ललितपुर में पिकअप से टकराकर पुल पर पलटा ट्रक:ड्राइवर घायल, जल निगम के 2 जेई समेत 3 लोग बचे; बेंगलुरु से आम लेकर दिल्ली जा रहे थे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lalitpur
  • Lalitpur Accident: Truck Collides Jal Nigam Pickup, Narrowly Missed River Fall

ललितपुर में पिकअप से टकराकर पुल पर पलटा ट्रक:ड्राइवर घायल, जल निगम के 2 जेई समेत 3 लोग बचे; बेंगलुरु से आम लेकर दिल्ली जा रहे थेकुंदन पाल | ललितपुर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शहजाद नदी पुल पर बेंगलुरु से दिल्ली जा रहा आम से भरा ट्रक जल निगम की पिकअप से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप में सवार जल निगम के दो अवर अभियंता (जेई) समेत तीन लोग सुरक्षित बच गए।

कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित मोहल्ला रामनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शहजाद नदी पुल के पास रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर जल निगम की पिकअप से टकराने के बाद पलट गया। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु से दिल्ली जा रहा आम से भरा ट्रक केलगुंवा तिराहे के आगे शहजाद नदी पुल पर पहुंचा था। इसी दौरान वह आगे चल रही जल निगम की पिकअप से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। हालांकि, ट्रक नदी में गिरने से बच गया। हादसे में पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई।

पिकअप चालक योगेश नायक, निवासी मड़ावरा, ने बताया कि वह जल निगम के दो अवर अभियंताओं (जेई) को लेकर मड़ावरा से ललितपुर जा रहे थे। केलगुंवा ओवरब्रिज के नीचे से हाईवे पर चढ़ने के बाद शहजाद नदी पुल पर सामने चल रही एक लोडिंग टैक्सी को बचाने का प्रयास किया। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी और खुद अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

ट्रक के क्लीनर अरमान (21), निवासी भरतपुर (राजस्थान) ने बताया कि वे बेंगलुरु से आम लेकर दिल्ली जा रहे थे। उनके अनुसार, एक पिकअप ने ओवरटेक किया, जिसे बचाने के प्रयास में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक इनामुल (25) घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक और पिकअप को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हनी सिंह ने बादशाह को नालायक औलाद कहा:बादशाह बोले थे- मैंने अपना नाम खुद चुना; यो यो ने पुरानी क्लिप शेयर कर सच बताया

    Hindi News Entertainment Bollywood Honey Singh Badshah Controversy | Rapper Stage Name Viral Video Update हनी सिंह ने बादशाह को नालायक औलाद कहा:बादशाह बोले थे- मैंने अपना नाम खुद चुना;…

    दिल्ली में अमित शाह से मिले रवि किशन:गोरखपुर के विकास और Gen Z की आकांक्षाओं पर मंथन

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Ravi Kishan Meets Amit Shah | Gorakhpur Development & Gen Z Goals दिल्ली में अमित शाह से मिले रवि किशन:गोरखपुर के विकास और Gen…

    You Missed

    Exclusive: Former employee at Southern Poverty Law Center arrested on fraud charges | CNN Politics

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 0 views
    Exclusive: Former employee at Southern Poverty Law Center arrested on fraud charges | CNN Politics

    हनी सिंह ने बादशाह को नालायक औलाद कहा:बादशाह बोले थे- मैंने अपना नाम खुद चुना; यो यो ने पुरानी क्लिप शेयर कर सच बताया

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 0 views
    हनी सिंह ने बादशाह को नालायक औलाद कहा:बादशाह बोले थे- मैंने अपना नाम खुद चुना; यो यो ने पुरानी क्लिप शेयर कर सच बताया

    Arsenal vs Como: Club Friendlies stats & head-to-head

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 4 views
    Arsenal vs Como: Club Friendlies stats & head-to-head

    दिल्ली में अमित शाह से मिले रवि किशन:गोरखपुर के विकास और Gen Z की आकांक्षाओं पर मंथन

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 4 views
    दिल्ली में अमित शाह से मिले रवि किशन:गोरखपुर के विकास और Gen Z की आकांक्षाओं पर मंथन

    How ESA mimics and models the 2026 total solar eclipse

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 6 views
    How ESA mimics and models the 2026 total solar eclipse

    एटीएम कैश ट्रे में दफ्ती फंसाकर उड़ाते थे रुपये:प्रयागराज में गैंग सरगना 28 एटीएम कार्ड, फर्जी विजिटिंग कार्ड संग पकड़ा गया

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 6 views
    एटीएम कैश ट्रे में दफ्ती फंसाकर उड़ाते थे रुपये:प्रयागराज में गैंग सरगना 28 एटीएम कार्ड, फर्जी विजिटिंग कार्ड संग पकड़ा गया