अमरोहा में पानी के टैंक में बच्ची डूबी:निर्माणाधीन मकान में खेलते हुए गिरी, मां मजदूरी करने गई थी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Amroha
  • Amroha Girl Drowns In Tank While Playing At Construction Site

अमरोहा में पानी के टैंक में बच्ची डूबी:निर्माणाधीन मकान में खेलते हुए गिरी, मां मजदूरी करने गई थीरोहित प्रजापति | अमरोहा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरिया खादर गांव में एक निर्माणाधीन मकान के पानी के टैंक में डूबने से छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई। रविवार दोपहर हुई इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

गांव तिगरिया खादर निवासी विमलेश नामक महिला की बेटी अवनी (6) की पानी के टैंक में डूबने से मौत हुई है। विमलेश अपनी छोटी बेटी तन्वी (4) और अवनी के साथ मायके में रह रही थी। रविवार को विमलेश परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मजदूरी करने गई थी, जबकि अवनी और तन्वी घर पर थीं।

दोपहर के समय अवनी खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। करीब ढाई बजे अवनी का शव निर्माणाधीन मकान के पानी के टैंक में उतराता हुआ मिला। बच्ची के शव को देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और विमलेश भी काम से वापस आ गई।

परिजन शाम के समय बालिका के शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे। विमलेश के पति सोनू ने, जो जैथल गांव निवासी हैं, शव का अंतिम संस्कार उनके पहुंचने तक न करने का आग्रह किया। गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हमीरपुर में छात्रा से गैंगरेप मामले में साले-जीजा दोषी:एक को उम्रकैद, बहनोई को 20 साल की सजा; 10 हजार का लगाया जुर्माना

    Hindi News Local Uttar pradesh Hamirpur Hamirpur Gangrape Case Verdict | Court Sentences Accused To Life Imprisonment हमीरपुर में छात्रा से गैंगरेप मामले में साले-जीजा दोषी:एक को उम्रकैद, बहनोई को…

    अयोध्या में लूट और चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:जेवरात और एलईडी टीवी बरामद, घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

    Hindi News Local Uttar pradesh Ayodhya Ayodhya Theft Case | Police Arrest 3 Accused, Recover Jewellery & LED TV अयोध्या में लूट और चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:जेवरात और एलईडी…

    You Missed

    Viktorija Golubic vs. Iga Swiatek prediction, odds, picks for WTA Toronto 2026

    • By dp
    • August 6, 2026
    • 1 views
    Viktorija Golubic vs. Iga Swiatek prediction, odds, picks for WTA Toronto 2026

    हमीरपुर में छात्रा से गैंगरेप मामले में साले-जीजा दोषी:एक को उम्रकैद, बहनोई को 20 साल की सजा; 10 हजार का लगाया जुर्माना

    • By dp
    • August 6, 2026
    • 1 views
    हमीरपुर में छात्रा से गैंगरेप मामले में साले-जीजा दोषी:एक को उम्रकैद, बहनोई को 20 साल की सजा; 10 हजार का लगाया जुर्माना

    Tan France, Star of Netflix’s ‘Queer Eye’ and ‘Next in Fashion,’ Makes Furniture Debut

    • By dp
    • August 6, 2026
    • 2 views
    Tan France, Star of Netflix’s ‘Queer Eye’ and ‘Next in Fashion,’ Makes Furniture Debut

    अयोध्या में लूट और चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:जेवरात और एलईडी टीवी बरामद, घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

    • By dp
    • August 6, 2026
    • 2 views
    अयोध्या में लूट और चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:जेवरात और एलईडी टीवी बरामद, घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

    Ambrosia Sky: Act Two (PC) Review – CGMagazine

    • By dp
    • August 6, 2026
    • 3 views
    Ambrosia Sky: Act Two (PC) Review – CGMagazine

    बहराइच में 40 मिनट तक हुई बारिश:गर्मी-उमस से राहत, तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज

    • By dp
    • August 6, 2026
    • 3 views
    बहराइच में 40 मिनट तक हुई बारिश:गर्मी-उमस से राहत, तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज