फंदे पर लटकाने से पहले युवक का गला घोंटा:गर्दन की हड्डी टूटी, प्रॉपर्टी विवाद में चाचा-चचेरे भाई पर केस

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Youth Murder: Postmortem Confirms Neck Bone Fracture; Uncle, Cousin Booked

फंदे पर लटकाने से पहले युवक का गला घोंटा:गर्दन की हड्डी टूटी, प्रॉपर्टी विवाद में चाचा-चचेरे भाई पर केससनी गुप्ता | संभल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में युवक का शव उसके घर में फांसी पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि युवक को फांसी पर लटकाने से पहले रस्सी से गला घोंटा गया था। पड़ोसियों को बदबू आने के बाद 20 जून को घटना की जानकारी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह घटना संभल जनपद के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव पंवासा की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय परवेंद्र राघव पुत्र स्व. अनिल कुमार के रूप में हुई है। परवेंद्र अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद अपनी दादी के साथ रहता था। दादी की मृत्यु के बाद वह अपने रिश्तेदारों के पास रहता था और गांव आता-जाता रहता था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि संपत्ति विवाद को लेकर परवेंद्र की हत्या की गई है। इस मामले में उसके चाचा सुनील उर्फ गिरधारी और चचेरे भाई रोहित पर हत्या का आरोप है। 19 जून को परवेंद्र का अपने चाचा सुनील से घर के अंदर मिट्टी डालने को लेकर झगड़ा हुआ था।

परवेंद्र का मकान उसके चाचा सुनील और चचेरे भाई रोहित के मकान से सटा हुआ है। परवेंद्र अक्सर अपने घर पर ताला लगाकर रामपुर स्थित अपनी बुआ के पास रहता था। वह अपना मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेचना चाहता था, लेकिन उसके चाचा और चचेरा भाई उस मकान को कम दामों में खुद खरीदना चाहते थे। परवेंद्र ने उन्हें मकान बेचने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पिता-पुत्र उस पर लगातार दबाव बना रहे थे।

आरोप है कि इसी बात को लेकर चाचा और चचेरे भाई ने परवेंद्र का रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद, उसी रस्सी से उसके गले में फंदा डालकर कमरे की छत में लगे कुंडे से लटका दिया गया। मृतक के गले की रस्सी रजवीर नामक व्यक्ति द्वारा काटी गई थी। फील्ड यूनिट टीम ने रस्सी को कब्जे में ले लिया है और घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी सामने आया है कि मृतक परवेन्द्र ने बीती 19 जून को पंवासा पुलिस चौकी में सुनील उर्फ गिरधारी और रोहित के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उसने अपने मकान पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। शिकायत की जांच के लिए कांस्टेबल जितेंद्र कुमार को मौके पर भेजा गया था, लेकिन मृतक का चाचा घर पर नहीं मिला था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अमरोहा में पानी के टैंक में बच्ची डूबी:निर्माणाधीन मकान में खेलते हुए गिरी, मां मजदूरी करने गई थी

    Hindi News Local Uttar pradesh Amroha Amroha Girl Drowns In Tank While Playing At Construction Site अमरोहा में पानी के टैंक में बच्ची डूबी:निर्माणाधीन मकान में खेलते हुए गिरी, मां…

    लखनऊ वारसिया मदरसे में हुआ योग:शिक्षकों – छात्रों ने किया योगासन , मौलाना बोले- फिट रहने के लिए योग करना जरूरी

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Madarsa Yoga Day | Teachers Students Perform Asans; Maulana Says Yoga Essential लखनऊ वारसिया मदरसे में हुआ योग:शिक्षकों – छात्रों ने किया योगासन…

    You Missed

    Bélgica – Irán en directo: el partido del Grupo G del Mundial 2026 en vivo

    • By dp
    • June 21, 2026
    • 3 views
    Bélgica – Irán en directo: el partido del Grupo G del Mundial 2026 en vivo

    अमरोहा में पानी के टैंक में बच्ची डूबी:निर्माणाधीन मकान में खेलते हुए गिरी, मां मजदूरी करने गई थी

    • By dp
    • June 21, 2026
    • 2 views
    अमरोहा में पानी के टैंक में बच्ची डूबी:निर्माणाधीन मकान में खेलते हुए गिरी, मां मजदूरी करने गई थी

    Rod Stewart pauses Utah concert after nearly fainting onstage

    • By dp
    • June 21, 2026
    • 4 views
    Rod Stewart pauses Utah concert after nearly fainting onstage

    फंदे पर लटकाने से पहले युवक का गला घोंटा:गर्दन की हड्डी टूटी, प्रॉपर्टी विवाद में चाचा-चचेरे भाई पर केस

    • By dp
    • June 21, 2026
    • 7 views
    फंदे पर लटकाने से पहले युवक का गला घोंटा:गर्दन की हड्डी टूटी, प्रॉपर्टी विवाद में चाचा-चचेरे भाई पर केस

    Why didn’t Real Madrid want Victor Munoz for €8m, when Liverpool paid €40m?