विराट कोहली ने औजला के सॉन्ग पर डांस किया,VIDEO:गुरुग्राम में स्टेज पर बैठकर गाने भी सुने; क्रिकेटर ने अपना ब्रांड लॉन्च किया

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Gurugram
  • Virat Kohli & Karan Aujla Yashobhumi Gurugram Stage Performance

विराट कोहली ने औजला के सॉन्ग पर डांस किया,VIDEO:गुरुग्राम में स्टेज पर बैठकर गाने भी सुने; क्रिकेटर ने अपना ब्रांड लॉन्च कियागुरुग्राम24 मिनट पहलेलेखक: निरंजन कुमार

  • कॉपी लिंक

स्टेज पर विराट कोहली ने करन औजला के सॉन्ग पर स्टेप भी किए। - Dainik Bhaskarस्टेज पर विराट कोहली ने करन औजला के सॉन्ग पर स्टेप भी किए।

गुरुग्राम में क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना ब्रांड ‘One8’ लॉन्च किया। इसके लिए रविवार रात द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में इवेंट रखा गया। इसमें मशहूर पंजाबी सिंगर करन औजला भी पहुंचे।

कार्यक्रम में करन औजला ने कई गाने गाए। उन्होंने विराट कोहली के लिए अपना हिट सॉन्ग ‘विनिंग स्पीच’ भी सुनाया। इस दौरान विराट ने गाने की लाइन ‘औजला दे कन्ना विच नट्टियां’ पर करन औजला के साथ स्टेप किया। इसके बाद वह स्टेज पर बैठकर उनके गाने सुनते नजर आए।

विराट कोहली के इवेंट की तस्वीरें…

विराट कोहली जैसे ही मंच पर आए तो करन औजला ने उन्हें गले लगा लिया।विराट कोहली जैसे ही मंच पर आए तो करन औजला ने उन्हें गले लगा लिया।गाना गाते हुए करन औजला ने विराट कोहली को स्टेप करने को कहा, लेकिन विराट ने हंसते हुए मना कर दिया और मजाकिया अंदाज में हाथ जोड़े।गाना गाते हुए करन औजला ने विराट कोहली को स्टेप करने को कहा, लेकिन विराट ने हंसते हुए मना कर दिया और मजाकिया अंदाज में हाथ जोड़े।स्टेज पर बैठकर करन औजला के गाने सुनते विराट कोहली।स्टेज पर बैठकर करन औजला के गाने सुनते विराट कोहली।

कोहली बोले- मैच से पहले विनिंग स्पीच सुनता हूं

इवेंट के दौरान विराट कोहली ने करन औजला से कहा- “मैं करन औजला का बहुत बड़ा फैन हूं। आप दिल से गाने लिखते हैं और यह बात आपके गानों में साफ नजर आती है। आप अपनी कहानी को अपने गानों के जरिए पेश करते हैं, जो काफी खास है।

विनिंग स्पीच’ वह गाना है जिससे मैं सबसे ज्यादा जुड़ाव महसूस करता हूं। यह गाना आपके जीवन के सफर को बयां करता है और मुझे इसमें अपने सफर की भी काफी समानताएं नजर आती हैं। यह गाना मेरे लिए बहुत खास है। मैच खेलने जाने से पहले भी मैं इसे कई बार सुन चुका हूं।”

इवेंट के दौरान करन औजला से बात करते विराट कोहली।इवेंट के दौरान करन औजला से बात करते विराट कोहली।

प्राइवेट जेट से पहुंचे विराट और करन

ग्लोबल प्रीमियर इवेंट में शामिल होने के लिए विराट कोहली और करन औजला प्राइवेट जेट से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। इसके बाद दोनों इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर पहुंचे। यहां विराट ने अपने स्टाफ से अपने ब्रांड को लेकर बातचीत की। ब्रांड के इवेंट में करीब 5 हजार लोग शामिल हुए।

ब्रांड के ग्लोबल प्रीमियर के लिए प्राइवेट जेट से विराट कोहली और करन ओजला दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे।ब्रांड के ग्लोबल प्रीमियर के लिए प्राइवेट जेट से विराट कोहली और करन ओजला दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे।

विराट कोहली का ‘One8’ ब्रांड क्या है?

‘One8’ विराट कोहली का स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड है। इसकी शुरुआत 2017 में हुई थी। ब्रांड का नाम उनके जर्सी नंबर 18 से प्रेरित है, इसलिए इसे One8 नाम दिया गया। शुरुआत में यह ब्रांड स्पोर्ट्सवियर कंपनी पूमा (Puma) के साथ मिलकर लॉन्च किया गया था।

One8 के तहत जूते, टी-शर्ट, जैकेट, ट्रैक पैंट, स्पोर्ट्सवियर और अन्य लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं। ब्रांड का फोकस फिटनेस, स्पोर्ट्स और एक्टिव लाइफस्टाइल पर है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • IMT में जमीन देने वाले किसानों को मिलेगा आधा हिस्सा: रेवाड़ी में राव नरबीर बोले- 4 साल प्रति एकड़ के 1 लाख मिलेंगे

    रेवाड़ी में राव नरबीर बोले- 4 साल प्रति एकड़ के 1 लाख मिलेंगे|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskarरेवाड़ी

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दावा-गुरुग्राम की लैब ने पंजाब CM की फर्जी रिपोर्ट बनाई: खैहरा बोले- पुलिस ने संचालक पकड़ा, अकाल तख्त को झूठा साबित करने की कोशिश

    खैहरा बोले- पुलिस ने संचालक पकड़ा, अकाल तख्त को झूठा साबित करने की कोशिश|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:49Play videoPlay videoगुरुग्राम

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रेवाड़ी में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार: गुरुग्राम का रहने वाला; NCB ने सूचना के आधार पर पकड़ा

    गुरुग्राम का रहने वाला; NCB ने सूचना के आधार पर पकड़ा|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskarरेवाड़ी

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम की इंजीनियर के पिता बोले- बेटी की हत्या हुई: शराब नहीं पीती थी, दामाद परेशान करता था; मसूरी में न्यूड डेडबॉडी मिली थी

    0:33Play videoPlay videoगुरुग्राम

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Set Photos: Ranbir Kapoor Fun Moments With Daughter Raha & Alia ‘रामायण’ के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच…

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

You Missed

'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 0 views
'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 4 views
Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 4 views
नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 5 views
Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week