'लापता लेडीज' एक्टर बोला- डायरेक्टर ने मारने की धमकी दी:रोते हुए वीडियो पोस्ट किया; कहा-मैहर में फिल्म की शूटिंग के बाद नहीं दिए पैसे

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Maihar
  • Maihar Actor Alleges Fraud | Laapata Ladies Star Claims Unpaid Dues

‘लापता लेडीज’ एक्टर बोला- डायरेक्टर ने मारने की धमकी दी:रोते हुए वीडियो पोस्ट किया; कहा-मैहर में फिल्म की शूटिंग के बाद नहीं दिए पैसेमैहर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कलाकार सतेंद्र सोनी ने मदद के लिए वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस से मदद मिलने के बाद साथियों समेत मुंबई पहुंच गए। - Dainik Bhaskarकलाकार सतेंद्र सोनी ने मदद के लिए वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस से मदद मिलने के बाद साथियों समेत मुंबई पहुंच गए।

किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी ने मध्य प्रदेश के मैहर में एक फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर पर धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शूटिंग पूरी होने के बाद भी उन्हें मेहनताना नहीं

.

सतेंद्र ने सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती बताई। वीडियो सामने आते ही मैहर पुलिस हरकत में आई और उन्हें व उनके साथियों को सुरक्षित मुंबई रवाना कर दिया। अब मुंबई पहुंचकर उन्होंने पुलिस और मदद करने वालों का धन्यवाद किया है।

‘पेड़ पालकी’ की शूटिंग के लिए पहुंचे थे मैहर

सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह पर शूटिंग के बाद पैसे नहीं देने, धमकी देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

सतेंद्र ने बताया कि उन्हें फिल्म ‘पेड़ पालकी’ की शूटिंग के लिए मैहर बुलाया गया था। उन्होंने लगातार आठ दिन तक काम किया, लेकिन शूटिंग पूरी होने के बाद प्रोड्यूसर ने पारिश्रमिक देने से इनकार कर दिया। पैसे मांगने पर उन्हें धमकी भी दी गई, जिससे वे मानसिक तनाव में आ गए।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षित रवाना किया

वीडियो सामने आने के बाद मैहर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने सतेंद्र और उनके साथियों से बातचीत की। कलाकारों ने बताया कि वे अब मैहर में रुककर काम नहीं करना चाहते। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ ट्रेन से मुंबई रवाना कर दिया।

रविवार सुबह सतेंद्र ने मुंबई रेलवे स्टेशन से एक और वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने साथी कलाकारों श्रीधर दुबे और पंकज शर्मा के साथ सुरक्षित मुंबई पहुंचने की जानकारी दी।

रविवार सुबह सतेंद्र ने मुंबई रेलवे स्टेशन से एक और वीडियो जारी किया।रविवार सुबह सतेंद्र ने मुंबई रेलवे स्टेशन से एक और वीडियो जारी किया।

मुंबई पहुंचकर बोले- सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद

वीडियो पोस्ट करते हुए सतेंद्र सोनी ने लिखा, “हम मुंबई सुरक्षित पहुंच गए हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद मैहर पुलिस का एवं जिन लोगों ने भी हमें इस मुश्किल वक्त में सपोर्ट किया।”

वीडियो में उन्होंने संकट के समय मदद करने के लिए मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह, कोतवाली टीआई अनिमेष द्विवेदी और पूरी मैहर पुलिस का दिल से आभार जताया।

वीडियो देखकर पुलिस कलाकारों के पास पहुंची

मैहर कोतवाली थाना प्रभारी (टीआई) अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही पुलिस टीम कलाकारों के पास पहुंची। कलाकारों ने बताया कि वे अब यहां और काम नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद सतेंद्र सोनी समेत उनके साथियों को पूरी सुरक्षा के साथ ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना कर दिया।

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं सतेंद्र

सतेंद्र सोनी मूल रूप से मध्य प्रदेश के सिहोरा के सरौली गांव के रहने वाले हैं। अभिनय की दुनिया में अपना मुकाम बनाने के लिए उन्होंने मुंबई में काफी संघर्ष किया है। उन्हें मुख्य रूप से चर्चित फिल्म ‘लापता लेडीज’ में छोटू की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

उन्होंने ‘बवाल’, ‘अब तो भगवान भरोसे’, ‘मिर्जापुर’ (वेब सीरीज और फिल्म) और ‘वनवास’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत द कपिल शर्मा शो से की थी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

खेत में धान बिछा, मंडी में 50 हजार बोरी अटकी:अलीगढ़ में 65-70% कटाई योग्य धान अभी खेतों में, धनीपुर मंडी में 50 हजार बोरी की आवक, पर तौल-बिक्री ठप

Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh Aligarh Rain Impact: Paddy Crops Damaged, Dhanipur Mandi Sales Stopped खेत में धान बिछा, मंडी में 50 हजार बोरी अटकी:अलीगढ़ में 65-70% कटाई योग्य…

मुजफ्फरनगर की श्याम ज्वैलर्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान:बंद दुकान में इनवर्टर के शॉर्ट सर्किट से भड़की, फोम की सीट पर चिंगारी गिरी, पूरी दुकान में भड़की

Hindi News Local Uttar pradesh Muzaffarnagar Muzaffarnagar Shyam Jewellers Fire | Short Circuit Causes Massive Blaze मुजफ्फरनगर की श्याम ज्वैलर्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान:बंद दुकान में इनवर्टर के…

You Missed

Third person arrested in death of Tasia Fortune, as police say hanging was staged

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 0 views
Third person arrested in death of Tasia Fortune, as police say hanging was staged

खेत में धान बिछा, मंडी में 50 हजार बोरी अटकी:अलीगढ़ में 65-70% कटाई योग्य धान अभी खेतों में, धनीपुर मंडी में 50 हजार बोरी की आवक, पर तौल-बिक्री ठप

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 0 views
खेत में धान बिछा, मंडी में 50 हजार बोरी अटकी:अलीगढ़ में 65-70% कटाई योग्य धान अभी खेतों में, धनीपुर मंडी में 50 हजार बोरी की आवक, पर तौल-बिक्री ठप

Dolph Lundgren recalls sending Sylvester Stallone to hospital during “Rocky IV” filming after hitting him too hard

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 2 views
Dolph Lundgren recalls sending Sylvester Stallone to hospital during “Rocky IV” filming after hitting him too hard

मुजफ्फरनगर की श्याम ज्वैलर्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान:बंद दुकान में इनवर्टर के शॉर्ट सर्किट से भड़की, फोम की सीट पर चिंगारी गिरी, पूरी दुकान में भड़की

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 2 views
मुजफ्फरनगर की श्याम ज्वैलर्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान:बंद दुकान में इनवर्टर के शॉर्ट सर्किट से भड़की, फोम की सीट पर चिंगारी गिरी, पूरी दुकान में भड़की

‘Star Wars’: Jon Watts to Direct Next Movie for Lucasfilm

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 4 views
‘Star Wars’: Jon Watts to Direct Next Movie for Lucasfilm

बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग पर अधिकारियों से मिले ग्रामीण:डीएम ने कहा आंदोलन छोड़ कानूनी प्रक्रिया का पालन कर मकानों को बचाने का करें प्रयास

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 4 views
बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग पर अधिकारियों से मिले ग्रामीण:डीएम ने कहा आंदोलन छोड़ कानूनी प्रक्रिया का पालन कर मकानों को बचाने का करें प्रयास