सोमवार सुबह 30 मिनट ट्रैक पर रुकी नमो भारत:सिग्नल फॉल्ट से यात्री परेशान , ऑफिस-कॉलेज जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Namo Bharat Train Stuck | Begumpul Signal Fault Troubles Commuters

सोमवार सुबह 30 मिनट ट्रैक पर रुकी नमो भारत:सिग्नल फॉल्ट से यात्री परेशान , ऑफिस-कॉलेज जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलश्रेया शर्मा | मेरठ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के सबसे व्यस्त दिन सोमवार को नमो भारत ट्रेन में आई तकनीकी खराबी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह बेगमपुल स्टेशन से रवाना हुई ट्रेन सिग्नल फॉल्ट के कारण बीच ट्रैक पर रुक गई, जिससे ऑफिस, कॉलेज और अस्पताल जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों

.

यात्रियों ने बताया कि, सुबह करीब 6:50 बजे बेगमपुल स्टेशन से चली ट्रेन कुछ दूरी तय करने के बाद अचानक रुक गई और लगभग 30 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। प्रीमियम कोच में सफर कर रहे यात्रियों ने जब कारण पूछा तो ट्रेन स्टाफ ने आगे सिग्नल में गड़बड़ी की जानकारी दी। बताया गया कि इसी वजह से दो अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।

सोमवार सुबह 30 मिनट ट्रैक पर रुकी नमो भारतसोमवार सुबह 30 मिनट ट्रैक पर रुकी नमो भारत

कुछ अन्य यात्रियों ने बताया कि बेगमपुल से सुबह 6:52 बजे रवाना हुई ट्रेन शताब्दी नगर स्टेशन पर करीब 7:22 बजे पहुंची। देरी के कारण प्रीमियम कोच में भी भीड़ बढ़ गई और कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों ने बताया कि उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य समय से करीब डेढ़ घंटे अधिक लगे।

गुरुग्राम में नौकरी करने वाले एक यात्री ने बताया कि वह सुबह 6:30 बजे घर से निकल गए थे ताकि समय पर ऑफिस पहुंच सकें, लेकिन ट्रेन की देरी के कारण उन्हें ऑफिस पहुंचने में भी देर हो गई।

बेगमपुल से सुबह 6:52 बजे रवाना हुई ट्रेन शताब्दी नगर स्टेशन पर करीब 7:22 बजे पहुंची (प्रतीकात्मक तस्वीर)बेगमपुल से सुबह 6:52 बजे रवाना हुई ट्रेन शताब्दी नगर स्टेशन पर करीब 7:22 बजे पहुंची (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यात्रियों का कहना है कि बेगमपुल से शताब्दी नगर की ओर जाने वाली ट्रेनों की धीमी गति और देरी की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। सोमवार को हुई घटना ने एक बार फिर सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक यात्री ने बताया कि सरकार की सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निजी कार की बजाय नमो भारत से सफर करना शुरू किया था, लेकिन सोमवार की अव्यवस्था के बाद उनका भरोसा डगमगा गया है। उन्होंने कहा कि अब दोबारा कार से यात्रा करने पर विचार करेंगे।

फिलहाल इस मामले में एनसीआरटीसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यात्रियों का सवाल है कि बार-बार सामने आ रही तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान आखिर कब होगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj News | Woman Attempts Suicide After Dispute In Harpur Pakdi पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव…

हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi News | Laborer Found Hanging In Lilwal Village हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे…

You Missed

Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 4 views
Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 4 views
पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 7 views
Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 4 views
हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 4 views
Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 4 views
MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए