आजाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा:बलबीर सिंह जाटव ने प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- पार्टी में पैसा लेकर मिलते हैं पद

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Etawah
  • Etawah: Balbir Singh Jatav Resigns Azad Samaj Party, Alleges Paisa For Pad

आजाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा:बलबीर सिंह जाटव ने प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- पार्टी में पैसा लेकर मिलते हैं पदउवैस चौधरी | इटावा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटावा में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पूर्व प्रदेश सचिव बलबीर सिंह जाटव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार दोपहर 1 बजे प्रेस वार्ता कर उन्होंने इस्तीफे के पीछे के कारणों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संगठन में रहते हुए उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया और पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रदेश नेतृत्व के सामने रखे, लेकिन उन पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

बलबीर सिंह जाटव ने बताया कि प्रदेश सचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश समिति और प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ के समक्ष संगठन को मजबूत करने को लेकर कई सुझाव और मांगें रखीं। इनमें पार्टी में आंतरिक लोकतांत्रिक तरीके से आईटी सेल की स्थापना, चुनावी तैयारी के लिए 15 वेबसाइट तैयार करना, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समाज से पांच प्रवक्ताओं की नियुक्ति, विभिन्न आयोगों से जुड़े मामलों के लिए प्रदेश स्तरीय कमेटियों का गठन सहित कई विषय शामिल थे।

धरना-प्रदर्शन करने का प्रस्ताव भी रखा

उन्होंने कहा कि दलित महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की जांच और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए विशेष कमेटी बनाने, एससी/एसटी एक्ट 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय कमेटियों के गठन और इसके लिए प्रदेश नेतृत्व के साथ लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने का प्रस्ताव भी रखा गया था।

इसके अलावा बैकलॉग भर्तियों को पूरा कराने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन देने, पुराने नाराज कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए वरिष्ठ नेताओं की टीम बनाने और सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत करने जैसे सुझाव भी दिए गए थे।

उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर आजाद द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन और पिछड़ा वर्ग सम्मेलन से संबंधित पुस्तिका और वीडियो लॉन्च करने की योजना पर भी चर्चा की गई थी, लेकिन इन मुद्दों पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    टैंक चौराहे पर दो कारों की भिड़ंत, जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा:एसयूवी सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के सामने बलीनो में की तोड़फोड़, कारें थाने पहुंचीं

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Tank Chauraha Accident | SUV Drivers Vandalize Baleno Drama टैंक चौराहे पर दो कारों की भिड़ंत, जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा:एसयूवी सवार युवकों ने ट्रैफिक…

    हनी सिंह ने बादशाह को नालायक औलाद कहा:बादशाह बोले थे- मैंने अपना नाम खुद चुना; यो यो ने पुरानी क्लिप शेयर कर सच बताया

    Hindi News Entertainment Bollywood Honey Singh Badshah Controversy | Rapper Stage Name Viral Video Update हनी सिंह ने बादशाह को नालायक औलाद कहा:बादशाह बोले थे- मैंने अपना नाम खुद चुना;…

    You Missed

    Detroit Tigers place All-Star Riley Greene on injured list

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 4 views
    Detroit Tigers place All-Star Riley Greene on injured list

    टैंक चौराहे पर दो कारों की भिड़ंत, जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा:एसयूवी सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के सामने बलीनो में की तोड़फोड़, कारें थाने पहुंचीं

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 2 views
    टैंक चौराहे पर दो कारों की भिड़ंत, जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा:एसयूवी सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के सामने बलीनो में की तोड़फोड़, कारें थाने पहुंचीं

    Exclusive: Former employee at Southern Poverty Law Center arrested on fraud charges | CNN Politics

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 3 views
    Exclusive: Former employee at Southern Poverty Law Center arrested on fraud charges | CNN Politics

    हनी सिंह ने बादशाह को नालायक औलाद कहा:बादशाह बोले थे- मैंने अपना नाम खुद चुना; यो यो ने पुरानी क्लिप शेयर कर सच बताया

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 3 views
    हनी सिंह ने बादशाह को नालायक औलाद कहा:बादशाह बोले थे- मैंने अपना नाम खुद चुना; यो यो ने पुरानी क्लिप शेयर कर सच बताया

    Arsenal vs Como: Club Friendlies stats & head-to-head

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 6 views
    Arsenal vs Como: Club Friendlies stats & head-to-head

    दिल्ली में अमित शाह से मिले रवि किशन:गोरखपुर के विकास और Gen Z की आकांक्षाओं पर मंथन

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 5 views
    दिल्ली में अमित शाह से मिले रवि किशन:गोरखपुर के विकास और Gen Z की आकांक्षाओं पर मंथन