रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे सुनील शेट्टी:कहा- आप होते कौन हैं किसी को बैन करने वाले, ये अधिकार किसी को नहीं; जानिए क्या है मामला

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Suniet Shetty Support Ranveer Singh Over Don 3 Ban Controversy, Said No Has Right To Ban Any Actor

रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे सुनील शेट्टी:कहा- आप होते कौन हैं किसी को बैन करने वाले, ये अधिकार किसी को नहीं; जानिए क्या है मामला49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डॉन 3 विवाद में सुनील शेट्टी ने रणवीर सिंह का बचाव किया है। फिल्म छोड़ने की शिकायत के बाद उन्हें FWICE (फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एम्प्लॉय्ज) द्वारा बैन किया गया था। यानी विवाद खत्म होने तक फेडरेशन से जुड़ा कोई शख्स उनके साथ काम नहीं कर सकता था। इस पर सुनील शेट्टी का कहना है कि किसी के पास किसी एक्टर को बैन करने का अधिकार नहीं है। उनका कहना है कि रणवीर ने फिल्म इंडस्ट्री के रेवेन्यू में बड़ा योगदान दिया है। उन्हें ऐसे ही कोई बैन नहीं कर सकता।

हाल ही में टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने डॉन 3 विवाद पर कहा है, ‘कोई भी किसी एक्टर को बैन नहीं कर सकता। कोई आर्ट को बैन नहीं कर सकता है। किसी के पास ये अधिकार नहीं। सुप्रीम कोर्ट इस मामले को एक सेकेंड में खारिज कर देगा। देखिए, दिक्कत ये है कि दोनों (फरहान और रणवीर) ही सेंसिबल हैं। फरहान भी एक बहुत सेंसिबल एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। और रणवीर भी। उसने अच्छा टाइम देखा है। मुझे लगता है कि अगर दोनों साथ बैठेंगे, तो मामला सुलझ जाएगा।’

मैं इसमें दखल नहीं दूंगा- सुनील शेट्टी

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो ये मामला सुलझा सकते हैं, तो जवाब में उन्होंने कहा, ‘नहीं मैं इस मामले में दखल नहीं दूंगा, क्योंकि कई लोग पहले ही बात कर चुके हैं। लेकिन फरहान और रणवीर को जानते हुए मैं यही कहना चाहूंगा कि अगर दोनों साथ बैठें तो जादू कर सकते हैं। रणवीर शिखर पर है और डॉन एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसका हिस्सा रहना बहुत अच्छा होगा। ये फ्रैंचाइजी अमिताभ बच्चन से शुरू हुई, फिर शाहरुख जुड़े, इससे बेहतर और क्या हो सकता है।’

आगे उन्होंने कहा, ‘अगर कोई कह रहा है कि मैं इसे बैन कर दूंगा, उसे बैन कर दूंगा, आप किसी को ऐसे ही बैन नहीं कर सकते। आप होते कौन हैं किसी को बैन करने वाले। समझने की कोशिश करें कि इस बच्चे ने आपको करोड़ों का रेवेन्यू दिया है। आप उसे बैन क्यों करना चाहते हैं। बिकने वाली चीज को अगर आप बैन करोगे, तो आप क्या मांग रहे हो। बैन तो बस बोलने की बातें होती हैं।’

जानिए क्या है पूरा मामला?

फरहान अख्तर ने 3 साल पहले डॉन फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म डॉन 3 की घोषणा रणवीर सिंह के साथ की थी। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया था, हालांकि मेटरनिटी लीव के चलते कियारा ने फिल्म छोड़ दी। ये फिल्म कास्टिंग के चलते टलती गई और फिर रणवीर सिंह ने फिल्म धुरंधर पर काम शुरू कर दिया।

धुरंधर की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह ने क्रिएटिव डिफरेंस का हवाला देते हुए फिल्म छोड़ने का फैसला किया, जिस पर फरहान अख्तर ने आपत्ति जताई। विवाद के बीच रणवीर सिंह ने साइनिंग अमाउंट लौटाने की बात कही, लेकिन प्रोडक्शन ने दावा किया कि फिल्म में अब तक 45 करोड़ खर्च हो चुके हैं।

विवाद के बीच फरहान अख्तर ने पहले प्रोड्यूसर गिल्ड और बाद में FWICE में शिकायत भेज हस्तक्षेप की मांग की थी, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जिन्न भगाने के लिए कमरे में खुदवाया गड्ढा:झांसी में किराएदार बोली-तांत्रिक ने बताई थी गड्ढा खुदवाने की विधि

    Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Tenant Digs 10ft Pit In Room On Tantrik Advice | Viral Video जिन्न भगाने के लिए कमरे में खुदवाया गड्ढा:झांसी में किराएदार बोली-तांत्रिक…

    सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

    Hindi News Entertainment Bollywood Bollywood Celebs At T Series Office Mumbai | Satyanarayan Pooja Visit सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, ‘हनुमान अंश’…

    You Missed

    XRP could rally 50x by repeating its 2016 pattern, analyst says

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 1 views
    XRP could rally 50x by repeating its 2016 pattern, analyst says

    जिन्न भगाने के लिए कमरे में खुदवाया गड्ढा:झांसी में किराएदार बोली-तांत्रिक ने बताई थी गड्ढा खुदवाने की विधि

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 1 views
    जिन्न भगाने के लिए कमरे में खुदवाया गड्ढा:झांसी में किराएदार बोली-तांत्रिक ने बताई थी गड्ढा खुदवाने की विधि

    Army vs. Temple odds: 2026 college football picks, Week 4 predictions from proven model – SportsLine.com

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 3 views
    Army vs. Temple odds: 2026 college football picks, Week 4 predictions from proven model – SportsLine.com

    सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 3 views
    सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

    Live! Mali vs. Cape Verde in the AFCON 2027 Qualifiers on beIN SPORTS

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 4 views
    Live! Mali vs. Cape Verde in the AFCON 2027 Qualifiers on beIN SPORTS

    एक्टर मुश्ताक खान सुपुर्द-ए-खाक किए गए:राजपाल यादव बोले- निधन से 2 घंटे पहले ही मिला था; सनी देओल-अनुपम खेर ने दुख जताया

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 4 views
    एक्टर मुश्ताक खान सुपुर्द-ए-खाक किए गए:राजपाल यादव बोले- निधन से 2 घंटे पहले ही मिला था; सनी देओल-अनुपम खेर ने दुख जताया