लैब टेक्नीशियन की मौत मामला, परिजनों ने हत्या का आरोप:कंपनी के एचओडी पर साजिश रचने का आरोप, GRP में दी शिकायत

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shahjahanpur
  • Shahjahanpur Lab Technician Murder Plot | HOD Accused, GRP Complaint

लैब टेक्नीशियन की मौत मामला, परिजनों ने हत्या का आरोप:कंपनी के एचओडी पर साजिश रचने का आरोप, GRP में दी शिकायतशाहजहांपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में एक लैब टेक्नीशियन का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। 25 जून की सुबह रोजा क्षेत्र में गुजरात की जर्मन ग्रीन स्टील पावर प्लांट के लैब टेक्नीशियन सौरभ तिवारी का शव मिला था। परिजनों ने कंपनी के एचओडी और एक अन्य कर्मचारी पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक के भाई गौरव तिवारी ने शनिवार शाम जीआरपी थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के एचओडी ने ही हत्या की योजना बनाई और वह लगातार उसके भाई के संपर्क में था। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है, जिस पर जीआरपी इंस्पेक्टर ने जांच का आश्वासन दिया है।

गौरव तिवारी के अनुसार, उनके भाई सौरभ तिवारी (लखीमपुर जिले के फरदहान थाना क्षेत्र के बरखिरवा निवासी) ने 1 मार्च 2025 को गुजरात में जर्मन ग्रीन स्टील पावर प्लांट में लैब टेक्नीशियन के पद पर ज्वाइन किया था। उनकी मासिक सैलरी 32 हजार रुपये थी। गौरव ने आरोप लगाया कि कंपनी का एचओडी सौरभ को घर आने से रोकता था और उसकी सैलरी का काफी हिस्सा भी रोक रखा था।

गौरव ने बताया कि 23 जून को सौरभ शामाकाली स्टेशन से आला हजरत एक्सप्रेस से घर के लिए निकले थे। 24 जून की रात करीब 9 बजे वह बरेली स्टेशन पहुंचे। वहां से उन्होंने अपने मामा के बेटे को फोन कर बताया कि वह सैटेलाइट बस अड्डे जा रहे हैं और रात करीब 11:30 बजे घर आने के लिए बस पकड़ी। आरोप है कि इस दौरान कंपनी का एचओडी लगातार सौरभ के संपर्क में था।

25 जून को गौरव के पास कंपनी के एक कर्मचारी का फोन आया, जिसने बताया कि सौरभ का फोन बंद है और उसे ढूंढने की जरूरत है। शक होने पर गौरव ने शाहजहांपुर में रहने वाले अपने मामा को फोन किया। मामा ने तलाश की तो सौरभ तिवारी का शव अस्पताल में मिला। गौरव का आरोप है कि कंपनी के एचओडी द्वारा भेजे गए लोगों ने उनके भाई को घायल हालत में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। मृतक का मोबाइल, बैग और अन्य सामान मौके से गायब था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ori Wedding Weekend In Jaipur | Fairmont Wedding Guest List Update जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स…

    दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Launa Sitapur Wall Collapse Accident | MLA Asha Maurya Meets Victims Family दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल…

    You Missed

    Box Office: ‘Avengers Endgame’ Leads Weekend Where Four Films Eye $20M+ Each

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    Box Office: ‘Avengers Endgame’ Leads Weekend Where Four Films Eye M+ Each

    जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

    U tempu in Corsica

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    U tempu in Corsica

    दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

    Linda Caicedo y Real Madrid femenino, listas para nueva fecha en Liga F; Real Sociedad, el rival

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    Linda Caicedo y Real Madrid femenino, listas para nueva fecha en Liga F; Real Sociedad, el rival

    ‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    ‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए