कानपुर देहात में सरकारी दफ्तर में बिजली बर्बादी:खाली कृषि अधिकारी कार्यालय में चलता मिला AC, पंखे और लाइटें

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur dehat
  • Kanpur Dehat Krishi Office AC, Lights On | Bijli Barbadi

कानपुर देहात में सरकारी दफ्तर में बिजली बर्बादी:खाली कृषि अधिकारी कार्यालय में चलता मिला AC, पंखे और लाइटेंआलोक त्रिपाठी | कानपुर देहातकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री लगातार लोगों से बिजली बचाने की अपील कर रहे हैं। सरकार ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान भी चला रही है। हालांकि, कानपुर देहात से सामने आई तस्वीर सरकारी कार्यालयों में इस मुहिम की हकीकत पर सवाल खड़े करती है।

ताजा मामला जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन का है। यहां जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में उस समय एयर कंडीशनर, पंखे और लाइटें पूरी तरह चालू मिले जब कमरे में कोई कर्मचारी या अधिकारी मौजूद नहीं था।

कमरे में ठंडक बनी हुई थी, लेकिन उसका उपयोग करने वाला कोई नहीं था। यह स्थिति तब सामने आई जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऊर्जा संरक्षण पर जोर दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ आम जनता से बिजली बचाने का आग्रह किया जाता है, वहीं दूसरी तरफ सरकारी कार्यालयों में इस तरह की बर्बादी कई सवाल खड़े करती है। खासकर ऐसे समय में जब ऊर्जा संरक्षण को प्राथमिकता देने की बात हो रही है।

मामले में जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय से बात की गई। उन्होंने बताया कि वह कुछ देर पहले तक कार्यालय में मौजूद थीं और फिर बीज भंडार के निरीक्षण के लिए अकबरपुर चली गईं। उन्होंने स्वीकार किया कि संभवतः जल्दबाजी में एसी, पंखा और लाइट बंद करना रह गया होगा। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि तत्काल कार्यालय से संपर्क कर सभी विद्युत उपकरण बंद करवा दिए जाएंगे।

यह घटना एक बार फिर यह सवाल उठाती है कि जब जिम्मेदार विभागों के कार्यालयों में ही बिजली बचाने के नियमों का पालन नहीं हो रहा, तो आम लोगों से ऊर्जा संरक्षण की अपेक्षा कितनी प्रभावी साबित होगी। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आमिर को इग्नोर करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा:बोलीं- नेगेटिविटी बढ़ाओगे तो तस्वीरों के लिए रुकने की उम्मीद न करें

    Hindi News Entertainment Bollywood Preity Zinta Reacts To Aamir Khan Controversy | Clickbait Video Statement आमिर को इग्नोर करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा:बोलीं- नेगेटिविटी बढ़ाओगे तो तस्वीरों के…

    कन्नौज में डीएम-एसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल:विधायक ने की अगवानी; फल-मिठाई खिलाकर कराया जलपान

    Hindi News Local Uttar pradesh Kannauj Kannauj Kanwar Yatra Welcome | MLA Archana Pandey DM SP Flower Shower कन्नौज में डीएम-एसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल:विधायक ने की अगवानी; फल-मिठाई…

    You Missed

    Aces vs. Liberty Prediction, Odds, Best WNBA Prop Bet for Sunday, Aug. 9

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 1 views
    Aces vs. Liberty Prediction, Odds, Best WNBA Prop Bet for Sunday, Aug. 9

    आमिर को इग्नोर करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा:बोलीं- नेगेटिविटी बढ़ाओगे तो तस्वीरों के लिए रुकने की उम्मीद न करें

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 1 views
    आमिर को इग्नोर करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा:बोलीं- नेगेटिविटी बढ़ाओगे तो तस्वीरों के लिए रुकने की उम्मीद न करें

    El alcalde de San Diego, Todd Gloria, insta al Congreso a prorrogar el estatus de protección para los haitianos

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 2 views
    El alcalde de San Diego, Todd Gloria, insta al Congreso a prorrogar el estatus de protección para los haitianos

    कन्नौज में डीएम-एसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल:विधायक ने की अगवानी; फल-मिठाई खिलाकर कराया जलपान

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 2 views
    कन्नौज में डीएम-एसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल:विधायक ने की अगवानी; फल-मिठाई खिलाकर कराया जलपान

    iPhone 18 Pro Release Date: Demand Drives September Launch

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 4 views
    iPhone 18 Pro Release Date: Demand Drives September Launch

    सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाना गाया:हॉस्पिटल बेड से शेयर किया वीडियो, श्रेया घोषाल ने की जल्द रिकवरी की कामना

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 3 views
    सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाना गाया:हॉस्पिटल बेड से शेयर किया वीडियो, श्रेया घोषाल ने की जल्द रिकवरी की कामना