अभिनेत्री उर्वशी रौतेला परिवार के साथ पहुंचीं पिंकसिटी:रामबाग पैलेस में शादी समारोह में होंगी शामिल, बोलीं- जयपुर से मेरा खास लगाव

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Urvashi Rautela Jaipur Visit | Rambagh Palace Wedding

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला परिवार के साथ पहुंचीं पिंकसिटी:रामबाग पैलेस में शादी समारोह में होंगी शामिल, बोलीं- जयपुर से मेरा खास लगावजयपुर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सोमवार को अपने परिवार के साथ जयपुर पहुंचीं हैं। वे एयर इंडिया की नियमित फ्लाइट से जयपुर हवाई अड्डे पर उतरीं। इस दौरान उनके साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे।

एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उर्वशी ने ब्लैक मास्क पहन रखा था, लेकिन जैसे ही मीडिया फोटोग्राफर्स ने उनसे मास्क हटाकर तस्वीरें खिंचवाने का आग्रह किया, उन्होंने मुस्कुराते हुए मास्क हटाया और कैमरों के सामने पोज दिए।

मीडिया से बातचीत में उर्वशी ने कहा कि जयपुर से उनका हमेशा खास लगाव रहा है। उन्होंने बताया कि वे यहां एक निजी शादी समारोह में शामिल होने आई हैं और परिवार के साथ इस खूबसूरत शहर में समय बिताना उनके लिए हमेशा यादगार रहता है। एयरपोर्ट से वे सीधे शहर के प्रतिष्ठित रामबाग पैलेस के लिए रवाना हुईं, जहां वे विवाह समारोह में शामिल होंगी।

मीडिया से बातचीत में उर्वशी ने कहा कि जयपुर से उनका हमेशा खास लगाव रहा है।मीडिया से बातचीत में उर्वशी ने कहा कि जयपुर से उनका हमेशा खास लगाव रहा है।

पहले भी कई बार जयपुर आ चुकी हैं उर्वशी

उर्वशी इससे पहले भी कई बार जयपुर आ चुकी हैं। फिल्म प्रमोशन, फैशन शो, अवॉर्ड समारोह और निजी आयोजनों के सिलसिले में उनकी शहर में नियमित मौजूदगी रही है। इस बार वे पारिवारिक माहौल में आयोजित एक शादी समारोह का हिस्सा बनने पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों और यात्रियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

मीडिया के कहने पर उर्वशी ने मास्क भी हटाकर फोटो क्लिक करवाई।मीडिया के कहने पर उर्वशी ने मास्क भी हटाकर फोटो क्लिक करवाई।

मॉडलिंग से बॉलीवुड तक का सफर

उर्वशी रौतेला का नाम बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार होता है। उन्होंने बेहद कम उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। वर्ष 2015 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली। वे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं।

उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘सिंह साब द ग्रेट’ से की थी। इसके बाद ‘सनम रे’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘हेट स्टोरी 4’, ‘पागलपंती’, ‘वर्जिन भानुप्रिया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा वे कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो और डांस नंबरों में भी नजर आ चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।

एयरपोर्ट पर उर्वशी अपने माता-पिता के साथ नजर आई।एयरपोर्ट पर उर्वशी अपने माता-पिता के साथ नजर आई।

इंस्टाग्राम सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उर्वशी के करोड़ों फॉलोअर्स

उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। अपने फैशन सेंस, ग्लैमरस लुक और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में मौजूदगी को लेकर वे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • जयपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदियों के बीच जमकर मारपीट: 7 बंदियों ने मिलकर एक को पीटा, सफाई की बात पर हुई बहस

    7 बंदियों ने मिलकर एक को पीटा, सफाई की बात पर हुई बहस|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:26Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर में सड़क पर मिले मृत जानवरों के अवशेष: लोगों का गुस्सा फूटा, निगम के हूपर वाहन पर लगाए अवशेष फेंकने के आरोप

    लोगों का गुस्सा फूटा, निगम के हूपर वाहन पर लगाए अवशेष फेंकने के आरोप|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:04Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार: करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला, खाते में रोज 15 से 20 लाख रुपए आते थे

    करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला, खाते में रोज 15 से 20 लाख रुपए आते थे|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:28Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर इन्वेस्टमेंट हब: सेफ इनवेस्टमेंट और स्मार्ट अर्बन ग्रोथ का हब बन रहा है गुलाबी नगरी, वर्धमान ग्रुप निभा रहा अहम भूमिका

    10:08Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

Hindi News Local Uttar pradesh Deoria Deoria Cyber Crime Case | Police Register Fraud Case Against 4 People म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया…

देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Ghazipur Bank Strike Called Off | Banking Services Normal Update देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर…

You Missed

Rain threat looms over lopsided India vs Afghanistan quarter-final

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 0 views
Rain threat looms over lopsided India vs Afghanistan quarter-final

म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 0 views
म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

U.S. Marines injured in recent Iranian attack

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 3 views
U.S. Marines injured in recent Iranian attack

देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 3 views
देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

Sombr Goes Full-on Rockstar in Custom ERL Faux-fur Jacket & Cheeky Slogan Belt at the MTV VMAs

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
Sombr Goes Full-on Rockstar in Custom ERL Faux-fur Jacket & Cheeky Slogan Belt at the MTV VMAs

अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी