सिक्योरिटी को चकमा देकर जॉन अब्राहम से मिलने पहुंचा फैन:बॉडीगार्ड ने पकड़ा तो एक्टर ने रोककर मुलाकात की, देखें वीडियो

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • John Abraham Fan Meets Actor At Bangalore Event | Video

सिक्योरिटी को चकमा देकर जॉन अब्राहम से मिलने पहुंचा फैन:बॉडीगार्ड ने पकड़ा तो एक्टर ने रोककर मुलाकात की, देखें वीडियो27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम से मिलने के लिए एक फैन स्टेज पर पहुंच गया। यह घटना तब हुई, जब रविवार यानी 21 जून को वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे के मौके पर वह बेंगलुरु में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुए।

इवेंट के दौरान जॉन ने बाइक पर एंट्री ली और वहां मौजूद लोगों से बाइक्स के प्रति अपने लगाव के बारे में बात की।

इवेंट के दौरान एक फैन सिक्योरिटी को चकमा देकर स्टेज पर जॉन से मिलने पहुंच गया। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि फैन के स्टेज पर पहुंचते ही एक बॉडीगार्ड ने उसे पकड़कर नीचे ले जाने की कोशिश की।

इस दौरान जॉन अब्राहम ने बॉडीगार्ड को रोकने की कोशिश की और फैन से कुछ देर मुलाकात की।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई यूजर्स ने जॉन के व्यवहार की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “जॉन सच में जमीन से जुड़े इंसान हैं।” दूसरे ने लिखा, “जॉन बहुत अच्छे इंसान हैं।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “आप इंसानियत, दयालुता और अपने फैंस के लिए प्यार की मिसाल हैं। आपने अपने फैन का दिन बना दिया।”

हालांकि, कुछ यूजर्स ने इसे पेड पीआर स्टंट बताया। एक यूजर ने लिखा, “इसमें मुझे कुछ भी असली नहीं लगा, आजकल पीआर टीमें बहुत क्रिएटिव हो गई हैं।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “पता नहीं इस एक्ट के लिए कितने पैसे दिए गए। अब सब कुछ लाइक्स, व्यूज और चर्चा के लिए किया जाता है।”

जॉन आखिरी बार फिल्म ‘तेहरान’ में नजर आए थे

वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम आखिरी बार फिल्म ‘तेहरान’ में नजर आए थे, जो पिछले साल 14 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

वहीं, इससे पहले वह फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में नजर आए थे। यह फिल्म 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का कुल बजट लगभग 20 करोड़ रुपए था। वहीं, दुनिया भर में इसकी कुल कमाई लगभग 51.46 करोड़ रुपए रही थी।

अब वह रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन में बन रही राकेश मारिया की बायोपिक में दिखाई देंगे, जिसके इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है। इसके अलावा वह हर्षवर्धन राणे के साथ ‘फोर्स 3’ पर भी काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग जारी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • राज बब्बर@74; रेप सीन देखकर मां रो पड़ी थीं: मुस्लिम पत्नी का धर्म बदलने से किया इनकार, शाहरुख ने पूछा- सच में किस करते हो

    मुस्लिम पत्नी का धर्म बदलने से किया इनकार, शाहरुख ने पूछा- सच में किस करते हो|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:42Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिहार में एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर हमला: गोपालगंज में घर के बाहर बैठे थे, हमलावर ने अचानक कुल्हाड़ी से वार किया, गिरफ्तार

    गोपालगंज में घर के बाहर बैठे थे, हमलावर ने अचानक कुल्हाड़ी से वार किया, गिरफ्तार|गोपालगंज,Gopalganj - Dainik Bhaskar0:44Play videoPlay videoगोपालगंज

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • थलापति विजय@52; पत्नी ने लगाया बेवफाई का आरोप: पैरेंट्स पर किया केस; रजनीकांत से ज्यादा 200 करोड़+ कमाई वाली फिल्में दीं, तीसरे सबसे अमीर CM

    पैरेंट्स पर किया केस; रजनीकांत से ज्यादा 200 करोड़+ कमाई वाली फिल्में दीं, तीसरे सबसे अमीर CM|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:43Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • तीन साल में तैयार हुई ‘वेलकम…’: इस बार सिर्फ कॉमेडी नहीं, ट्विस्ट भी दिखेगा; फिल्म में 36 से ज्यादा कलाकार

    इस बार सिर्फ कॉमेडी नहीं, ट्विस्ट भी दिखेगा; फिल्म में 36 से ज्यादा कलाकार|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskarबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

Hindi News Local Chandigarh Diljit Dosanjh Indore Concert Controversy | Professor Complaint & Song Ban दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें ‘पटियाला पैग’ और ‘5 तारा ठेके’…

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Hindi News Local Punjab Jalandhar Guru Randhawa Performs At EDC Orlando Main Stage | Steve Aoki Collaboration पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने…

You Missed

Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 2 views
Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला