कौशांबी में कार-एंबुलेंस की आमने-सामने भिड़ंत, मां-बेटे की मौत:पति-बेटी गंभीर, राहगीरों ने कार सवारों को निकाला बाहर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kaushambi
  • Kaushambi Accident: Car Ambulance Collide, Mother Son Dead

कौशांबी में कार-एंबुलेंस की आमने-सामने भिड़ंत, मां-बेटे की मौत:पति-बेटी गंभीर, राहगीरों ने कार सवारों को निकाला बाहरपंकज केसरवानी | कौशांबी1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कौशांबी में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मां और उसके 8 माह के बेटे की मौत हो गई। जबकि पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। महेवाघाट थाना क्षेत्र में कार और एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा सरसवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

दुर्घटना में कार सवार सयामा फारुखी (35) और उनके 8 माह के बेटे अब्बास फारुखी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

हादसे में सयामा के पति फैजल (40) और उनकी बेटी मनाल फारुखी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि घायल फैजल और मनाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार सवार परिवार प्रतापगढ़ का निवासी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रकाश राज पर गिरफ्तारी की तलवार?:बेंगलुरु कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट; कई राज्यों में वोटर आईडी रखने का आरोप

    Hindi News Entertainment Bollywood Bengaluru Court Issues Non Bailable Warrant Against Prakash Raj | Voter ID Controversy प्रकाश राज पर गिरफ्तारी की तलवार?:बेंगलुरु कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट; कई…

    सड़क हादसे में दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत:तिलक से लौटते समय मक्के पर फिसली बाइक, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Bike Accident: Grooms Cousin Dies After Slipping On Corn सड़क हादसे में दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत:तिलक से लौटते समय मक्के पर…

    You Missed

    SanDisk Plunges 11%, Micron and Western Digital Slide 10% as Korean Market Crash Hits Memory Chips

    • By dp
    • June 23, 2026
    • 0 views
    SanDisk Plunges 11%, Micron and Western Digital Slide 10% as Korean Market Crash Hits Memory Chips

    प्रकाश राज पर गिरफ्तारी की तलवार?:बेंगलुरु कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट; कई राज्यों में वोटर आईडी रखने का आरोप

    • By dp
    • June 23, 2026
    • 4 views
    प्रकाश राज पर गिरफ्तारी की तलवार?:बेंगलुरु कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट; कई राज्यों में वोटर आईडी रखने का आरोप

    Supreme Court allows a ruling that ends a tool to protect minority voters in 7 states

    • By dp
    • June 23, 2026
    • 5 views
    Supreme Court allows a ruling that ends a tool to protect minority voters in 7 states

    सड़क हादसे में दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत:तिलक से लौटते समय मक्के पर फिसली बाइक, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

    • By dp
    • June 23, 2026
    • 2 views
    सड़क हादसे में दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत:तिलक से लौटते समय मक्के पर फिसली बाइक, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

    Millions of bees get loose after truck carrying 400 hives crashes in Texas:

    • By dp
    • June 23, 2026
    • 7 views
    Millions of bees get loose after truck carrying 400 hives crashes in Texas:

    अरिहंत कोचिंग में भी सुरक्षा व्यवस्था फेल:न बीडीए का नक्शा पास, न फायर एनओसी, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी

    • By dp
    • June 23, 2026
    • 5 views
    अरिहंत कोचिंग में भी सुरक्षा व्यवस्था फेल:न बीडीए का नक्शा पास, न फायर एनओसी, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी