सीतापुर में पिकअप से 2.30 लाख रुपए की टप्पेबाजी,VIDEO:बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, CCTV में कैद हुए बदमाश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur Loot: Bike Borne Thieves Steal Rs 2.30 Lakh Cash From Pickup, Caught On CCTV

सीतापुर में पिकअप से 2.30 लाख रुपए की टप्पेबाजी,VIDEO:बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, CCTV में कैद हुए बदमाशअभिषेक सिंह | सीतापुर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद कस्बे में टप्पेबाजों ने मंगलवार शाम करीब 6:15 बजे एक पिकअप चालक को निशाना बनाते हुए पिकअप में रखे 2 लाख 30 हजार रुपये की नगदी से भरा बैग पार कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित चालक ने मामले की लिखित तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, तंबौर थाना क्षेत्र के गोटेला गांव निवासी मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद फैज़ान पिकअप वाहन से तंबौर से जहांगीराबाद किराने का सामान लेकर आए थे। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने अपनी पिकअप (UP-77 AM-5008) को जहांगीराबाद चौराहे के पास खड़ा किया था। इसी दौरान वह वाहन से उतरकर सामान उतारने में व्यस्त हो गए।

आरोप है कि इसी बीच चार बाइकों पर सवार आठ उचक्के मौके पर पहुंचे और मौका पाकर पिकअप के अंदर रखा नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब 2 लाख 30 हजार रुपये नकद रखे थे। जिससे उन्हें बिसवा में सामान खरीदना था। घटना के बाद चालक के होश उड़ गए और उसने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।

पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और सदरपुर थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

बताया जा रहा है कि घटना 30 जून की शाम करीब 6:15 बजे जहांगीराबाद चौराहे के पास हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

दिनदहाड़े हुई इस टप्पेबाजी की घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर चोरी गई रकम बरामद करने की मांग की है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कानपुर के श्यामनगर फ्लाइओवर पर दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं:गड्ढों के कारण हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल, एक हैलट रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Shyam Nagar Overbridge Accident | Two Bikers Seriously Injured कानपुर के श्यामनगर फ्लाइओवर पर दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं:गड्ढों के कारण हादसे में दोनों…

    रामपुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट से मारपीट:कपड़े फाड़े और सुरक्षाकर्मी से भी गाली-गलौज; पहचान के बावजूद अज्ञात पर केस

    Hindi News Local Uttar pradesh Rampur Rampur District Hospital Pharmacist Assault Case | Police Investigation रामपुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट से मारपीट:कपड़े फाड़े और सुरक्षाकर्मी से भी गाली-गलौज; पहचान के…

    You Missed

    Metallica’s James Hetfield Debuts Stark New Hairstyle Ahead of Sphere Residency

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 0 views
    Metallica’s James Hetfield Debuts Stark New Hairstyle Ahead of Sphere Residency

    कानपुर के श्यामनगर फ्लाइओवर पर दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं:गड्ढों के कारण हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल, एक हैलट रेफर

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 0 views
    कानपुर के श्यामनगर फ्लाइओवर पर दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं:गड्ढों के कारण हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल, एक हैलट रेफर

    Six Flags to close world-famous roller coaster after CNN investigation exposed years of injuries and deaths | CNN

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    Six Flags to close world-famous roller coaster after CNN investigation exposed years of injuries and deaths | CNN

    रामपुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट से मारपीट:कपड़े फाड़े और सुरक्षाकर्मी से भी गाली-गलौज; पहचान के बावजूद अज्ञात पर केस

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    रामपुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट से मारपीट:कपड़े फाड़े और सुरक्षाकर्मी से भी गाली-गलौज; पहचान के बावजूद अज्ञात पर केस

    Xbox doesn’t even need GTA 6 for November — it has something even better

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    Xbox doesn’t even need GTA 6 for November — it has something even better

    वेब-सीरीज को सिटी पैलेस में शूटिंग की परमिशन नहीं मिली:अब मूंडोता फोर्ट में शूट करेंगे एक्टर ईशान खट्टर, जयपुर पहुंचे

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    वेब-सीरीज को सिटी पैलेस में शूटिंग की परमिशन नहीं मिली:अब मूंडोता फोर्ट में शूट करेंगे एक्टर ईशान खट्टर, जयपुर पहुंचे