खुनुवां बॉर्डर पर RTO ने की कार्रवाई:सिद्धार्थनगर में एक ट्रक सीज, 15 मालवाहक वाहनों का किया चालान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Siddharthnagar
  • Khunua Border RTO Action | Truck Seized, 15 Vehicles Challaned

खुनुवां बॉर्डर पर RTO ने की कार्रवाई:सिद्धार्थनगर में एक ट्रक सीज, 15 मालवाहक वाहनों का किया चालानरोहित सिंह | सिद्धार्थनगर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवां बॉर्डर पर परिवहन विभाग ने व्यावसायिक मालवाहक वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। बस्ती के आरटीओ सुरेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में एक ट्रक को सीज किया गया और 15 मालवाहक वाहनों का चालान किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में वाहन चालकों और परिवहन कारोबारियों में हलचल मच गई।

शोहरतगढ़-खुनुवां मुख्य मार्ग पर चलाए गए इस अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहनों के दस्तावेजों का डिजिटल और भौतिक सत्यापन किया। अधिकारियों ने फिटनेस प्रमाणपत्र, रोड टैक्स, बीमा, परमिट और अन्य आवश्यक अभिलेखों की ऑनलाइन जांच की, जिसमें कई वाहनों में परिवहन नियमों का उल्लंघन पाया गया।

जांच के दौरान दो ट्रकों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। ऑनलाइन सत्यापन में एक वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र 26 जनवरी 2022 तक ही वैध पाया गया, जबकि बीमा भी 21 जनवरी 2022 को समाप्त हो चुका था। अन्य आवश्यक दस्तावेजों में भी अनियमितताएं मिलने पर इस वाहन को सीज कर मुख्यालय भेज दिया गया।

एक अन्य मालवाहक वाहन का रोड परमिट वर्ष 2022 तक ही वैध पाया गया। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद वाहन संचालित किए जाने पर उसका चालान किया गया। दोनों ट्रकों में धान लदा हुआ था, जिसे इटवा क्षेत्र से नेपाल के रूपन्देही जिले के भैरहवा स्थित एक मिल में भेजा जा रहा था। जांच में खाद्यान्न का भार निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया और ओवरलोडिंग की कोई शिकायत नहीं मिली।

अभियान के दौरान कई अन्य मालवाहक वाहनों की भी जांच की गई। कुछ वाहनों का रोड टैक्स जमा नहीं पाया गया, जबकि कई वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र और बीमा की अवधि समाप्त हो चुकी थी। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। एक वाहन का रोड टैक्स समाप्त पाए जाने पर अलग से दंडात्मक कार्रवाई भी की गई।

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई में कुल 15 मालवाहक वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन को सीज किया गया। अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र से होकर नेपाल जाने वाले व्यावसायिक वाहनों की नियमित जांच की जा रही है, ताकि बिना वैध दस्तावेजों वाले वाहनों के संचालन पर रोक लगाई जा सके।

आरटीओ सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने, परिवहन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा राजस्व हानि रोकने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सीमा क्षेत्र में ऐसे विशेष जांच अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण अभियान में एआरटीओ संजय सिंह, पीटीओ मुजफ्फर हुसैन सिद्दीकी, परिवहन विभाग के अधिकारी तथा सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है

    Hindi News Entertainment Bollywood Parineeti Chopra Slams Body Shaming Postpartum Trolling | Katrina Kaif कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के…

    हाथरस में अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा:मौके पर ही मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

    Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Accident News | Salempur Industrial Area Worker Death हाथरस में अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा:मौके पर ही मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला…

    You Missed

    Somali home daycares in Seattle receive $5M in taxpayer funds in potential fraud: report

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 0 views
    Somali home daycares in Seattle receive M in taxpayer funds in potential fraud: report

    कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 0 views
    कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है

    2026 Fantasy Football Week 3 Defense (DST) Rankings and Streamers

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 4 views
    2026 Fantasy Football Week 3 Defense (DST) Rankings and Streamers

    हाथरस में अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा:मौके पर ही मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 4 views
    हाथरस में अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा:मौके पर ही मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

    Newsom declares state of emergency for California ahead of super El Niño storm season | CNN

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 4 views
    Newsom declares state of emergency for California ahead of super El Niño storm season | CNN

    संजय मिश्रा को पहला नेशनल अवॉर्ड:कहा- घर में इज्जत बढ़ जाएगी; मां को बताने पर जवाब मिला- कुछ खाया कि नहीं, मनोज मुंतशिर भी भावुक हुए

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 5 views
    संजय मिश्रा को पहला नेशनल अवॉर्ड:कहा- घर में इज्जत बढ़ जाएगी; मां को बताने पर जवाब मिला- कुछ खाया कि नहीं, मनोज मुंतशिर भी भावुक हुए