लोकबंधु अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में लगी आग:बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप, एक घंटे बाद पहुंची दमकल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Fire: Lokbandhu Hospital, Power Dept Negligence Allegations

लोकबंधु अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में लगी आग:बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप, एक घंटे बाद पहुंची दमकललखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लख़नऊ में शुक्रवार सुबह कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है

.

सुबह साढ़े पांच बजे लगी आग, अस्पताल कर्मियों ने संभाला मोर्चा

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे वन स्टॉप सेंटर में आग लग गई। उस समय सेंटर के शेल्टर होम में एक महिला, दो लड़कियां और चार कर्मचारी मौजूद थे। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। लोकबंधु अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।

रात से ट्रिप हो रही थी बिजली, नहीं उठा बिजली विभाग का फोन

वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम से ही सेंटर की बिजली बार-बार ट्रिप हो रही थी। इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। शुक्रवार सुबह आग लगने के बाद विद्युत आपूर्ति बंद कराने के लिए संबंधित जेई और अन्य कर्मचारियों को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया।

पुलिस तुरंत पहुंची, दमकल को लग गया एक घंटा

आग लगने की सूचना मिलते ही कृष्णा नगर पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। वहीं, दमकल विभाग की गाड़ी को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया। जबकि उस समय सड़कें लगभग खाली थीं। तब तक अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया जा चुका था।

अलीगंज हादसे के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद फायर सेफ्टी और आपातकालीन सेवाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन वन स्टॉप सेंटर में आग की घटना ने एक बार फिर आपातकालीन व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों का फोन न उठना और दमकल के पहुंचने में हुई देरी ने जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ori Wedding Weekend In Jaipur | Fairmont Wedding Guest List Update जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स…

दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Launa Sitapur Wall Collapse Accident | MLA Asha Maurya Meets Victims Family दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल…

You Missed

Box Office: ‘Avengers Endgame’ Leads Weekend Where Four Films Eye $20M+ Each

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 0 views
Box Office: ‘Avengers Endgame’ Leads Weekend Where Four Films Eye M+ Each

जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 0 views
जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

U tempu in Corsica

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
U tempu in Corsica

दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Linda Caicedo y Real Madrid femenino, listas para nueva fecha en Liga F; Real Sociedad, el rival

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 5 views
Linda Caicedo y Real Madrid femenino, listas para nueva fecha en Liga F; Real Sociedad, el rival

‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए