बॉबी देओल से पूछा गया- 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जाएंगे?:बोले- ये कौन-सा शो है, मुझे इसके बारे में पता नहीं है

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bobby Deol On Indias Got Talent? Actors Surprising Response

बॉबी देओल से पूछा गया- ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाएंगे?:बोले- ये कौन-सा शो है, मुझे इसके बारे में पता नहीं है15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के तहत इसकी लीड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के प्रीमियर एपिसोड में पहुंचीं।

इसी बीच, इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में ‘अल्फा’ में नजर आने वाले एक्टर बॉबी देओल से पूछा गया कि क्या वह भी आलिया और शरवरी की तरह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में दिखाई देंगे।

इस सवाल के जवाब में बॉबी देओल ने कहा, “ये कौन-सा शो है? मुझे तो इसके बारे में पता भी नहीं है।” इसके बाद वह अगले सवाल की ओर बढ़ गए।

हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुईं। एपिसोड के दौरान समय रैना और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे पर मजाकिया अंदाज में तंज कसे और रोस्ट किया।

शो में समय रैना ने आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि आलिया शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आई हैं। इस दौरान आलिया ने हंसते हुए कहा, “मुझे अब थोड़ा पछतावा हो रहा है।”

समय ने फिल्म ‘जिगरा’ पर तंज कसा

इस पर समय रैना ने तंज कसते हुए कहा, “मुझे भी ‘जिगरा’ देखकर पछतावा हुआ था।” समय की यह बात सुनकर आलिया और शरवरी जोर से हंसने लगीं।

हालांकि, आलिया ने भी बिना देर किए मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “कम से कम आपने फिल्म तो देखी।”

इसके बाद समय ने कहा, “आपके पास बैठकर थोड़ा नर्वस महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मैं आपके पति का बहुत बड़ा फैन हूं।”

कांस और लेटेंट की तुलना कर मजाक किया

समय ने यह भी कहा, “आलिया जी, आप इतनी बड़ी एक्ट्रेस हैं। आपकी फिल्मों ने 5000-6000 करोड़ रुपए की कमाई की है। आपके पास इतने फिल्मफेयर अवॉर्ड हैं, नेशनल अवॉर्ड है, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड है। फिर आप यहां आखिर क्यों आई हैं? ‘लेटेंट’ में आने की क्या जरूरत थी? कहां कांस, कहां लेटेंट और यहां कैमरे आप पर हैं।”

इस पर सब हंसने लगे।

फिर जवाब देते हुए आलिया ने कहा, “नहीं-नहीं समय, सच कहूं तो हम सभी यह बात पूरे भरोसे के साथ कह सकते हैं कि हमें हंसाने के लिए हम सब कपिल शर्मा के बहुत आभारी हैं।”

फिर समय ने कहा, “वाह! आलिया जी, यहां फनी हो गईं आप। जाकिर भाई के साथ क्या हो गया था?”

पिछले साल शो विवादों में रहा

शो में शरवरी वाघ भी गेस्ट के तौर पर पहुंचीं। समय रैना ने मजाक में उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। वहीं शरवरी से पूछा गया कि क्या उन्होंने लेटेंट के एपिसोड देखे हैं, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने शो के वीडियो न्यूज चैनलों पर देखे हैं।”

पिछले साल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर समय रैना विवादों में रहे थे। शो को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था और मामला कोर्ट तक पहुंचा था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • सिक्योरिटी को चकमा देकर जॉन अब्राहम से मिलने पहुंचा फैन: बॉडीगार्ड ने पकड़ा तो एक्टर ने रोककर मुलाकात की, देखें वीडियो

    बॉडीगार्ड ने पकड़ा तो एक्टर ने रोककर मुलाकात की, देखें वीडियो|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:40Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘₹370 बिरयानी’ पर कॉमेडियन-वेब डेवलपर को नहीं मिली माफी: गुरुग्राम पुलिस महिला आयोग लेकर पहुंची, कहा- कॉमेडी के नाम पर अपमानजनक कंटेंट बर्दाश्त नहीं

    गुरुग्राम पुलिस महिला आयोग लेकर पहुंची, कहा- कॉमेडी के नाम पर अपमानजनक कंटेंट बर्दाश्त नहीं|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:47Play videoPlay videoगुरुग्राम

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिहार में एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर हमला: गोपालगंज में घर के बाहर बैठे थे, हमलावर ने अचानक कुल्हाड़ी से वार किया, गिरफ्तार

    गोपालगंज में घर के बाहर बैठे थे, हमलावर ने अचानक कुल्हाड़ी से वार किया, गिरफ्तार|गोपालगंज,Gopalganj - Dainik Bhaskar0:44Play videoPlay videoगोपालगंज

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

Hindi News Local Chandigarh Diljit Dosanjh Indore Concert Controversy | Professor Complaint & Song Ban दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें ‘पटियाला पैग’ और ‘5 तारा ठेके’…

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Hindi News Local Punjab Jalandhar Guru Randhawa Performs At EDC Orlando Main Stage | Steve Aoki Collaboration पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने…

You Missed

Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला