प्रयागराज देश का दूसरा सबसे गर्म शहर, तापमान 43.4:देर रात हुई बारिश बेअसर, सुबह से निकली धूप ने किया बेहाल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Heatwave: Rain Relief Short Lived, Temp Hits 43.4°C

प्रयागराज देश का दूसरा सबसे गर्म शहर, तापमान 43.4°C:देर रात हुई बारिश बेअसर, सुबह से निकली तेज धूप ने किया बेहालप्रयागराजकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार दिन भर तेज धूप और गर्मी के बाद देर रात अचानक मौसम बदल गया तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव और कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ एक बार फिर उमस भर

.प्रयागराज में देर रात अचानक मौसम बदला कुछ इलाकों में हुई बारिश।प्रयागराज में देर रात अचानक मौसम बदला कुछ इलाकों में हुई बारिश।

बुधवार रात शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई क्षेत्रों में तेज आंधी चली। मौसम के इस बदलाव से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और लोगों को रात में कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि गुरुवार सुबह होते ही तेज धूप ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रयागराज का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके साथ यह देश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। वहीं 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा देश का सबसे गर्म जिला बना हुआ है।

प्रयागराज का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके साथ यह देश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा।प्रयागराज का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके साथ यह देश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा।

इससे पहले लगातार दो दिनों तक प्रयागराज देश के सबसे गर्म जिलों में शामिल रहा था। भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक जिले में तापमान ऊंचे स्तर पर बना रह सकता है। हालांकि इस दौरान बीच-बीच में तेज आंधी और बारिश की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल भीषण गर्मी और लू जैसे हालात बने रहने के आसार हैं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Hindi News Local Punjab Jalandhar Guru Randhawa Performs At EDC Orlando Main Stage | Steve Aoki Collaboration पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने…

अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

Hindi News Entertainment Bollywood Daler Mehndi Vs Abhijeet Bhattacharya; Live Concert Row | Gurdeep Mehndi अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के…

You Missed

Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 9 views
Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 7 views
ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी