यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश के आदेश पर सपा विधायक का इस्तीफा, भाजपा नेता को ढकेलने वाले IAS का ट्रांसफर, लव मैरिज पर जीजा को 4 गोली मारीं

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • UP Evening Bulletin Update; SP MLA Kamal Akhtar Resign | Yamuna Expressway Accident

यूपी दिनभर,15 बड़ी खबरें:अखिलेश ने अपने विधायक से इस्तीफा लिया, भाजपा नेता को ढकेलने वाले IAS का ट्रांसफर, लव मैरिज पर जीजा को 4 गोली मारींउत्तर प्रदेश3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

.

आज की सबसे बड़ी खबर मथुरा में हुए बस के सड़क हादसे से जुड़ी है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर अयोध्या पहुंचे कांग्रेस नेताओं की हिरासत को लेकर है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1. यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी बस, 4 की मौत, 27 यात्री घायल, SSP बोले- कंडक्टर चला रहा था

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के साढ़े 3 बजे वॉल्वो बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 27 यात्री घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही बस में 65 यात्री सवार थे। हादसा मथुरा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर राया थाना इलाके में हुआ। पूरी खबर पढ़ें

2. राम मंदिर चोरी- अयोध्या पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष नजरबंद, कई कांग्रेस नेता भी हाउस अरेस्ट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने सोमवार देर रात 11.30 बजे अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया। कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा, तनुज पूनिया को हाउस अरेस्ट किया गया है। अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस डेलिगेशन ने मंगलवार को ट्रस्ट कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था। पूरी खबर पढ़ें

3. योगी बोले- राम को नकारने वाले अयोध्या जाने को मचल रहे, मेरे आने से रामपुर शिमला जैसा हो जाता है

सीएम योगी ने मंगलवार को रामपुर में कहा- राम की भक्ति की वकालत आज वो लोग कर रहे हैं जो 2017 से पहले ‘जय श्रीराम’ बोलने पर लाठी मारते थे। ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ का नारा देने वाले रामभक्तों पर गोलियां चलवाते थे। अब उन्हें अपने पाप और कर्मों पर पश्चाताप हो रहा है। मैं जब भी रामपुर आता हूं तो यहां का मौसम शिमला जैसा हो जाता है। पूरी खबर पढ़ें

4. अखिलेश ने विधायक कमाल अख्तर से कहा- इस्तीफा दे दो, मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा ने शिकायत की थी

मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट से सपा विधायक कमाल अख्तर ने मंगलवार को विधानमंडल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया। दोपहर ढाई बजे कमाल अख्तर लखनऊ पहुंचे। पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष अखिलेश यादव को इस्तीफा सौंपा। विधायक कमाल अख्तर ने कहा- अखिलेश यादव हमारे नेता हैं। उनके आदेश पर ही मैंने इस्तीफा दिया है। पूरी खबर पढ़ें

5. UPTET के लिए शिक्षकों को मिलेगा अलग से छुट्टी, योगी सरकार ने जारी किया शासनादेश

यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 1.86 लाख कार्यरत शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। आगामी 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को होने जा रही ‘उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा’ (UP TET) परीक्षा में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों को सरकार ने विशेष अवकाश देने का निर्णय लिया है। विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से शासनादेश भी जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें

अब 8 अहम खबरें…

6. यूपी में पूर्वांचल के रास्ते आया मानसून, 20 शहरों में आंधी-बारिश; दो दिन में पूरा प्रदेश कवर करेगा

यूपी में मानसून का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोनभद्र-महराजगंज के रास्ते मंगलवार को प्रदेश में एंट्री की। इसके असर से पूर्वी यूपी के 20 से ज्यादा शहरों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। सुबह से ही लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर और बरेली में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें

7. भाजपा नेता को धक्का मारने वाले IAS का तबादला, रिंकू सिंह को SDM न्यायिक बनाया गया

जालौन के SDM रिंकू सिंह राही का मंगलवार दोपहर 1 बजे ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें उरई का एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। उनकी जगह राकेश कुमार सोनी को जालौन का नया SDM नियुक्त किया गया है। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने IAS रिंकू सिंह राही और भाजपा ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन के बीच हुए विवाद के 7 दिन बाद ये आदेश जारी किया। पूरी खबर पढ़ें

8. मेरठ में घूस को अनार कहने वाला दरोगा गिरफ्तार, मुकदमे से नाम हटाने के लिए 20 हजार मांगे

मेरठ में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक दरोगा को 20 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया गया। दरोगा प्रकाश चंद्र ने इन्वेस्टिगेशन के नाम पर रिश्वत मांगी थी। दरोगा ने कोडवर्ड में कहा- 2 किलो अनार लाना। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। इसके बाद टीम ने दरोगा को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पीड़ित से फोन करवा कर कहा- अनार लाया हूं। पूरी खबर पढ़ें

9. मुख्तार को बांदा लाने वाले पूर्व IPS ने भाजपा छोड़ी, चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए

पूर्व IPS प्रेम प्रकाश ने भाजपा छोड़कर सांसद चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टीजॉइन कर ली। उन्होंने 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया। सोमवार शाम 6 बजे पार्टी में शामिल होते ही उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रेम प्रकाश 31 दिसंबर, 2022 को एडीजी, प्रयागराज पद से रिटायर हुए थे। पूरी खबर पढ़ें

