रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, मांगे गए ₹20 करोड़:लॉरेंस गैंग का कथित ऑडियो मिला; 4 महीने पहले घर के बाहर फायरिंग हुई थी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Rohit Shetty Threat | Lawrence Gang Demands ₹20 Crore | Mumbai

रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, मांगे गए ₹20 करोड़:लॉरेंस गैंग का कथित ऑडियो मिला; 4 महीने पहले घर के बाहर फायरिंग हुई थीमुंबई9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग की ओर से ₹20 करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी मिली है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह धमकी एक ऑडियो क्लिप के जरिए दी गई, जिसमें कहा गया है कि यदि रकम नहीं दी गई तो इस बार निशाना सीधे रोहित शेट्टी होंगे।

यह घटना उनके जुहू स्थित घर पर चार महीने पहले हुई फायरिंग के बाद सामने आई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह रोहित शेट्टी के स्टाफ को करीब 90 सेकंड का एक ऑडियो क्लिप मिला। इसमें कथित तौर पर लॉरेंस के करीबी सहयोगी शुभम लोणकर की आवाज है। शुभम लोणकर 2024 में नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और फरवरी 2026 में रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में वांटेड है।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि स्टाफ ने धमकी वाला ऑडियो पुलिस को सौंप दिया है। जुहू पुलिस मामला दर्ज कर रही है। प्रारंभिक जांच में आवाज शुभम लोणकर की लग रही है और क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

4 महीने पहले हुई थी फायरिंग

इससे पहले 31 जनवरी की देर रात जुहू स्थित महमूद चौक के पास रोहित शेट्टी के घर के बाहर पांच गोलियां चलाई गई थीं। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। बाइक सवार दीपक शर्मा ने फायरिंग की थी, जिसे बाद में आगरा से गिरफ्तार किया गया। जांच में दीपक शर्मा ने बताया था कि वह सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग से जुड़े पोस्ट से प्रभावित होकर गैंग से जुड़ा था।

अप्रैल में क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 1,624 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 15 लोगों को आरोपी बनाया गया। वहीं, प्रवीण लोणकर और आरजू बिश्नोई को फरार घोषित किया गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी की पिछली रिलीज फिल्म ‘सिंघम अगेन’ थी, जो 1 नवंबर 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में ₹372.4 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं, उनकी प्रमुख अपकमिंग फिल्म ‘गोलमाल 5’ है, जिसकी शूटिंग 2026 की शुरुआत में शुरू हुई। फिल्म के 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

रोहित शेट्टी ने गोलमाल, सिंघम और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी कई फिल्मों का डायरेक्शन किया है।रोहित शेट्टी ने गोलमाल, सिंघम और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी कई फिल्मों का डायरेक्शन किया है।

रोहित शेट्टी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का आरोपी UP से गिरफ्तार:शुभम लोणकर गैंग से जुड़ा है प्रदीप; सोशल मीडिया के जरिए बना था अपराधी

यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में 21 मार्च को आगरा से आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गांठ को गिरफ्तार किया। यह आरोपी कुख्यात शुभम लोणकर गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। गुरुवार दोपहर आगरा-एटा रोड के पास से उसे दबोचा गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • ‘वेलकम टू द जंगल’ स्टारकास्ट के साथ रैपिड फायर राउंड: अन्ना बोले- क्या 10 साल बाद हम लोग जिंदा रहेंगे? अक्षय ने दिशा को टाइगर बताया

    अन्ना बोले- क्या 10 साल बाद हम लोग जिंदा रहेंगे? अक्षय ने दिशा को टाइगर बताया|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar3:54Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सलमान का परिवार नए मकान में शिफ्ट होगा!: क्या लॉरेंस गैंग की फायरिंग के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे; यहां 1974 से रह रहे

    क्या लॉरेंस गैंग की फायरिंग के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे; यहां 1974 से रह रहे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:34Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की हवेली पर चाची ने किया कब्जा: अलीगढ़ में बोले- पिता की मौत के बाद फर्जी वसीयत कराई; हमें घुसने नहीं दे रहे

    अलीगढ़ में बोले- पिता की मौत के बाद फर्जी वसीयत कराई; हमें घुसने नहीं दे रहे|अलीगढ़,Aligarh - Dainik Bhaskar1:01Play videoPlay videoअलीगढ़

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

खेत में धान बिछा, मंडी में 50 हजार बोरी अटकी:अलीगढ़ में 65-70% कटाई योग्य धान अभी खेतों में, धनीपुर मंडी में 50 हजार बोरी की आवक, पर तौल-बिक्री ठप

Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh Aligarh Rain Impact: Paddy Crops Damaged, Dhanipur Mandi Sales Stopped खेत में धान बिछा, मंडी में 50 हजार बोरी अटकी:अलीगढ़ में 65-70% कटाई योग्य…

मुजफ्फरनगर की श्याम ज्वैलर्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान:बंद दुकान में इनवर्टर के शॉर्ट सर्किट से भड़की, फोम की सीट पर चिंगारी गिरी, पूरी दुकान में भड़की

Hindi News Local Uttar pradesh Muzaffarnagar Muzaffarnagar Shyam Jewellers Fire | Short Circuit Causes Massive Blaze मुजफ्फरनगर की श्याम ज्वैलर्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान:बंद दुकान में इनवर्टर के…

You Missed

Third person arrested in death of Tasia Fortune, as police say hanging was staged

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 0 views
Third person arrested in death of Tasia Fortune, as police say hanging was staged

खेत में धान बिछा, मंडी में 50 हजार बोरी अटकी:अलीगढ़ में 65-70% कटाई योग्य धान अभी खेतों में, धनीपुर मंडी में 50 हजार बोरी की आवक, पर तौल-बिक्री ठप

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 0 views
खेत में धान बिछा, मंडी में 50 हजार बोरी अटकी:अलीगढ़ में 65-70% कटाई योग्य धान अभी खेतों में, धनीपुर मंडी में 50 हजार बोरी की आवक, पर तौल-बिक्री ठप

Dolph Lundgren recalls sending Sylvester Stallone to hospital during “Rocky IV” filming after hitting him too hard

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 3 views
Dolph Lundgren recalls sending Sylvester Stallone to hospital during “Rocky IV” filming after hitting him too hard

मुजफ्फरनगर की श्याम ज्वैलर्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान:बंद दुकान में इनवर्टर के शॉर्ट सर्किट से भड़की, फोम की सीट पर चिंगारी गिरी, पूरी दुकान में भड़की

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 3 views
मुजफ्फरनगर की श्याम ज्वैलर्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान:बंद दुकान में इनवर्टर के शॉर्ट सर्किट से भड़की, फोम की सीट पर चिंगारी गिरी, पूरी दुकान में भड़की

‘Star Wars’: Jon Watts to Direct Next Movie for Lucasfilm

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 4 views
‘Star Wars’: Jon Watts to Direct Next Movie for Lucasfilm

बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग पर अधिकारियों से मिले ग्रामीण:डीएम ने कहा आंदोलन छोड़ कानूनी प्रक्रिया का पालन कर मकानों को बचाने का करें प्रयास

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 4 views
बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग पर अधिकारियों से मिले ग्रामीण:डीएम ने कहा आंदोलन छोड़ कानूनी प्रक्रिया का पालन कर मकानों को बचाने का करें प्रयास