बदायूं में क्वालिटी इंजीनियर का शव मिला:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पोस्टमार्टम में एक्सीडेंट की पुष्टि

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Badaun
  • Budayun Engineer Death: Accident Confirmed Postmortem, Family Alleges Murder

बदायूं में क्वालिटी इंजीनियर का शव मिला:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पोस्टमार्टम में एक्सीडेंट की पुष्टिबदायूंकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में पीएनसी कंपनी के क्वालिटी इंजीनियर जितेंद्र चंदेल की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। उनके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सड़क दुर्घटना बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, जितेंद्र के दोनों फेफड़े फटे हुए पाए गए और शरीर पर रगड़ के निशान भी थे।

जितेंद्र का शव रविवार को उघैती थाना क्षेत्र के चाचीपुर भट्ठे के पास सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरी खंती में उनकी बाइक सहित पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

मृतक जितेंद्र चंदेल मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के तिन्नी गांव के निवासी थे। वह जून 2025 से बदायूं में जल जीवन मिशन के तहत पीएनसी कंपनी में क्वालिटी इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

सोमवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई विनय चंदेल ने सड़क हादसे की आशंका पर सवाल उठाते हुए हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जितेंद्र की साजिश के तहत हत्या की गई है और इस घटना के पीछे कुछ लोगों की भूमिका होने का संदेह है।

परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले में एक ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार, जितेंद्र शनिवार को बाइक से इस्लामनगर क्षेत्र में टेस्टिंग कार्य के लिए निकले थे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया था और उनसे संपर्क नहीं हो सका था। रविवार को उनका शव चाचीपुर भट्ठे के पास मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की गहनता से पड़ताल जारी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बारिश के बाद बढ़ी छुट्टा मवेशियों की समस्या:अयोध्या में अधिकारियों के निर्देश बेअसर, लोग परेशान

    Hindi News Local Uttar pradesh Ayodhya Stray Cattle Menace In Milkipur | Farmers Crops Damaged & Road Accidents बारिश के बाद बढ़ी छुट्टा मवेशियों की समस्या:अयोध्या में अधिकारियों के निर्देश…

    हंगामा चाहती है विपक्ष, चर्चा से भाग रही कांग्रेस-सपा:केशव मौर्य बोले, सपा वोट बैंक के लिए दुश्मनों का साथ देती है

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Keshav Maurya Statement On Opposition | SP Congress Politics Prayagraj हंगामा चाहती है विपक्ष, चर्चा से भाग रही कांग्रेस-सपा:केशव मौर्य बोले, सपा वोट बैंक…

    You Missed

    John James taps Jay DeBoyer as running mate in governor’s race

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 3 views
    John James taps Jay DeBoyer as running mate in governor’s race

    बारिश के बाद बढ़ी छुट्टा मवेशियों की समस्या:अयोध्या में अधिकारियों के निर्देश बेअसर, लोग परेशान

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 3 views
    बारिश के बाद बढ़ी छुट्टा मवेशियों की समस्या:अयोध्या में अधिकारियों के निर्देश बेअसर, लोग परेशान

    Save The Dates: Gillian Anderson’s PBS Drama, NBC Celebrates Mariska With SVU Marathon, And More – TVLine

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 6 views
    Save The Dates: Gillian Anderson’s PBS Drama, NBC Celebrates Mariska With SVU Marathon, And More – TVLine

    हंगामा चाहती है विपक्ष, चर्चा से भाग रही कांग्रेस-सपा:केशव मौर्य बोले, सपा वोट बैंक के लिए दुश्मनों का साथ देती है

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 6 views
    हंगामा चाहती है विपक्ष, चर्चा से भाग रही कांग्रेस-सपा:केशव मौर्य बोले, सपा वोट बैंक के लिए दुश्मनों का साथ देती है

    Nurse practitioner who treated Lindsay Clancy testifies about Duxbury mother’s desperation to improve amid postpartum struggles – The Boston Globe

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 6 views
    Nurse practitioner who treated Lindsay Clancy testifies about Duxbury mother’s desperation to improve amid postpartum struggles – The Boston Globe

    डायरेक्टर ने सूर्या को बातों में उलझाकर छू लिए पैर:स्टेज पर एक्टर हो गए हैरान, यूजर्स को फिल्म ‘सूर्यवंशम’ की याद आई

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 5 views
    डायरेक्टर ने सूर्या को बातों में उलझाकर छू लिए पैर:स्टेज पर एक्टर हो गए हैरान, यूजर्स को फिल्म ‘सूर्यवंशम’ की याद आई