यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का मथुरा आगमन:कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, संगठन को मजबूत करने का भरोसा जताया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mathura
  • Mathura UP Congress Incharge Rajendra Pal Gautam Arrival | Grand Welcome Photos

यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का मथुरा आगमन:कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, संगठन को मजबूत करने का भरोसा जतायाराकेश पचौरी | मथुराकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का मथुरा में पहली बार आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जोरदार स्वागत किया। दिल्ली से लखनऊ जाते समय यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने से प्रदेश संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि गौतम लंबे समय से सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, दलित, पिछड़े, किसान, मजदूर एवं वंचित वर्गों की आवाज बुलंद करते रहे हैं। उनका संगठनात्मक अनुभव पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुकेश धनगर ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाकर जनता के बीच अपनी भूमिका और प्रभाव को और सशक्त करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राजेंद्र पाल गौतम के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी और कार्यकर्ता पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने में जुटेंगे।

इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा, आदित्य तिवारी, कुंवर सिंह निषाद, मनोज गौड़, विपुल पाठक, बलवीर प्रधान, महेश चौबे, ललिता देवी, गीता दिवाकर, आशीष अग्रवाल, अमित राज, हासिम हुमेर, लक्ष्मण धनगर, करण निषाद, मोनू निषाद, सरवन अहमद, डॉ. वेदांत शर्मा, रूपेश धनगर, मानवेंद्र पांडव, प्रवीण भास्कर, तपेश गौतम, आशिफ कुरैशी, बनवारी चौधरी, अशोक निषाद, कौशल अग्रवाल, भगवान सिंह, विनोद दिवाकर, डॉ. सी.एस. आनंद, हाकिम सिंह छौंकर, के.के. गौतम, धर्मेंद्र चौधरी, राजेश सारस्वत, सुखदेव चौधरी, पीयूष गौतम, गौरांग अग्रवाल, मनोज रावत सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    यूपी की जिला अदालतों की सुस्ती पर हाईकोर्ट चिंतित:कोर्ट ने कहा- 16 साल में 178 तारीखें, फिर भी आरोप तय नहीं, ये शुभ संकेत नहीं

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad High Court Expresses Concern Over Delay In UP District Courts यूपी की जिला अदालतों की सुस्ती पर हाईकोर्ट चिंतित:कोर्ट ने कहा- 16 साल…

    विमल इलायची ऐड मामले में शाहरुख-अजय-टाइगर ने जवाब दिया:कमिश्नर तुकाराम मुंढे बोले- गुमराह करने वाला प्रचार करने पर सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर्स पर कार्रवाई होगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Maharashtra FDA Action | Tukaram Mundhe Warning Celebs Over Misleading Ads विमल इलायची ऐड मामले में शाहरुख-अजय-टाइगर ने जवाब दिया:कमिश्नर तुकाराम मुंढे बोले- गुमराह करने वाला…

    You Missed

    Confirmed Chelsea Women line up vs Lyon

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 1 views
    Confirmed Chelsea Women line up vs Lyon

    यूपी की जिला अदालतों की सुस्ती पर हाईकोर्ट चिंतित:कोर्ट ने कहा- 16 साल में 178 तारीखें, फिर भी आरोप तय नहीं, ये शुभ संकेत नहीं

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 1 views
    यूपी की जिला अदालतों की सुस्ती पर हाईकोर्ट चिंतित:कोर्ट ने कहा- 16 साल में 178 तारीखें, फिर भी आरोप तय नहीं, ये शुभ संकेत नहीं

    PlayStation Plus Monthly Games for October: F1 25, Hunt: Showdown 1896, Earth Defense Force: World Brothers 2

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    PlayStation Plus Monthly Games for October: F1 25, Hunt: Showdown 1896, Earth Defense Force: World Brothers 2

    विमल इलायची ऐड मामले में शाहरुख-अजय-टाइगर ने जवाब दिया:कमिश्नर तुकाराम मुंढे बोले- गुमराह करने वाला प्रचार करने पर सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर्स पर कार्रवाई होगी

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    विमल इलायची ऐड मामले में शाहरुख-अजय-टाइगर ने जवाब दिया:कमिश्नर तुकाराम मुंढे बोले- गुमराह करने वाला प्रचार करने पर सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर्स पर कार्रवाई होगी

    UWCL PREVIEW | AS Roma v FC Barcelona

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    UWCL PREVIEW | AS Roma v FC Barcelona

    स्कूल संचालक का क्लासरूम में फंदे से लटका मिला शव:छुट्टी के बाद कार खड़ी देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    स्कूल संचालक का क्लासरूम में फंदे से लटका मिला शव:छुट्टी के बाद कार खड़ी देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी