दिशा बोलीं- बड़े कलाकारों से बहुत कुछ सीखा:अरशद वारसी ने कहा- शूटिंग कभी काम नहीं, दोस्तों के साथ बिताया वक्त लगा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Arshad Warsi, Disha Patani On Welcome To The Jungle Shoot

भास्कर इंटरव्यूदिशा बोलीं- बड़े कलाकारों से बहुत कुछ सीखा:अरशद वारसी ने कहा- शूटिंग कभी काम नहीं, दोस्तों के साथ बिताया वक्त लगा3 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

‘वेलकम टू द जंगल’ में बड़ी स्टारकास्ट के बीच काम करने का अनुभव कलाकारों के लिए सिर्फ शूटिंग तक सीमित नहीं रहा। दिशा पाटनी ने इसे सीखने और समझने का मौका बताया, जबकि अरशद वारसी के मुताबिक सेट का माहौल इतना सहज था कि काम का दबाव महसूस ही नहीं हुआ। दैनिक भास्कर से बातचीत में दोनों कलाकारों ने बताया कि इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत कलाकारों के बीच बना तालमेल और साथ बिताया समय रहा।

दिशा पाटनी ने शूटिंग का अनुभव साझा करते हुए कहा कि इतने बड़े कलाकारों के साथ काम किया, लेकिन सेट पर कभी दूरी महसूस नहीं हुई।दिशा पाटनी ने शूटिंग का अनुभव साझा करते हुए कहा कि इतने बड़े कलाकारों के साथ काम किया, लेकिन सेट पर कभी दूरी महसूस नहीं हुई।

सवाल: दिशा, इतने अनुभवी कलाकारों के साथ काम करना आपके लिए कितना अलग अनुभव था?

जवाब/दिशा पाटनी: शुरुआत में जिम्मेदारी जरूर महसूस होती है क्योंकि इतने अनुभवी लोगों के साथ काम कर रहे होते हैं, लेकिन यहां माहौल ऐसा था कि किसी ने दबाव महसूस नहीं होने दिया। खुशी इसलिए थी क्योंकि हर दिन कुछ नया सीखने को मिल रहा था।

सवाल: सबसे बड़ी सीख क्या रही?

जवाब/दिशा पाटनी: सबसे बड़ी चीज जो मैंने सीखी वो ये थी कि अनुभव आने के बाद भी लोग काम को हल्के में नहीं लेते। इतने साल काम करने के बाद भी लोग तैयारी और मेहनत के साथ आते हैं, लेकिन माहौल हल्का रखते हैं। यही बैलेंस सबसे जरूरी लगा।

सवाल: सेट पर किस चीज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया?

जवाब/दिशा पाटनी: सबका एक-दूसरे के साथ व्यवहार। इतने बड़े कलाकार थे लेकिन कोई दूरी महसूस नहीं हुई। सब साथ बैठते थे, खाना खाते थे और बातचीत करते थे। मुझे लगता है यही बॉन्डिंग फिल्म में भी नजर आएगी।

सवाल: इतने कलाकारों के बीच क्या कभी खुद को साबित करने का दबाव महसूस हुआ?

जवाब/दिशा पाटनी: मुझे ऐसा नहीं लगा। यहां माहौल बहुत सहज था। हर कोई एक-दूसरे को बेहतर करने में मदद कर रहा था, इसलिए किसी तरह की प्रतिस्पर्धा महसूस नहीं हुई।

जवाब/अरशद वारसी: यहां कोई किसी को पीछे छोड़ने नहीं आया था। सबका फोकस सिर्फ इस बात पर था कि फिल्म अच्छी बने और लोग एंटरटेन हों।

सवाल: अरशद, इतने कॉमेडी कलाकारों के बीच काम करने का अनुभव कैसा रहा?

जवाब/अरशद वारसी: अगर आप पूरी टीम को देखें तो हर किसी का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। कोई एक आदमी माहौल नहीं बना रहा था, हर कोई कुछ न कुछ जोड़ रहा था। मेरे लिए तो ये काम जैसा महसूस ही नहीं हुआ।

अरशद वारसी ने कहा कि ऑफ कैमरा बॉन्डिंग ही फिल्म की असली ताकत थी।अरशद वारसी ने कहा कि ऑफ कैमरा बॉन्डिंग ही फिल्म की असली ताकत थी।

सवाल: आपने कहा था कि शूटिंग काम जैसी नहीं लग रही थी, ऐसा क्यों?

जवाब/अरशद वारसी: मैं मजाक में कहता था कि मैं छुट्टी पर आया हूं। मुझे शूटिंग का इंतजार नहीं होता था, मुझे सेट पर जाकर लोगों से मिलने का इंतजार होता था। ऑफ कैमरा भी उतना ही मजा चलता था।

सवाल: क्या कभी लगा कि शूटिंग से ज्यादा ये साथ समय बिताने जैसा हो गया है?

जवाब/अरशद वारसी: हां, क्योंकि यहां सिर्फ कैमरा ऑन होने पर लोग एक्ट नहीं कर रहे थे। हम बैठकर बातें कर रहे होते थे, हंस रहे होते थे और फिर अचानक कोई बोल देता था कि शॉट तैयार है। इतने लोगों के साथ काम करने का मौका रोज नहीं मिलता।

सवाल: फिल्म से जुड़ी सबसे खास याद क्या रहेगी?

जवाब/दिशा पाटनी: मेरे लिए सबसे अच्छी याद यही रहेगी कि इतने लंबे समय तक सबके साथ समय बिताने का मौका मिला। शूट खत्म होने के बाद वही चीज सबसे ज्यादा याद आती है।

जवाब/अरशद वारसी: मुझे लगता है सबसे ज्यादा हम लोग एक-दूसरे को मिस करेंगे। इतनी बड़ी टीम के साथ इतना समय बिताना बहुत कम होता है और यही इस फिल्म की सबसे बड़ी याद रहेगी।

_______________________

यह इंटरव्यू भी पढ़ें..

अक्षय कुमार बोले- हिट-फ्लॉप बाद की बात:ढाई साल साथ काम कर बना खास रिश्ता; सुनील शेट्टी बोले- ऐसी स्टारकास्ट फिर शायद न मिले

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिर्फ मल्टीस्टारर फिल्म नहीं, बल्कि कलाकारों के लिए यादों और रिश्तों का सफर भी रही। दैनिक भास्कर से बातचीत में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने फिल्म से जुड़े किस्से साझा किए। अक्षय ने बताया कि बड़े स्टारकास्ट के साथ काम करना पिकनिक जैसा अनुभव था, जहां शूटिंग के साथ मस्ती भी हुई।पूरा इंटरव्यू पढ़ें..

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रानी मुखर्जी की मां के निधन पर पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स:शाहरुख-आमिर और आलिया श्रद्धांजलि देने पहुंचे; जुहू में हुआ अंतिम संस्कार

    Hindi News Entertainment Bollywood Rani Mukerji Mother Funeral | Shah Rukh Khan Aamir Khan Alia Bhatt Juhu रानी मुखर्जी की मां के निधन पर पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स:शाहरुख-आमिर और आलिया श्रद्धांजलि…

    लेबर अड्डे पर लगा श्रमिक पंजीयन और स्वास्थ्य शिविर:47 श्रमिकों का हेल्थ चेकअप, 67 का रजिस्ट्रेशन और रिन्यूवल हुआ

    Hindi News Local Uttar pradesh Bahraich Bahraich Labour Camp: Shramik Registration And Health Checkup Event लेबर अड्डे पर लगा श्रमिक पंजीयन और स्वास्थ्य शिविर:47 श्रमिकों का हेल्थ चेकअप, 67 का…

    You Missed

    IonQ Shares Rise 11.8% After Quantum Error Correction Decoder Test

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 0 views
    IonQ Shares Rise 11.8% After Quantum Error Correction Decoder Test

    रानी मुखर्जी की मां के निधन पर पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स:शाहरुख-आमिर और आलिया श्रद्धांजलि देने पहुंचे; जुहू में हुआ अंतिम संस्कार

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 0 views
    रानी मुखर्जी की मां के निधन पर पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स:शाहरुख-आमिर और आलिया श्रद्धांजलि देने पहुंचे; जुहू में हुआ अंतिम संस्कार

    An affair, a missing gun and 100,000 messages: What we learned on Day 1 of testimony in Caleb Flynn’s trial | CNN

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 3 views
    An affair, a missing gun and 100,000 messages: What we learned on Day 1 of testimony in Caleb Flynn’s trial | CNN

    लेबर अड्डे पर लगा श्रमिक पंजीयन और स्वास्थ्य शिविर:47 श्रमिकों का हेल्थ चेकअप, 67 का रजिस्ट्रेशन और रिन्यूवल हुआ

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 3 views
    लेबर अड्डे पर लगा श्रमिक पंजीयन और स्वास्थ्य शिविर:47 श्रमिकों का हेल्थ चेकअप, 67 का रजिस्ट्रेशन और रिन्यूवल हुआ

    Somali home daycares in Seattle receive $5M in taxpayer funds in potential fraud: report

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 3 views
    Somali home daycares in Seattle receive M in taxpayer funds in potential fraud: report

    कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 3 views
    कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है