शाहरुख खान के बॉलीवुड में 34 साल पूरे:बचपन की तस्वीर जेब में लेकर इवेंट में पहुंचे, कहा- ये अटपटी है, लेकिन इकलौती तस्वीर है, कन्नड़ बोली

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shahrukh Khan Completes 34 Years In Bollywood Celebrate In Manglore While Showing His Childhood Memory

शाहरुख खान के बॉलीवुड में 34 साल पूरे:बचपन की तस्वीर जेब में लेकर इवेंट में पहुंचे, कहा- ये अटपटी है, लेकिन इकलौती तस्वीर है, कन्नड़ बोली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को आज फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल हो चुके हैं। उनकी पहली फिल्म दीवाना 34 साल पहले आज के ही दिन 26 जून को रिलीज हुई थी। इस खास मौके पर शाहरुख खान मंगलूरु के एक इवेंट का हिस्सा बने, जहां आइकॉनिक पोज, हिट गानों में डांस करते हुए एक्टर ने मंगलूरु की बचपन की याद पर भी बात की है। इस दौरान एक्टर ने कन्नड़ में फैंस से बात कर हर किसी का ध्यान खींच लिया।

शाहरुख खान इस इवेंट में बचपन की एक तस्वीर लेकर पहुंचे थे। इवेंट के बीच उन्होंने जेब में रखी वो तस्वीर निकालकर ऑडियंस को दिखाई, जो उनके अनुसार, उनके बचपन की इकलौती तस्वीर है। शाहरुख ने तस्वीर दिखाते हुए कहा, ‘भले ही इस समय यह तस्वीर थोड़ी अटपटी लगे, क्योंकि मैं इसमें बिना कपड़ों के हूं। ये मेरे पास मेरे बचपन की इकलौती तस्वीर है, जो मंगलूरु में ली गई थी। मैं बिना कपड़ों के बाल्टी में हूं।’

बता दें कि शाहरुख खान का जन्म नई दिल्ली में हुआ था, हालांकि उन्होंने बचपन के शुरुआती 5 साल अपने दादा जी इफ्तिखार अहमद के साथ मंगलूरु में ही बिताए हैं।

इवेंट में शाहरुख खान ने फैंस को कन्नड़ में ग्रीट किया है, जिसके बाद उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के गीतों के साथ-साथ झूमे जो पठान और छम्मक छल्लो पर भी परफॉर्म किया।

देखिए इवेंट से शाहरुख खान की तस्वीरें-

फिल्म दीवाना में बने विलेन, संयोग से मिली थी ये फिल्म

फिल्मों से पहले शाहरुख खान ने कई टीवी शोज में काम किया था, जिसके बाद उन्हें फिल्म दीवाना एक संयोग से मिली। इस फिल्म में राजा सहाय के रोल के लिए पहले अरमान कोहली को फाइनल किया गया था, लेकिन किसी वजह से एक्टर ने यह फिल्म करने से मना कर दिया था।

इसी समय शेखर कपूर ने प्रोड्यूसर गुड्डू धनोआ को शाहरुख से मिलने के लिए दिल्ली भेजा। वो कनॉट प्लेस में मिले।

गुड्डू धनोआ ने एक इंटरव्यू में बताया था, “तब तक, अभिनेता की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। फिर भी उन्होंने मुझसे कहा, ‘मैं आपकी फिल्म नहीं कर सकता। मैं पहले से ही 5 फिल्में कर रहा हूं।’ ये सुनते ही मुझे झटका लगा। पूछने पर अभिनेता ने बताया कि वो हेमा मालिनी की ‘दिल आशना है’ (1992), ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ (1992), ‘चमत्कार’ (1992), ‘किंग अंकल’ (1993) और ‘कभी हां कभी ना’ (1994) में काम कर रहे हैं। मैंने फिर भी रिक्वेस्ट किया, कि उन्हें एक बार स्टोरी जरुर सुननी चाहिए। शाहरुख ने फिर मुझे अगले दिन दोपहर 12 बजे अपने घर आने के लिए कहा था।”

गुड्डू धनोआ ने बताया, “अगले दिन मिलने पर शाहरुख को स्टोरी का सेकेंड हाफ इतना पसंद आया कि उन्होंने कहा, ‘गुड्डू, मैं आपकी फिल्म कर रहा हूं।’ पर तभी जब मेरी बाकी फिल्मों की डेट्स आगे बढ़ जाए या फिर कैंसिल हो जाएं। किस्मत देखिए जिस फिल्म के लिए डेट्स नहीं थी, वो फिल्म सबसे पहले रिलीज हो गई और सुपरहिट भी साबित हुई।”

पहली फिल्म में इतनी थी शाहरुख की फीस

एक ऐसी फिल्म, जिसमें एक्ट्रेस की एंट्री सेकेंड हाफ में हुई थी। फिर भी लोगों को शाहरुख की एक्टिंग खूब पसंद आई। गुड्डू धनोआ ने बताया कि किंग खान को इस फिल्म के लिए 11 हजार साइनिंग अमाउंट और 1.50 लाख रुपए एक्टिंग फीस दी गई थी।

ऋषि कपूर को फिल्म का गाना ‘ऐसी दीवानगी’ इतना पसंद आया था कि वो खुद इस गाने को करना चाहते थे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। गाना शाहरुख पर फिल्माया गया था। इस फिल्म से शाहरुख खान ने इडंस्ट्री में खास पहचान बना ली और आगे हिट देते हुए टॉप एक्टर्स में शामिल हुए। आज शाहरुख बॉलीवुड के सबसे कामयाब एक्टर हैं, जिनकी गिनती दुनिया के सबसे रईस एक्टर्स में भी होती है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा

    Hindi News Entertainment Bollywood Bigg Boss Controversy | Riti Tiwari Salman Khan Statement Ekam Bawa Claim रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था;…

    जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ori Wedding Weekend In Jaipur | Fairmont Wedding Guest List Update जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स…

    You Missed

    Red Bull announce new deal with Hadjar for 2027

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    Red Bull announce new deal with Hadjar for 2027

    रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा

    Box Office: ‘Avengers Endgame’ Leads Weekend Where Four Films Eye $20M+ Each

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    Box Office: ‘Avengers Endgame’ Leads Weekend Where Four Films Eye M+ Each

    जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

    U tempu in Corsica

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    U tempu in Corsica

    दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर