मिर्जापुरः द मूवी का टीजर रिलीज:रवि किशन लाए नयापन, सीरीज से निकल चुके किरदार भी लौटे; 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Mirzapur The Movie Teaser Release, Ali Fazal, Pankaj Tripathi

मिर्जापुरः द मूवी का टीजर रिलीज:रवि किशन के अलावा हर किरदार में नएपन की कमी, वही बैकड्रॉप और भौकाल, सिर्फ कहानी नई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर सीरीज के 3 कामयाब सीजन के बाद मिर्जापुरः द मूवी का टीजर आज जारी हो चुका है। ये फिल्म 4 सितंबर को थिएटर में कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

एक्सेल मूवीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए 2 मिनट 22 सेकेंड के टीजर में गुड्डू पंडित (अली फजल), कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) और मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) के दमदार डायलॉग दिखाए गए हैं। हालांकि दिव्येंदु शर्मा का रोल फिल्म में कम होने वाला है। टीजर में कुछ गिने चुने नए किरदारों के अलावा, बैकड्रॉप, थीम और सब कुछ पुरानी सीरीज की तरह ही नजर आ रहा है।

पंचायत फेम एक्टर जीतेंद्र कुमार भी मिर्जापुर फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं।पंचायत फेम एक्टर जीतेंद्र कुमार भी मिर्जापुर फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं।

रवि किशन के किरदार से फिल्म में नयापन आने की उम्मीद है, लेकिन अगर लगभग सभी किरदार पुराने हैं, तो कहानी पर ही दर्शकों की पूरी नजरें टिकी होंगी। फिलहाल टीजर को देखकर कहानी का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है।

रवि किशन भी मिर्जापुर फिल्म में अहम किरदार में हैं।रवि किशन भी मिर्जापुर फिल्म में अहम किरदार में हैं।

टीजर की एक खास बात ये भी है कि इसमें मिर्जापुर सीरीज से स्वीटी के किरदार को भी दोबारा जोड़ा गया है, जिन्हें पहले ही सीजन में मरता हुआ दिखाया गया था।

4 सितंबर को होगी रिलीज

मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। फिल्म को अमेजन MGM स्टूडियोज और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं।

फिल्म में रवि किशन भी नजर आएंगे

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा के अलावा श्वेता त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास भी नजर आएंगे।

‘मिर्जापुर’ भारत की सबसे लोकप्रिय क्राइम-एक्शन वेब सीरीज में से एक है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और मिर्जापुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन 16 नवंबर 2018 को रिलीज हुआ था, जिसमें कुल 9 एपिसोड थे। इसके बाद दूसरा सीजन 23 अक्टूबर 2020 को आया, जिसमें 10 एपिसोड शामिल थे। वहीं, तीसरा सीजन 5 जुलाई 2024 को रिलीज किया गया। इस सीजन में भी कुल 10 एपिसोड थे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाना गाया:हॉस्पिटल बेड से शेयर किया वीडियो, श्रेया घोषाल ने की जल्द रिकवरी की कामना

    Hindi News Entertainment Bollywood Sonu Nigam Sings During Surgery | Shreya Ghoshal Wishes Recovery Video सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाना गाया:हॉस्पिटल बेड से शेयर किया वीडियो, श्रेया घोषाल…

    शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क में फिर चोरी-तोड़फोड़:गुंबद की लाइटें चोरी, ICL गन समेत कई सामान टूटे; पोते ने दी तहरीर

    Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Ghazipur: Veera Abdul Hamid Park Vandalized; Complaint Filed Over Theft शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क में फिर चोरी-तोड़फोड़:गुंबद की लाइटें चोरी, ICL गन समेत…

    You Missed

    Liverpool vs. Monaco: Preview, Predictions and Lineups

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 1 views
    Liverpool vs. Monaco: Preview, Predictions and Lineups

    सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाना गाया:हॉस्पिटल बेड से शेयर किया वीडियो, श्रेया घोषाल ने की जल्द रिकवरी की कामना

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 1 views
    सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाना गाया:हॉस्पिटल बेड से शेयर किया वीडियो, श्रेया घोषाल ने की जल्द रिकवरी की कामना

    Sheridan spotted: ‘Lioness’ creator appears onscreen in Season 3 premiere

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 3 views
    Sheridan spotted: ‘Lioness’ creator appears onscreen in Season 3 premiere

    शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क में फिर चोरी-तोड़फोड़:गुंबद की लाइटें चोरी, ICL गन समेत कई सामान टूटे; पोते ने दी तहरीर

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 3 views
    शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क में फिर चोरी-तोड़फोड़:गुंबद की लाइटें चोरी, ICL गन समेत कई सामान टूटे; पोते ने दी तहरीर

    Pennsylvania Lottery Powerball, Pick 2 Day results for Aug. 8, 2026

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 8 views
    Pennsylvania Lottery Powerball, Pick 2 Day results for Aug. 8, 2026

    ‘रामायणम्’ की रिलीज का महा प्लान:विदेशों में 50 हजार और भारत में 9 हजार स्क्रीन पर होगी रिलीज

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 4 views
    ‘रामायणम्’ की रिलीज का महा प्लान:विदेशों में 50 हजार और भारत में 9 हजार स्क्रीन पर होगी रिलीज