जहरीला पदार्थ खिलाने से युवक की संदिग्ध मौत:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur Man Death | Family Alleges Murder By In Laws; Police Probe

जहरीला पदार्थ खिलाने से युवक की संदिग्ध मौत:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटीअभिषेक सिंह | सीतापुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर युवक को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मानपुर गांव निवासी 25 वर्षीय संदीप पुत्र परशुराम की शादी कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम तेड़वा चिलौला निवासी फूलमती के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि वैवाहिक संबंधों को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच संदीप की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

संदीप की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे किसी प्रकार का जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी और बाद में उसकी जान चली गई। घटना के बाद मृतक के घर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

मछरेहटा प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    MLC के नाम से फर्जी लेटर, 4.08 करोड़ का प्रस्ताव:गाजीपुर के जमानियां पालिका अध्यक्ष पर कूटरचित दस्तावेज इस्तेमाल करने का आरोप; FIR

    Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Zamaniya Nagar Palika Chairman Fraud Case | MLC Letter Controversy MLC के नाम से फर्जी लेटर, 4.08 करोड़ का प्रस्ताव:गाजीपुर के जमानियां पालिका अध्यक्ष…

    ट्रोलिंग पर भड़की प्रिया रेवाड़ी बोलीं- गलत कहने पर पीटूंगी:मुझे गंदा बताने वाले चुपचाप बुलाकर पैसे उड़ाते हैं; डांस में 2 स्टेप जोड़ूंगी

    Hindi News Local Haryana Sonipat Priya Rewari Controversy | Haryanvi Dancer Slams Trolls On Dance Steps ट्रोलिंग पर भड़की प्रिया रेवाड़ी बोलीं- गलत कहने पर पीटूंगी:मुझे गंदा बताने वाले चुपचाप…

    You Missed

    Preview | Toluca vs. LAFC – Leagues Cup 2026 – Phase One | Los Angeles Football Club

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 0 views
    Preview | Toluca vs. LAFC – Leagues Cup 2026 – Phase One | Los Angeles Football Club

    MLC के नाम से फर्जी लेटर, 4.08 करोड़ का प्रस्ताव:गाजीपुर के जमानियां पालिका अध्यक्ष पर कूटरचित दस्तावेज इस्तेमाल करने का आरोप; FIR

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 0 views
    MLC के नाम से फर्जी लेटर, 4.08 करोड़ का प्रस्ताव:गाजीपुर के जमानियां पालिका अध्यक्ष पर कूटरचित दस्तावेज इस्तेमाल करने का आरोप; FIR

    ‘Highlander’ Star Christopher Lambert Collapses at Pittsburgh Comic Con, on the Mend

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 2 views
    ‘Highlander’ Star Christopher Lambert Collapses at Pittsburgh Comic Con, on the Mend

    ट्रोलिंग पर भड़की प्रिया रेवाड़ी बोलीं- गलत कहने पर पीटूंगी:मुझे गंदा बताने वाले चुपचाप बुलाकर पैसे उड़ाते हैं; डांस में 2 स्टेप जोड़ूंगी

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 2 views
    ट्रोलिंग पर भड़की प्रिया रेवाड़ी बोलीं- गलत कहने पर पीटूंगी:मुझे गंदा बताने वाले चुपचाप बुलाकर पैसे उड़ाते हैं; डांस में 2 स्टेप जोड़ूंगी

    Real Salt Lake vs. Atlante: dónde y a qué hora ver EN VIVO Leagues Cup

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 3 views
    Real Salt Lake vs. Atlante: dónde y a qué hora ver EN VIVO Leagues Cup

    साजन के सेट माधुरी को निहारते थे संजय दत्त:लॉरेंस डिसूजा बोले- कैमरे के पास आकर एक्ट्रेस को देखते थे, अफेयर पर कभी ध्यान नहीं दिया

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 3 views
    साजन के सेट माधुरी को निहारते थे संजय दत्त:लॉरेंस डिसूजा बोले- कैमरे के पास आकर एक्ट्रेस को देखते थे, अफेयर पर कभी ध्यान नहीं दिया