यूपी में झोलाछाप डॉक्टर ने किया गर्भपात:करनाल स्वास्थ्य विभाग की रेड: 2 एएनएम गिरफ्तार, डॉक्टर फरार,महिला की हालत बिगड़ी

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Karnal
  • Karnal Health Raid | 2 ANMs Arrested, Doctor Flees; Woman Critical

यूपी में झोलाछाप डॉक्टर ने किया गर्भपात:करनाल स्वास्थ्य विभाग की रेड: 2 एएनएम गिरफ्तार, डॉक्टर फरार,महिला की हालत बिगड़ीकरनाल3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घापेमारी के बाद देर रात को कार्यालय में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - Dainik Bhaskarघापेमारी के बाद देर रात को कार्यालय में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।

करनाल की एक गर्भवती महिला के साथ उत्तर प्रदेश में गलत तरीके से गर्भपात किए जाने का मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन कर जान बचाई गई। मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूपी जाकर क

.

डिप्टी सीएमओ ने दी पूरी जानकारी डिप्टी सीएमओ डा. शीनू चौधरी ने बताया कि 29 जून को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली थी कि फुसगढ़ की एक महिला यूट्रस फटने की हालत में भर्ती हुई है। 30 जून को टीम ने अस्पताल पहुंचकर महिला और उसके परिजनों से बात की।

एक्सीडेंट के बाद अस्पतालों में घुमाया जांच में सामने आया कि महिला झिंझाणा और बड़ौली के बीच कहीं जा रही थी, तभी बाइक फिसलने से वह गिर गई और उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे देव अस्पताल में डॉक्टर अर्पित के पास भेज दिया गया।

करनाल सिविल सर्जन विभाग के कार्यालय के बाहर का दृश्य।करनाल सिविल सर्जन विभाग के कार्यालय के बाहर का दृश्य।

ऑनलाइन पैसे लेकर किया गया रेफर देव अस्पताल में महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया और ऑनलाइन पैसे की ट्रांजेक्शन हुई। इसके बाद उसे एंबुलेंस के जरिए कैराना के एक अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसका गर्भपात (एमटीपी) किया गया।

अनट्रेंड स्टाफ ने किया ऑपरेशन जांच में पाया गया कि वहां मौजूद स्टाफ प्रशिक्षित नहीं था। दो महिला एएनएम ने मिलकर गर्भपात कर दिया, जिससे महिला का यूट्रस फट गया और युरेटर में भी चोट आ गई।

यूपी में रेड, दो एएनएम गिरफ्तार 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम कैराना पहुंची और अस्पताल में छापा मारा। मौके से एमटीपी के उपकरण और दवाइयां बरामद हुईं। टीम ने दो एएनएम को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देती डिप्टी सीएमओ शीनू चौधरी।मामले की जानकारी देती डिप्टी सीएमओ शीनू चौधरी।

डॉक्टर अर्पित फरार, अस्पताल सील टीम ने डॉक्टर अर्पित को ट्रेस करते हुए देव अस्पताल में भी दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। माना जा रहा है कि उसे पहले ही सूचना मिल गई थी और वह फरार हो गया। कार्रवाई के दौरान अस्पताल को सील कर नोडल अधिकारी को सौंप दिया गया।

दोनों राज्यों में दर्ज होगी एफआईआर डा. शीनू चौधरी ने बताया कि इस मामले में यूपी और करनाल दोनों जगह एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने करनाल जाने की बात कही थी, लेकिन उसे वहां नहीं भेजा गया।

डिग्री नहीं मिली, झोलाछाप निकला डॉक्टर जांच के दौरान डॉक्टर अर्पित की कोई मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं मिली है, जिससे स्पष्ट है कि वह झोलाछाप था। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

इनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत:रकुल प्रीत सिंह के ससुर लंदन में भर्ती; संपर्क करने पर अकेला छोड़ने को कहा

Hindi News Entertainment Bollywood Vashu Bhagnani Hospitalized In London | Income Tax Probe News इनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत:रकुल प्रीत सिंह के ससुर लंदन में…

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के 2 पार्ट और आएंगे:दूसरे पार्ट को लेकर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बोलीं- महाराज जी बताएंगे कि यह कब आएगा

Hindi News Entertainment Bollywood Hanuman Ansh Sequel Update | Producer Anupriya Nagar Shooting Details फिल्म ‘हनुमान अंश’ के 2 पार्ट और आएंगे:दूसरे पार्ट को लेकर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बोलीं- महाराज…

You Missed

Cardinals Notes: Third Base, Burleson, Walker

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 1 views
Cardinals Notes: Third Base, Burleson, Walker

इनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत:रकुल प्रीत सिंह के ससुर लंदन में भर्ती; संपर्क करने पर अकेला छोड़ने को कहा

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 1 views
इनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत:रकुल प्रीत सिंह के ससुर लंदन में भर्ती; संपर्क करने पर अकेला छोड़ने को कहा

Micron tops Q4 estimates on top and bottom lines, offers strong Q1 outlook

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 4 views
Micron tops Q4 estimates on top and bottom lines, offers strong Q1 outlook

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के 2 पार्ट और आएंगे:दूसरे पार्ट को लेकर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बोलीं- महाराज जी बताएंगे कि यह कब आएगा

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 3 views
फिल्म ‘हनुमान अंश’ के 2 पार्ट और आएंगे:दूसरे पार्ट को लेकर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बोलीं- महाराज जी बताएंगे कि यह कब आएगा

Confirmed Chelsea Women line up vs Lyon

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 5 views
Confirmed Chelsea Women line up vs Lyon

यूपी की जिला अदालतों की सुस्ती पर हाईकोर्ट चिंतित:कोर्ट ने कहा- 16 साल में 178 तारीखें, फिर भी आरोप तय नहीं, ये शुभ संकेत नहीं

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 5 views
यूपी की जिला अदालतों की सुस्ती पर हाईकोर्ट चिंतित:कोर्ट ने कहा- 16 साल में 178 तारीखें, फिर भी आरोप तय नहीं, ये शुभ संकेत नहीं