अखिलेश यादव 53वां जन्मदिन:लखनऊ में पूजा-पाठ, चादरपोशी और भंडारों के साथ मना रहे सपा कार्यकर्ता

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow SP Workers Celebrate Akhilesh Yadav Birthday | Puja, Bhandara

अखिलेश यादव 53वां जन्मदिन:लखनऊ में पूजा-पाठ, चादरपोशी और भंडारों के साथ मना रहे सपा कार्यकर्तालखनऊ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया गया। राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।

सपा मुख्यालय में दिनभर रहा उत्सव का माहौल

सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

पूजा-पाठ, चादरपोशी और भंडारों का आयोजन

अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं मंदिरों में पूजा-पाठ और हवन किया गया तो कहीं जरूरतमंदों के लिए भंडारे लगाए गए। लखनऊ में सपा कार्यकर्ता एखलाख ने दादा मियां की मजार पर चादर चढ़ाकर अखिलेश यादव की लंबी उम्र और प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी।

सैफई में हुआ था जन्म

अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश के सैफई गांव में हुआ था। वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वर्ष 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके जन्मदिन पर प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

    Hindi News Local Uttar pradesh Muzaffarnagar Virtual Lab Workshop At Shriram College | Teachers Training Session श्रीराम कॉलेज में ‘वर्चुअल लैब’ पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों…

    जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Mamta Kulkarni Jaipur Dance Controversy | Actress Statement Instagram जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम…

    You Missed

    ‘S.W.A.T Exiles’ premieres tonight: How to watch for free without cable

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 2 views
    ‘S.W.A.T Exiles’ premieres tonight: How to watch for free without cable

    श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 2 views
    श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

    Citi supports Hana Bank’s first $100 mil. digital bond issuance – The Korea Times

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    Citi supports Hana Bank’s first 0 mil. digital bond issuance – The Korea Times

    जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

    FIRST ALERT: One last push of rainfall amidst flooding

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    FIRST ALERT: One last push of rainfall amidst flooding

    22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को कहा था मूवी माफिया; सलमान-दीपिका के बयानों की भी हुई थी चर्चा

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को कहा था मूवी माफिया; सलमान-दीपिका के बयानों की भी हुई थी चर्चा