गंगा में तीसरे दिन मिला पूर्व सैनिक का शव:फर्रुखाबाद में तीन किलोमीटर दूर गोताखोरों को मिला, भांजी को बचाते समय डूबे थे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Farrukhabad
  • Farrukhabad Ex Soldier Drowned Saving Niece | Ganga River

गंगा में तीसरे दिन मिला पूर्व सैनिक का शव:फर्रुखाबाद में तीन किलोमीटर दूर गोताखोरों को मिला, भांजी को बचाते समय डूबे थेफर्रुखाबाद5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद में रविवार सुबह दुर्वासा ऋषि आश्रम घाट पर नहाते समय भांजी को बचाने के प्रयास में नेकपुर चौरासी स्थित शिवाजी कॉलोनी निवासी एक पूर्व सैनिक गंगा में डूब गए थे। देर शाम तक खोजबीन के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला था।

पुलिस और गोताखोरों को पांचाल घाट से करीब तीन किलोमीटर दूर बरगदिया घाट पर उनका शव उतराता मिला। शव मिलने की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

फतेहगढ़ के शिवाजी कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक रामशंकर (61) रविवार सुबह फिरोजाबाद निवासी बहन सुशीला, आगरा के रठौती की भांजी सुधा, हाथरस की भांजी संध्या और पड़ोसी आनंद प्रकाश मिश्रा समेत 10 लोगों के साथ गंगा नहाने गए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे भांजी संध्या अचानक गहरे पानी में डूबने लगीं।

रामशंकर उन्हें बचाने के लिए गहरे पानी में चले गए। कुछ अन्य लोगों की मदद से संध्या को बचा लिया गया, लेकिन रामशंकर तेज धार में लापता हो गए। कादरीगेट थाना पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोरों ने देर शाम तक उनकी खोजबीन की, मगर उनका पता नहीं चल सका था। रामशंकर के तीन पुत्र हैं, जिनमें से दो सेना में तैनात हैं। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मिनी आईपीएल का रोमांच 14 अगस्त से:यूपी टी-20 लीग के लिए बनीं 9 स्पेशल कमेटियां; प्रवीन कुमार और गोपाल शर्मा तराशेंगे नया टैलेंट

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur UP T20 League 2026: 9 Committees Formed, Praveen Kumar & Gopal Sharma मिनी आईपीएल का रोमांच 14 अगस्त से:यूपी टी-20 लीग के लिए बनीं…

    मुजफ्फरनगर हाईवे-58 पर थार से खतरनाक स्टंट, VIDEO:चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर लटककर युवक ने किए करतब

    Hindi News Local Uttar pradesh Muzaffarnagar Muzaffarnagar Highway 58 Thar Car Stunt Video | Viral Stunt Action मुजफ्फरनगर हाईवे-58 पर थार से खतरनाक स्टंट, VIDEO:चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर…

    You Missed

    ‘Super El Niño’ could bring wet winter and flooding to western US, climate scientists warn

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 1 views
    ‘Super El Niño’ could bring wet winter and flooding to western US, climate scientists warn

    मिनी आईपीएल का रोमांच 14 अगस्त से:यूपी टी-20 लीग के लिए बनीं 9 स्पेशल कमेटियां; प्रवीन कुमार और गोपाल शर्मा तराशेंगे नया टैलेंट

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 1 views
    मिनी आईपीएल का रोमांच 14 अगस्त से:यूपी टी-20 लीग के लिए बनीं 9 स्पेशल कमेटियां; प्रवीन कुमार और गोपाल शर्मा तराशेंगे नया टैलेंट

    Dangerous heat invades US as West faces wildfires

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 4 views
    Dangerous heat invades US as West faces wildfires

    मुजफ्फरनगर हाईवे-58 पर थार से खतरनाक स्टंट, VIDEO:चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर लटककर युवक ने किए करतब

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 2 views
    मुजफ्फरनगर हाईवे-58 पर थार से खतरनाक स्टंट, VIDEO:चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर लटककर युवक ने किए करतब

    The Team Behind ‘Paddington 2’ Could’ve Made a ‘Star Wars’ Movie

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 3 views
    The Team Behind ‘Paddington 2’ Could’ve Made a ‘Star Wars’ Movie

    देवरिया में सरयू खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर:24 घंटे में 85 सेमी बढ़ा जलस्तर, घाट की सीढ़ियां डूबीं; निगरानी बढ़ी

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 3 views
    देवरिया में सरयू खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर:24 घंटे में 85 सेमी बढ़ा जलस्तर, घाट की सीढ़ियां डूबीं; निगरानी बढ़ी