बागपत में स्कॉर्पियो सवारों ने की हर्ष फायरिंग:रेस्टोरेंट के पास 3 राउंड फायर कर फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Baghpat
  • Baghpat Dola Village Firing | Scorpio Suspects Flee, Police Probe

बागपत में स्कॉर्पियो सवारों ने की हर्ष फायरिंग:रेस्टोरेंट के पास 3 राउंड फायर कर फरार, CCTV खंगाल रही पुलिसआशीष | बागपत6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डोला गांव में स्कॉर्पियो सवार युवकों ने सरेआम तीन राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डोला गांव में सोमवार को हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि एक स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों ने गांव के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के नजदीक तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार युवक अभद्र व्यवहार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने लगातार तीन गोलियां चलाईं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

CCTV के जरिए आरोपियों की तलाश

सिंघावली अहीर थाना प्रभारी मनोज चहल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हर्ष फायरिंग करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि फायरिंग के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Shares Matching Cowboy Hat Photos With Salim Khan | Real Monster सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे,…

    परमीश वर्मा ने गर्लफ्रेंड को स्टेज पर बुलाकर गले लगाया:पंजाबी सिंगर बोले- ये स्पेशल गेस्ट; महीना पहले पत्नी से तलाक की बात कही थी

    Hindi News Local Chandigarh Parmish Verma & Harman Brar Rishikesh Concert | Viral Video Update परमीश वर्मा ने गर्लफ्रेंड को स्टेज पर बुलाकर गले लगाया:पंजाबी सिंगर बोले- ये स्पेशल गेस्ट;…

    You Missed

    我差點因為常見警訊都不存在而上了人工智慧求職詐騙的當 我是這樣識破的 – Business Insider Taiwan

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 1 views
    我差點因為常見警訊都不存在而上了人工智慧求職詐騙的當 我是這樣識破的 – Business Insider Taiwan

    सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 1 views
    सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

    Three Nuggets Players With Something to Prove in Clippers Game

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 2 views
    Three Nuggets Players With Something to Prove in Clippers Game

    परमीश वर्मा ने गर्लफ्रेंड को स्टेज पर बुलाकर गले लगाया:पंजाबी सिंगर बोले- ये स्पेशल गेस्ट; महीना पहले पत्नी से तलाक की बात कही थी

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    परमीश वर्मा ने गर्लफ्रेंड को स्टेज पर बुलाकर गले लगाया:पंजाबी सिंगर बोले- ये स्पेशल गेस्ट; महीना पहले पत्नी से तलाक की बात कही थी

    Powerade takes nasty shot at Sydney Sweeney’s nude gambling ad, MLB fans fume & have commercials gone too far?

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 4 views
    Powerade takes nasty shot at Sydney Sweeney’s nude gambling ad, MLB fans fume & have commercials gone too far?

    मेटा के अलर्ट पर बची दो युवकों की जान:शामली में सोशल मीडिया पर आत्महत्या की पोस्ट के बाद 10 मिनट में पहुंची पुलिस

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 4 views
    मेटा के अलर्ट पर बची दो युवकों की जान:शामली में सोशल मीडिया पर आत्महत्या की पोस्ट के बाद 10 मिनट में पहुंची पुलिस