10. महिला सफाईकर्मी ने युवक को लातें मारी, रायबरेली के अस्पताल में नर्स की ड्रेस पहनी थी

रायबरेली के सरकारी अस्पताल में एक महिला सफाई कर्मी ने मानसिक रूप से कमजोर युवक को लातें मारी। उसे गालियां देकर कर्मचारियों से बाहर ले जाने को कहा। जब पीड़ित नहीं उठ सका तो उसकी पीठ और चेहरे पर भी लात मारी। सफाई कर्मचारी की दबंगई का स्टाफ वीडियो बनाता रहा। महिला कर्मचारी ने युवक को 11 बार लातें मारी। इसका वीडियो सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें

11. साले ने 4 गोली मारकर जीजा की हत्या की, प्रतापगढ़ में 10 महीने पहले लव मैरिज की थी

प्रतापगढ़ में इंटरकास्ट मैरिज से नाराज साले ने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सोमवार रात साढ़े 9 बजे की है। घटना के समय जीजा बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ 4 गोलियां मारीं। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजू सिंह (29) ने करीब 10 महीने पहले गांव की रहने वाली पटेल समाज की खुशबू वर्मा से शादी की थी। पूरी खबर पढ़ें

12. बाराबंकी में युवक की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पत्थरबाजी, SHO घायल होकर गिरे

बाराबंकी में 21 साल के पॉलिटेक्निक छात्र की मौत के बाद मंगलवार दोपहर 2 बजे बवाल हो गया। परिजन शव को लखनऊ-बहराइच हाईवे पर रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए परिजनों पर दबाव डाला तो भीड़ ने पथराव कर दिया। हमले में रामनगर थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के सिर पर पत्थर लगा। वे बेहोश होकर सड़क पर ही गिर पड़े। पूरी खबर पढे़ं

13. झांसी के मुर्दाघर में महिला के शव का कान खा गए कीड़े, बॉडी पर रेंग रहे थे

झांसी मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी (मुर्दाघर) में रखे महिला के शव का कान कीड़े खा गए। घरवाले मंगलवार दोपहर 1:30 बजे जब मॉर्च्युरी पहुंचे, तो शव पर कीड़े रेंगते मिले। इसके बाद घरवालों ने मेडिकल कॉलेज मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटके है…

14. प्रेमी को बुलाने की जिद में टावर पर चढ़ी किशोरी, प्रशासन ने नीचे बिछाया एयरबैग

अमेठी के बाजारशुकुल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह प्रेम-प्रसंग के चलते एक लड़की गांव के बाहर लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब चार घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया। जिसके बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान प्रशासन की टीम ने टावर के नीचे एयरबैग और गद्दे बिछाए। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या रहेगा खास…

15. लेखपाल ग्राम सचिवालयों में बैठेंगे

1 जुलाई से लेखपाल ग्राम सचिवालयों में तय रोस्टर के अनुसार बैठेंगे। आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, समेत कई राजस्व सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों को बार-बार तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आजमगढ़ में भाई ने की भाई की चाकू मारकर हत्या:10 दिन पूर्व सऊदी अरब से लौटा था भाई, मां से विवाद के बाद हुई घटना

Hindi News Local Uttar pradesh Azamgarh Azamgarh Brother Murder | Family Dispute Over Money आजमगढ़ में भाई ने की भाई की चाकू मारकर हत्या:10 दिन पूर्व सऊदी अरब से लौटा…

कौशांबी में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:परिजन घर पर नहीं थे, बाहर खेल रहा था छोटा भाई

Hindi News Local Uttar pradesh Kaushambi Kaushambi Pipri: Teen Girl Sapna Suicide By Hanging | Police Probe कौशांबी में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:परिजन घर पर नहीं थे, बाहर…

You Missed

आजमगढ़ में भाई ने की भाई की चाकू मारकर हत्या:10 दिन पूर्व सऊदी अरब से लौटा था भाई, मां से विवाद के बाद हुई घटना

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 0 views
आजमगढ़ में भाई ने की भाई की चाकू मारकर हत्या:10 दिन पूर्व सऊदी अरब से लौटा था भाई, मां से विवाद के बाद हुई घटना

Opinion | The Supreme Court defended mail-in voting. That won’t stop Trump.

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 0 views
Opinion | The Supreme Court defended mail-in voting. That won’t stop Trump.

कौशांबी में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:परिजन घर पर नहीं थे, बाहर खेल रहा था छोटा भाई

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 0 views
कौशांबी में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:परिजन घर पर नहीं थे, बाहर खेल रहा था छोटा भाई

Everything that happened on Day 1 of Wimbledon, which saw Djokovic, Sinner, Gauff and Sabalenka win

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 2 views
Everything that happened on Day 1 of Wimbledon, which saw Djokovic, Sinner, Gauff and Sabalenka win

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश के आदेश पर सपा विधायक का इस्तीफा, भाजपा नेता को ढकेलने वाले IAS का ट्रांसफर, लव मैरिज पर जीजा को 4 गोली मारीं

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 6 views
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश के आदेश पर सपा विधायक का इस्तीफा, भाजपा नेता को ढकेलने वाले IAS का ट्रांसफर, लव मैरिज पर जीजा को 4 गोली मारीं

Wimbledon Day 2 Predictions Including Swiatek vs Townsend

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 6 views
Wimbledon Day 2 Predictions Including Swiatek vs Townsend