सहारनपुर में घर में चल रही थी शराब की फैक्ट्री:610 लीटर कच्ची शराब और 800 लीटर लहन बरामद; 2 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Saharanpur
  • Saharanpur Illegal Liquor Distillery Busted | 5 Arrested, 2 Women, Urea

सहारनपुर में घर में चल रही थी शराब की फैक्ट्री:610 लीटर कच्ची शराब और 800 लीटर लहन बरामद; 2 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तारतारिक सिद्दीक़ी| सहारनपुर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सहारनपुर में बड़गांव थाना क्षेत्र के सावंतखेड़ी गांव में पुलिस ने अवैध शराब के बड़े कारोबार का खुलासा किया है। एक मकान में संचालित कच्ची शराब की भट्ठी पर छापेमारी कर पुलिस ने 610 लीटर अवैध शराब, 800 लीटर लहन और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, बरामद सामग्री से बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार की जा रही थी। मौके से पांच किलो यूरिया भी मिला है, जिसका इस्तेमाल शराब बनाने में किया जा रहा था।

मुखबिर की सूचना पर पड़ा छापा

सीओ शैलेंद्र गौतम ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव सावंतखेड़ी में एक मकान के अंदर अवैध शराब बनाई जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी तो घर के अंदर शराब तैयार करने का पूरा सेटअप मिला। मौके से अंकित, अमृत, शेरू उर्फ शेर सिंह, मीना और सनिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

शराब की भट्ठी, ड्रम और यूरिया बरामद

पुलिस जांच में सामने आया कि शेरू उर्फ शेर सिंह के घर में ही शराब की भट्ठी संचालित की जा रही थी। तलाशी के दौरान सात जरीकैन में भरी 610 लीटर कच्ची शराब, पांच ड्रम में रखा 800 लीटर लहन और बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद हुए।

बरामद सामान में लोहे के ड्रम, पाइप, प्लेट, एल्यूमीनियम की पतीली, गैस सिलेंडर, चूल्हे, तसले और अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस ने मौके पर मिले लहन को नष्ट भी कराया।

पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी शेरू उर्फ शेर सिंह का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ पहले से आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नोएडा मर्डर केस: आरोपी ने शराब तस्करी में किया सरेंडर:बस से बनारस, झारखंड फिर पहुंचा कटिहार, बी वारंट पर लाएंगे नोएडा

    Hindi News Local Uttar pradesh Gautambudh nagar Noida Murder Case: Accused Engineer Raman Raj Surrenders In Bihar नोएडा मर्डर केस: आरोपी ने शराब तस्करी में किया सरेंडर:बस से बनारस, झारखंड…

    खेत के विवाद में हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:जलेसर में लाठी-डंडे से पीटकर किया था घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Hindi News Local Uttar pradesh Etah Jalesar Land Dispute Murder Case | Two Accused Arrested After Death खेत के विवाद में हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:जलेसर में लाठी-डंडे से…

    You Missed

    Agent’s Take: Why NFL tight ends have been left behind by contract boom, plus 3 stars who could reset market

    • By dp
    • August 14, 2026
    • 1 views
    Agent’s Take: Why NFL tight ends have been left behind by contract boom, plus 3 stars who could reset market

    नोएडा मर्डर केस: आरोपी ने शराब तस्करी में किया सरेंडर:बस से बनारस, झारखंड फिर पहुंचा कटिहार, बी वारंट पर लाएंगे नोएडा

    • By dp
    • August 14, 2026
    • 2 views
    नोएडा मर्डर केस: आरोपी ने शराब तस्करी में किया सरेंडर:बस से बनारस, झारखंड फिर पहुंचा कटिहार, बी वारंट पर लाएंगे नोएडा

    Twins thoughts: Offense returns to life in comeback win over Orioles

    • By dp
    • August 14, 2026
    • 3 views
    Twins thoughts: Offense returns to life in comeback win over Orioles

    खेत के विवाद में हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:जलेसर में लाठी-डंडे से पीटकर किया था घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 3 views
    खेत के विवाद में हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:जलेसर में लाठी-डंडे से पीटकर किया था घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    New York City vs Necaxa LIVE Score Updates (0-0)

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 3 views
    New York City vs Necaxa LIVE Score Updates (0-0)

    शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जलकर राख:आग के समय मकान में खेल रहे थे बच्चे, शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुटी

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 3 views
    शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जलकर राख:आग के समय मकान में खेल रहे थे बच्चे, शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुटी