर हुए अनुभवों को साझा किया।

मेकर्स के लिए 36 कलाकारों की डेट्स संभालना बड़ी चुनौती

मुकेश तिवारी के मुताबिक…‘फिल्म की सबसे बड़ी चुनौती इसकी विशाल स्टारकास्ट थी। फिल्म में 36 से ज्यादा कलाकार हैं, इसलिए शूटिंग किसी बड़े लॉजिस्टिक ऑपरेशन से कम नहीं थी। इतने सारे कलाकारों की डेट्स को एक साथ लाना आसान नहीं था। कई बार ऐसा होता था कि जिस कलाकार के साथ एक दिन कोई महत्वपूर्ण सीन शूट किया गया, वह अगले दिन सेट पर मौजूद नहीं होता था।

ऐसे में सीन की कंटिन्युटी, कलाकारों की पोजिशनिंग और कहानी के प्रवाह को बनाए रखना यूनिट के लिए बड़ी जिम्मेदारी बन जाता था। परदे पर दर्शकों को सब कुछ बहुत सहज और स्वाभाविक दिखाई देता है।

भोजपुरी स्टार ‘गंगुआ’ के रोल में नजर आएंगे मुकेश

इस फिल्म में मुकेश तिवारी ‘गंगुआ’ नाम के एक भोजपुरी एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस किरदार को विश्वसनीय बनाने के लिए उन्होंने भाषा, लहजे और संवाद अदायगी पर विशेष मेहनत की। उनके अनुसार क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े पात्रों को अक्सर मुख्यधारा की फिल्मों में ज्यादा महत्व नहीं मिलता, लेकिन इस फिल्म में ऐसे किरदारों को भी दिलचस्प और मनोरंजक ढंग से पेश किया गया है।

दर्शकों को अलग तरह का सिनेमाई अनुभव भी देखने को मिलेगा

मुकेश तिवारी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग और निर्माण प्रक्रिया को पूरा होने में करीब तीन साल का समय लगा। कलाकारों की उपलब्धता के अनुसार शेड्यूल बनाए गए और उसी हिसाब से शूटिंग आगे बढ़ती रही। यही कारण रहा कि इस फिल्म का निर्माण सामान्य फिल्मों की तुलना में काफी लंबा खिंच गया। मुकेश ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म की कहानी में एक दिलचस्प और अनोखा ट्विस्ट है। इसमें कई कलाकार पर्दे पर अभिनेता के किरदार में ही नजर आएंगे।

यानी कहानी में फिल्म बनाने की प्रक्रिया भी अहम हिस्सा होगी। उनके अनुसार दर्शकों को सिर्फ एक कॉमेडी कहानी ही नहीं देखने को मिलेगी, बल्कि फिल्म के भीतर चल रही दूसरी कहानी भी कथानक को आगे बढ़ाएगी। यही ‘फिल्म के भीतर फिल्म’ वाला तत्व इसे पारंपरिक कॉमेडी फिल्मों से अलग और खास बनाता है। दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव भी देखने को मिलेगा।

श्रेयस की तबीयत से बढ़ी थी चिंता

मुकेश तिवारी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के शुरुआती दौर में श्रेयस तलपदे की तबीयत बिगड़ने की खबर से पूरी यूनिट चिंतित हो गई थी। कुछ समय के लिए सेट का माहौल गंभीर हो गया था, लेकिन बाद में उनकी हालत में सुधार होने पर सभी ने राहत की सांस ली।

मुकेश के अनुसार यह फिल्म के निर्माण काल के सबसे भावुक और तनावपूर्ण पलों में से एक था। जब उनसे अक्षय कुमार के मशहूर प्रैंक्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि इतने बड़े प्रोजेक्ट में सभी कलाकारों को एक साथ सेट पर बुला लेना ही सबसे बड़ा प्रैंक था। कलाकारों की व्यस्तता इतनी ज्यादा थी कि मस्ती-मजाक के लिए बहुत कम समय मिल पाता था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Set Photos: Ranbir Kapoor Fun Moments With Daughter Raha & Alia ‘रामायण’ के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच…

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

    You Missed

    Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 1 views
    Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy

    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 2 views
    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 5 views
    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 7 views
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया