'मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा':सैफ अली खान बोले- हमलावर को माफ करना चाहता हूं, लेकिन हमला भूलना आसान नहीं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Saif Ali Khan Shares Bandra Attack Story Forgiveness Message

‘मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा’:सैफ अली खान बोले- हमलावर को माफ करना चाहता हूं, लेकिन हमला भूलना आसान नहीं21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर सैफ अली खान ने हाल ही में उन पर हुए चाकू हमले को याद करते हुए कहा कि उस रात उन्हें लगा था कि शायद वह बच नहीं पाएंगे। उन्होंने बताया कि वह हमलावर को माफ करना चाहते हैं, लेकिन जिस तरह उन पर हमला हुआ, उसे भूलना उनके लिए आसान नहीं है।

सैफ अली खान ने ‘मोजो स्टोरी’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि हमले के दौरान उनका सफेद कुर्ता-पायजामा खून से लथपथ हो गया था। सैफ ने कहा, “एक समय मैं जमीन पर पड़ा था। उस वक्त मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा।”

उन्होंने आगे कहा, “उस समय शरीर में इतना जोश था कि डर कम लग रहा था। मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मैंने अपनी जिंदगी पूरी तरह जी ली है। बस एक बार अपने बच्चों से मिलकर उनका हाथ पकड़ना और उन्हें अलविदा कहना चाहता था। मुझे लगा कि मेरी जिंदगी बहुत अच्छी रही है, लेकिन कुछ देर बाद मैंने खुद से कहा, नहीं, अभी सब खत्म नहीं हुआ है। मुझे अभी और जीना है।”

सैफ हमलावर को माफ करना चाहते हैं

सैफ ने यह भी कहा कि वो उन पर हमला करने वाले शख्स को माफ भी करना चाहते हैं। जब उनसे पूछा गया, “आप उसे माफ क्यों करना चाहते हैं?” तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई। मेरा नहीं मानना कि वह लड़ाई करने आया था। शायद मुझे भी उस पर झपटना नहीं चाहिए था।”

सैफ आगे बोले, “मुझे लगता है कि मैं उससे बात करके उसे समझा सकता था। शायद मामला वहीं खत्म हो जाता। अब वह शायद कई साल जेल में रहेगा। मैं उसे माफ करना चाहता हूं। लेकिन जिस तरह उसने मुझे मारने की कोशिश की, उसे भूलना मेरे लिए आसान नहीं है। काश मैं यह सब भूल पाता और उसे माफ कर पाता।”

सैफ ने अंत में यह भी कहा, “मुझे लगता है कि समाज में अमीर और गरीब के बीच की दूरी और असमानता भी ऐसी घटनाओं की एक वजह है। इसलिए मैं उसकी बात कुछ हद तक समझ सकता हूं।”

सैफ अली खान पर शरीफुल इस्लाम नाम के एक बांग्लादेशी घुसपैठिए ने चाकू से हमला किया था।सैफ अली खान पर शरीफुल इस्लाम नाम के एक बांग्लादेशी घुसपैठिए ने चाकू से हमला किया था।

दरअसल, 15 जनवरी 2025 को सैफ के बांद्रा स्थित घर में हमलावर ने चोरी के प्रयास के दौरान उन पर चाकू से हमला किया था। घटना के बाद सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया था।

घटना वाले दिन की 2 तस्वीरें, जिनमें आरोपी दिखा था

15 जनवरी की रात सैफ के घर में घुसता आरोपी हुआ।15 जनवरी की रात सैफ के घर में घुसता आरोपी हुआ।15 जनवरी की रात सैफ के घर की सीढ़ियों से नीचे आरोपी उतरता दिखा था।15 जनवरी की रात सैफ के घर की सीढ़ियों से नीचे आरोपी उतरता दिखा था।

पांच घंटे की सर्जरी में उनकी रीढ़ से चाकू का टुकड़ा निकाला गया था। वहीं, वो करीब एक हफ्ते तक अस्पताल में एडमिट थे। इलाज के बाद एक्टर को 21 जनवरी को डिस्चार्ज किया गया। पुलिस ने मामले में बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था।

शो में सैफ ने यह भी बताया कि अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने व्हीलचेयर का इस्तेमाल इसलिए नहीं किया ताकि फैंस को लगे कि वह ठीक हैं।

6 ग्राफिक्स से समझिए हमले की पूरी कहानी

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • सैफ ने हमले पर की बात: कहा- उसने पूरी ताकत से चाकू मारा, सफेद कुर्ता खून से सन गया, तैमूर ने पूछा था- क्या आप मर जाओगे

    कहा- उसने पूरी ताकत से चाकू मारा, सफेद कुर्ता खून से सन गया, तैमूर ने पूछा था- क्या आप मर जाओगे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:09Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पैपराजी पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा: किसी से बात कर रही थीं; ज्यादा करीब आने पर बोलीं- बाबा, आप इधर आ जाओ

    किसी से बात कर रही थीं; ज्यादा करीब आने पर बोलीं- बाबा, आप इधर आ जाओ|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:33Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सुनील शेट्टी की नातिन करती है नरेंद्र मोदी की पूजा: कहा- साईं बाबा की तस्वीर के पास है मोदी जी की तस्वीर, मंदिर के लड्डू खिलाती है

    कहा- साईं बाबा की तस्वीर के पास है मोदी जी की तस्वीर, मंदिर के लड्डू खिलाती है|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:39Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

आगरा में सुबह से धूप, दिन में बारिश के आसार:अगले 48 घंटों में बादल छाये रहने और बूंदाबांदी की संभावना

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Cloudy Skies And Light Rain Expected In 48 Hours आगरा में सुबह से धूप, दिन में बारिश के आसार:अगले 48…

तीन साल में बना नोएडा का पहला स्काईवॉक:45 करोड़ किए गए खर्च, 16 अगस्त से होगा शुरू, मेट्रो की दो लाइन को जोड़ेगा

Hindi News Local Uttar pradesh Gautambudh nagar Noida Skywalk Launch | Sector 52 Blue Line & Aqua Line Metro Connectivity तीन साल में बना नोएडा का पहला स्काईवॉक:45 करोड़ किए…

You Missed

“빅팀을 이겼다” 도스 산토스 LAFC 감독, 손흥민 70분 침묵에도 “이겼으니 좋다” | 미주중앙일보

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 2 views
“빅팀을 이겼다” 도스 산토스 LAFC 감독, 손흥민 70분 침묵에도 “이겼으니 좋다” | 미주중앙일보

आगरा में सुबह से धूप, दिन में बारिश के आसार:अगले 48 घंटों में बादल छाये रहने और बूंदाबांदी की संभावना

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 1 views
आगरा में सुबह से धूप, दिन में बारिश के आसार:अगले 48 घंटों में बादल छाये रहने और बूंदाबांदी की संभावना

Latest day of severe Midwest storms unleashes ‘catastrophic’ flooding in Indiana | CNN

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 3 views
Latest day of severe Midwest storms unleashes ‘catastrophic’ flooding in Indiana | CNN

तीन साल में बना नोएडा का पहला स्काईवॉक:45 करोड़ किए गए खर्च, 16 अगस्त से होगा शुरू, मेट्रो की दो लाइन को जोड़ेगा

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 3 views
तीन साल में बना नोएडा का पहला स्काईवॉक:45 करोड़ किए गए खर्च, 16 अगस्त से होगा शुरू, मेट्रो की दो लाइन को जोड़ेगा

Man killed in stabbing inside South Station during rush hour, officials say

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 4 views
Man killed in stabbing inside South Station during rush hour, officials say

दाऊद की पार्टी में गाने पर बोले कुमार सानू:अनु मलिक लेकर गए, अखबार में फोटो छपी तब डर लगा; अबू सलेम के शो में भी गाया

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 4 views
दाऊद की पार्टी में गाने पर बोले कुमार सानू:अनु मलिक लेकर गए, अखबार में फोटो छपी तब डर लगा; अबू सलेम के शो में भी गाया