बदायूं में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक:फ्लाईओवर मरम्मत के कारण एक महीने तक रहेगी नो-एंट्री

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Badaun
  • Badaun Flyover Repair: No Entry For Heavy Vehicles For One Month

बदायूं में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक:फ्लाईओवर मरम्मत के कारण एक महीने तक रहेगी नो-एंट्रीबदायूं1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बदायूं शहर के व्यस्ततम फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट्स की मरम्मत के कारण भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यातायात पुलिस ने शहर में करीब एक माह तक यह ‘नो-एंट्री’ व्यवस्था लागू की है। इसका उद्देश्य मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखना और जाम से बचना है।

शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को तीन प्रमुख स्थानों पर रोका जाएगा। इनमें बिल्सी मोड़, केशव चौकी (मंडी चौकी) और दातागंज तिराहा शामिल हैं, जिन्हें नो-एंट्री प्वाइंट बनाया गया है। बिल्सी मोड़ से भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, जबकि दातागंज तिराहे से पुलिस लाइन की ओर जाने पर भी रोक रहेगी।

अलापुर और ककराला की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। ये वाहन केशव चौकी (मंडी चौकी) से मझिया मोड़, दातागंज तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक (नवादा चौकी) होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था फ्लाईओवर बंद रहने की अवधि में शहर के अंदर जाम की स्थिति से बचने के लिए लागू की है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

संतोख सिंह तिराहा से भामाशाह चौक (पुलिस लाइन) के बीच स्थित इस फ्लाईओवर पर एक्सपेंशन ज्वाइंट्स की मरम्मत का कार्य 22 जून से शुरू हुआ है। यह मरम्मत कार्य लगभग एक माह तक जारी रहेगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मिनी आईपीएल का रोमांच 14 अगस्त से:यूपी टी-20 लीग के लिए बनीं 9 स्पेशल कमेटियां; प्रवीन कुमार और गोपाल शर्मा तराशेंगे नया टैलेंट

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur UP T20 League 2026: 9 Committees Formed, Praveen Kumar & Gopal Sharma मिनी आईपीएल का रोमांच 14 अगस्त से:यूपी टी-20 लीग के लिए बनीं…

    मुजफ्फरनगर हाईवे-58 पर थार से खतरनाक स्टंट, VIDEO:चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर लटककर युवक ने किए करतब

    Hindi News Local Uttar pradesh Muzaffarnagar Muzaffarnagar Highway 58 Thar Car Stunt Video | Viral Stunt Action मुजफ्फरनगर हाईवे-58 पर थार से खतरनाक स्टंट, VIDEO:चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर…

    You Missed

    ‘Super El Niño’ could bring wet winter and flooding to western US, climate scientists warn

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 1 views
    ‘Super El Niño’ could bring wet winter and flooding to western US, climate scientists warn

    मिनी आईपीएल का रोमांच 14 अगस्त से:यूपी टी-20 लीग के लिए बनीं 9 स्पेशल कमेटियां; प्रवीन कुमार और गोपाल शर्मा तराशेंगे नया टैलेंट

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 1 views
    मिनी आईपीएल का रोमांच 14 अगस्त से:यूपी टी-20 लीग के लिए बनीं 9 स्पेशल कमेटियां; प्रवीन कुमार और गोपाल शर्मा तराशेंगे नया टैलेंट

    Dangerous heat invades US as West faces wildfires

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 4 views
    Dangerous heat invades US as West faces wildfires

    मुजफ्फरनगर हाईवे-58 पर थार से खतरनाक स्टंट, VIDEO:चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर लटककर युवक ने किए करतब

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 2 views
    मुजफ्फरनगर हाईवे-58 पर थार से खतरनाक स्टंट, VIDEO:चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर लटककर युवक ने किए करतब

    The Team Behind ‘Paddington 2’ Could’ve Made a ‘Star Wars’ Movie

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 3 views
    The Team Behind ‘Paddington 2’ Could’ve Made a ‘Star Wars’ Movie

    देवरिया में सरयू खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर:24 घंटे में 85 सेमी बढ़ा जलस्तर, घाट की सीढ़ियां डूबीं; निगरानी बढ़ी

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 3 views
    देवरिया में सरयू खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर:24 घंटे में 85 सेमी बढ़ा जलस्तर, घाट की सीढ़ियां डूबीं; निगरानी बढ़ी