अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रेहान खान की पहल:पलिया में 121 पौधे लगाए, जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता दी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lakhimpur kheri
  • Palia Akhilesh Yadav Birthday: Rehan Khan Plants Trees & Distributes Aid

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रेहान खान की पहल:पलिया में 121 पौधे लगाए, जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता दीगोपाल गिरि | लखीमपुर-खीरी8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा प्रदेश सचिव रेहान खान ने जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण के कई कार्यक्रम आयोजित किए। उन्होंने पलिया तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता की, साथ ही 121 पौधे भी लगाए।

इन कार्यक्रमों के तहत रेहान खान ने कमलापुरी, गोविंद नगर, संपूर्णानगर, बिसेनपुरी, सुमेर नगर, सिमरी, पलिया और पतवारा सहित कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने महिलाओं को सूट-साड़ियां वितरित कीं और बच्चों में मिठाई, चॉकलेट व टॉफियां बांटीं। इस दौरान बड़ी मात्रा में मिठाई का भी वितरण किया गया।

जनसेवा अभियान के अंतर्गत, उन्होंने 11 जरूरतमंद कन्याओं के विवाह के लिए 21-21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में, रेहान खान ने कुल 121 पौधे लगाए, जिनमें दो रुद्राक्ष के पौधे भी शामिल थे। उन्होंने लोगों से केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल का भी संकल्प लेने की अपील की।

रेहान खान ने बताया कि अखिलेश यादव का जन्मदिन जनसेवा, गरीबों की मदद और समाजहित के कार्यों के माध्यम से मनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, युवाओं और महिलाओं के हितों की रक्षा करने की रही है और जनसेवा का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर जितेंद्र त्रिपाठी, श्याम बिहारी, श्रीकिशन मौर्य, रीता सिंह, सुमित्रा देवी, वहीद खां, पत्येंद्र सिंह कक्कू, संजय शुक्ला, काले प्रधान और जावेद अख्तर सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पीलीभीत के निजी अस्पताल में नवजात की मौत:प्रसव के बाद परिजनों ने किया हंगामा, संचालक हिरासत में

    Hindi News Local Uttar pradesh Pilibhit Pilibhit Hospital Newborn Death Controversy | Protest & Operator Arrest पीलीभीत के निजी अस्पताल में नवजात की मौत:प्रसव के बाद परिजनों ने किया हंगामा,…

    श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

    Hindi News Local Uttar pradesh Muzaffarnagar Virtual Lab Workshop At Shriram College | Teachers Training Session श्रीराम कॉलेज में ‘वर्चुअल लैब’ पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों…

    You Missed

    Polo’s historic moisture plume expands flood threat into Texas

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 0 views
    Polo’s historic moisture plume expands flood threat into Texas

    पीलीभीत के निजी अस्पताल में नवजात की मौत:प्रसव के बाद परिजनों ने किया हंगामा, संचालक हिरासत में

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 0 views
    पीलीभीत के निजी अस्पताल में नवजात की मौत:प्रसव के बाद परिजनों ने किया हंगामा, संचालक हिरासत में

    ‘S.W.A.T Exiles’ premieres tonight: How to watch for free without cable

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    ‘S.W.A.T Exiles’ premieres tonight: How to watch for free without cable

    श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

    Citi supports Hana Bank’s first $100 mil. digital bond issuance – The Korea Times

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    Citi supports Hana Bank’s first 0 mil. digital bond issuance – The Korea Times

    जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे