पैपराजी पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा:किसी से बात कर रही थीं; ज्यादा करीब आने पर बोलीं- बाबा, आप इधर आ जाओ

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Malaika Arora Slams Paparazzi Over Proximity | Bollywood News

पैपराजी पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा:किसी से बात कर रही थीं; ज्यादा करीब आने पर बोलीं- बाबा, आप इधर आ जाओ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मलाइका अरोड़ा का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह किसी से बात करती नजर आ रही हैं। इस दौरान पैपराजी उनके काफी करीब आ जाते हैं, जिससे वे नाराज हो गईं।

मलाइका पैपराजी से कहती हैं, “बाबा, आप इधर आ जाओ।” जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अब तक यह जानकारी सामने नहीं आ पाई कि यह वीडियो कब और कहां का है।

मलाइका अरोड़ा किसी से बात करती हुईं।मलाइका अरोड़ा किसी से बात करती हुईं।

मलाइका ने बिना जरूरत तस्वीरें खींचने पर नाराजगी जताई थी

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब पैपराजी उनकी बिना जरूरत वाली तस्वीरें क्लिक करते हैं।

दिसंबर 2022 में कॉमेडियन भारती सिंह से बातचीत के दौरान मलाइका ने कहा था, “मैंने कभी किसी को नहीं डांटा, जब तक किसी ने मुझे धक्का न दिया हो या गलत व्यवहार न किया हो, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा गुस्सा तब आता है, जब फोटोग्राफर्स मेरे चेहरे की बजाय मेरे शरीर के अलग-अलग हिस्सों की तस्वीरें लेने लगते हैं। कैमरा ऊपर-नीचे घूमता रहता है और मुझे इससे दिक्कत होती है।”

मलाइका ने आगे कहा था, “वे मेरे शरीर के कुछ खास हिस्सों पर ही फोकस क्यों करते हैं? मुझे अपने शरीर पर गर्व है। फिर लोग कहते हैं कि अगर नहीं दिखाना है, तो पूरे कपड़े पहन लो। लेकिन मैं क्या पहनूं, यह मेरा फैसला है। मुझे जैसे कपड़े पसंद हैं, मैं वैसे ही पहनूंगी।”

उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसी तस्वीरों की वजह से उन्हें अपने परिवार को भी जवाब देना पड़ता है। इसलिए यह बात उन्हें परेशान करती है।

सलमान भी पैपराजी पर भड़के थे

वहीं, पिछले महीने सलमान खान भी पैपराजी पर भड़क गए थे। दरअसल, वे हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे, जहां से निकलते समय पैपराजी के शोर से एक्टर भड़क गए थे।

हालांकि, बाद में जब सलमान फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, तब सभी पैपराजी ने उनसे माफी मांगी थी।

सलमान जैसे ही पार्टी में पहुंचे, वैसे ही सभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और माफी मांगने लगे। सभी एक साथ, “सॉरी भाईजान, जोर से बोलो सॉरी”, कहते दिखे। इसके बाद सलमान ने भी उनकी माफी कबूल कर ली थी।

राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में सलमान।राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में सलमान।सलमान ऑल ब्लैक आउटफिट में पार्टी में पहुंचे थे।सलमान ऑल ब्लैक आउटफिट में पार्टी में पहुंचे थे।फिल्म राजा शिवाजी के लीड एक्टर और डायरेक्टर रितेश देशमुख भी सलमान के साथ मौजूद रहे।फिल्म राजा शिवाजी के लीड एक्टर और डायरेक्टर रितेश देशमुख भी सलमान के साथ मौजूद रहे।

बता दें कि इस पहले गोविंदा के बॉडीगार्ड्स की भी पैपराजी से बहस हो चुकी है। दरअसल, गोविंदा पिछले एक इवेंट में पहुंचे थे। वहां से निकलते हुए उन्हें पैपराजी ने घेर लिया था। जब उनके गार्ड्स ने निकलने की जगह बनाने के लिए लोगों को पीछे किया, तो पैपराजी ने आरोप लगाया कि उन्हें धक्का दिया गया। विवाद बढ़ने पर गोविंदा को खुद बीच-बचाव करना पड़ा था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे सुनील शेट्टी: कहा- आप होते कौन हैं किसी को बैन करने वाले, ये अधिकार किसी को नहीं; जानिए क्या है मामला

    कहा- आप होते कौन हैं किसी को बैन करने वाले, ये अधिकार किसी को नहीं; जानिए क्या है मामला|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:58Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान को किया बर्थडे विश: भड़कीं कुनिका सदानंद, कहा- ये शर्मनाक नहीं लगता, एक ही दिल है, कितनी बार तोड़ोगे

    भड़कीं कुनिका सदानंद, कहा- ये शर्मनाक नहीं लगता, एक ही दिल है, कितनी बार तोड़ोगे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:50Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सुशांत केस से ट्रॉमा से रिकवर नहीं हुईं रिया चक्रवर्ती: कहा- ये ट्रॉमा ऐसी चीज है, जिससे उबर नहीं सकते; 27 दिन जेल में रही थीं एक्ट्रेस

    कहा- ये ट्रॉमा ऐसी चीज है, जिससे उबर नहीं सकते; 27 दिन जेल में रही थीं एक्ट्रेस|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:33Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी: मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास की सड़कें बंद करने की अनुमति मांगी, मेहमानों से भी वेन्यू रखा गया सीक्रेट

    1:04Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के सामने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’

Hindi News Entertainment Bollywood Hanuman Ansh Singer Video; Sadhu Tiwari PM Modi Bhajan Clubbing Photos | Parvati Song कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग…

डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj UP DElEd 3rd Semester Exam Concludes | 1.65 Lakh Candidates Appeared डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से…

You Missed

It’s Harry Potter™ Night at GEODIS Park. Here’s What to Know | Nashville SC

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 0 views
It’s Harry Potter™ Night at GEODIS Park. Here’s What to Know | Nashville SC

कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के सामने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 0 views
कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के सामने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’

Channel Finder: Tulsa

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 3 views
Channel Finder: Tulsa

डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 3 views
डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

How to Watch Oklahoma State vs. West Virginia: TV Channel, Live Stream, Time

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
How to Watch Oklahoma State vs. West Virginia: TV Channel, Live Stream, Time

10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के बेटे की फिल्म की शूटिंग, लंग कैंसर से हुआ निधन

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के बेटे की फिल्म की शूटिंग, लंग कैंसर से हुआ निधन