वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:सरकारी नौकरी पाने के लिए दादी को जहर दिया, राजघाट पुल पर चढ़ी लड़की

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Girl Poisons Dadi For Govt Job | Climbs Rajghat Bridge

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:सरकारी नौकरी पाने के लिए दादी को जहर दिया, राजघाट पुल पर चढ़ी लड़कीवाराणसी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, वाराणसी की कल (सोमवार) की बड़ी खबरें…मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने के लालच में एक युवती ने अपने पति के साथ मिलकर दादी को खाने में जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मालवीय पुल पर दार्

.

ऐसी ही 10 खबरें सिलसिलेवार पढ़िए…

1. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच हो: वाराणसी के युवक ने चढ़ावा चोरों का नाले में पिंडदान किया, बोला- श्रद्धालुओं से विश्वासघात हुआ

श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के आरोपों के विरोध में समाजसेवी रघुकुल यथार्थ शिवांशु ने नाले में प्रतीकात्मक पिंडदान किया। उन्होंने कहा- श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े चढ़ावे के दुरुपयोग के आरोपों की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पढ़िए पूरी खबर…

2. वाराणसी के राजघाट पुल पर चढ़ी लड़की, राहगीरों ने बचाया: घटना का वीडियो आया सामने, दोस्त से नाराज होकर गंगा में कूदने पहुंची थी

मालवीय पुल पर दार्जिलिंग की 23 साल की युवती गंगा में कूदकर जान देने के लिए रेलिंग पर चढ़ गई। करीब 1 घंटे तक वह कूदने की जिद करती रही। इसी दौरान एक युवक रेलिंग पर चढ़ा और पीछे से पकड़कर उसे नीचे उतार लिया। पुलिस के मुताबिक, युवती अपने साथी की किसी बात से आहत थी। पढ़िए पूरी खबर…

3. वार्ड-88 में लोग बोले-द्वेष भावना से काम करा रहे पार्षद: 10 महीने से 150 परिवार साफ पानी को तरस रहे; धर्म के आधार पर सुविधाएं देने का आरोप

सबसे घनी आबादी वाला वार्ड-88 सुविधाओं में बहुत पिछड़ा नजर आ रहा है। यहां के लोगों का कहना है कि पार्षद द्वेष भावना से काम कर रहे हैं। धर्म के आधार पर लोगों को लाभ दिया जा रहा है। काल भैरव मंदिर से कुछ ही दूरी पर बसे वार्ड बलुआबीर में न तो पीने का साफ पानी है न ही सीवर व्यवस्था। दैनिक भास्कर के कैमरे के सामने लोगों ने अपनी पीड़ा खुलकर रखी। पढ़िए पूरी खबर…

4. वाराणसी में भरत तिवारी के समर्थन में प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचकर केसरिया भारत के कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कहा- अन्याय हुआ

बिहार में भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में केसरिया भारत के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर लेकर बिहार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने भरत तिवारी की हत्या की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पढ़िए पूरी खबर…

5. वाराणसी में 8 तालों में बंद ताजिया बाहर निकाला गया: मुगलिया और ईरानी डिजाइन से बना; गुंबद पर सोने-चांदी का वर्क, 200 साल पुराना

दोषीपुरा के बारादरी इमामबाड़े में 200 साल पुराने मोटे शाबान के ताजिए को 8 तालों की सील हटाकर बाहर निकाला गया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुजरे से ताजिये के अलग-अलग हिस्सों को निकालकर साफ-सफाई की गई। ताजिया 6 मोहर्रम से 10 मोहर्रम तक बारादरी में रखा जाएगा, जबकि 12 मोहर्रम को दोबारा सीलबंद कर दिया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

6. वाराणसी में उमसभरी गर्मी से जनता परेशान: 25 जून के बाद आयेगा मानसून, जून माह में सामान्य से 90% कम हुई बारिश

पूर्वांचल समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून के 25 जून के बाद प्रवेश करने और एक-दो दिन बाद वाराणसी पहुंचने की संभावना है। प्री-मानसून बारिश में 90 फीसदी की कमी और बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पढ़िए पूरी खबर…

7. सरकारी नौकरी पाने के लिए दादी को जहर दिया: खाने में मिलाकर दिया, अस्पताल जाते समय बेहोश होकर सड़क पर गिरीं; पति-पत्नी गिरफ्तार

मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने के लालच में एक युवती ने अपने पति के साथ मिलकर दादी को खाने में जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पोती रबीना और उसके पति मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला लोहता थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर…

8. पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी का बड़ा एक्शन: ट्रांसफार्मर जलने पर XEN और 2 SDO से 10.34 लाख की वसूली, विभागीय कार्रवाई भी होगी

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभु कुमार ने ट्रांसफार्मरों के रखरखाव में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने एक अधिशासी अभियंता और दो एसडीओ के वेतन से करीब 10.34 लाख रुपए की वसूली के आदेश दिए हैं। तीनों अधिकारियों को आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पढ़िए पूरी खबर..

9. IPL में करोड़ों की सट्टेबाजी के 11 आरोपियों को जमानत: वाराणसी में 1 जून को गिरफ्तारी के बाद भेजा था जेल, 50-50 हजार के बांड पर रिहा

IPL मैचों पर करोड़ों की ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में गिरफ्तार 11 आरोपितों को कोर्ट से राहत मिल गई। जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने सभी आरोपितों को 50-50 हजार रुपए की दो जमानतें और बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। 1 जून को सभी आरोपियों को टकटकपुर के सिद्धि हाईट्स के बेसमेंट से गिरफ्तार किया गया था। पढ़िए पूरी खबर…

10. दालमंडी से उठा 5 मोहर्रम का जुलूस: टूटी गलियों से होकर गुजरा, गूंजी सदा-ए-या हुसैन, रामनगर में उठा काशी नरेश की मन्नत का दुलदुल

पांच मोहर्रम पर देर रात दालमंडी से सैकड़ों साल पुराना अलम और दुलदुल का जुलूस निकाला गया। जुलूस मलबे और उफनते सीवर के बीच अपने कदीमी रास्तों से होते हुए देर रात लल्लापुरा के दरगाह फातमान पहुंचा। वहीं, रामनगर में काशी नरेश महाराज बलवंत सिंह की मन्नत का 350 साल पुराना दुलदुल का जुलूस भी निकला। पढ़िए पूरी खबर…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Hindi News Local Punjab Jalandhar Guru Randhawa Performs At EDC Orlando Main Stage | Steve Aoki Collaboration पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने…

अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

Hindi News Entertainment Bollywood Daler Mehndi Vs Abhijeet Bhattacharya; Live Concert Row | Gurdeep Mehndi अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के…

You Missed

Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 9 views
Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 7 views
ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी