Fact Check: पाकिस्तानी एक्ट्रेस के नाम से वायरल पोस्ट फेक:अल्फा पर वायरल दावे को YRF सूत्रों ने फर्जी बताया, ट्रोलिंग के लिए फैलाया गया पोस्ट

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Pak Actress Iqra Aziz Fake Post Viral | Alpha Film YRF Sources Deny

Fact Check: पाकिस्तानी एक्ट्रेस के नाम से वायरल पोस्ट फेक:अल्फा पर वायरल दावे को YRF सूत्रों ने फर्जी बताया, ट्रोलिंग के लिए फैलाया गया पोस्ट10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज के नाम से एक पोस्ट वायरल है। इसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म अल्फा देखने की अपील की और लिखा कि ‘अल्फा, धुरंधर का पाकिस्तान की तरफ से जवाब है।’ साथ ही YRF का शुक्रिया भी अदा किया।

हालांकि, पड़ताल में यह दावा गलत निकला।

क्या है वायरल दावा?

सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर इकरा अजीज के नाम और तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर किया जा रहा है। दावा है कि उन्होंने लिखा, “Alpha जरूर देखिए। यह धुरंधर का पाकिस्तान की तरफ से जवाब है। शुक्रिया YRF।”

इसी पोस्ट के आधार पर कई यूजर्स इकरा अजीज को ट्रोल कर रहे हैं और इसे सच मानकर शेयर भी कर रहे हैं।

फैक्ट चेक में क्या सामने आया?

दैनिक भास्कर की पड़ताल में इस दावे की पुष्टि नहीं हुई। इकरा अजीज के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अल्फा या YRF को लेकर ऐसा कोई पोस्ट नहीं मिला।

YRF से जुड़े सूत्रों ने भी इस पोस्ट को फर्जी बताया। उनके मुताबिक, इसे ट्रोलिंग और गलत जानकारी फैलाने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसका YRF या फिल्म अल्फा के प्रमोशन से कोई संबंध नहीं है।

एडिटेड स्क्रीनशॉट होने की आशंका

वायरल तस्वीर का फॉर्मेट ऐसा है, जिसे आसानी से एडिट किया जा सकता है। फिलहाल ऐसा कोई विश्वसनीय सबूत नहीं मिला कि यह पोस्ट इकरा अजीज के आधिकारिक अकाउंट से किया गया था। इसलिए इसे प्रमाणिक नहीं माना जा सकता।

निष्कर्ष

दावा: इकरा अजीज ने ‘Alpha’ देखने की अपील की और इसे ‘धुरंधर का पाकिस्तान की तरफ से जवाब’ बताते हुए YRF का धन्यवाद किया।

सच्चाई: पड़ताल में दावा फर्जी निकला। इकरा अजीज के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ऐसा कोई पोस्ट नहीं मिला। YRF सूत्रों ने भी पोस्ट को फेक बताते हुए कहा कि इसे ट्रोलिंग और गलत जानकारी फैलाने के उद्देश्य से वायरल किया जा रहा है।

बता दें कि YRF की स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ 3 जुलाई 2026 को रिलीज हुई। यह स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म है, जिसमें दो महिला जासूस मुख्य भूमिका में हैं।

YRF स्पाई यूनिवर्स में पहले एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान और टाइगर 3 जैसी फिल्में आ चुकी हैं। ‘अल्फा’ इस फ्रेंचाइजी की पहली फीमेल-लीड फिल्म है। ‘अल्फा’ एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसमें एक लड़की बचपन से खतरनाक मिशनों के लिए तैयार की जाती है और आगे चलकर देश के जोखिम भरे ऑपरेशन्स का हिस्सा बनती है।

फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल, अनिल कपूर और आर. माधवन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कुछ सरप्राइज कैमियो भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जबकि निर्माण आदित्य चोपड़ा और YRF ने किया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    काशी विद्यापीठ में 42 कोर्स की काउंसिलिंग 21 अगस्त से:पीजी में 222 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, 31 अगस्त तक चलेगी प्रक्रिया

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Kashi Vidyapeeth PG Admission | Counseling Schedule For 42 Courses काशी विद्यापीठ में 42 कोर्स की काउंसिलिंग 21 अगस्त से:पीजी में 222 विद्यार्थियों ने…

    सुशांत केस के बाद रिया के पिता की नौकरी गई:सरनेम पता चलने पर अस्पताल ने कहा- आप यहां नौकरी नहीं कर सकते, नहीं था कोई रोजगार

    Hindi News Entertainment Bollywood Rhea Chakraborty Father Lost Hospital Job After Sushant Singh Rajput Case सुशांत केस के बाद रिया के पिता की नौकरी गई:सरनेम पता चलने पर अस्पताल ने…

    You Missed

    Six match points & 3 hours later, Janice Tjen powers into Cincinnati third round

    • By dp
    • August 18, 2026
    • 2 views
    Six match points & 3 hours later, Janice Tjen powers into Cincinnati third round

    काशी विद्यापीठ में 42 कोर्स की काउंसिलिंग 21 अगस्त से:पीजी में 222 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, 31 अगस्त तक चलेगी प्रक्रिया

    • By dp
    • August 18, 2026
    • 3 views
    काशी विद्यापीठ में 42 कोर्स की काउंसिलिंग 21 अगस्त से:पीजी में 222 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, 31 अगस्त तक चलेगी प्रक्रिया

    ‘Everybody Loves Raymond’ star Patricia Heaton reveals the mortifying moment that made her quit drinking

    • By dp
    • August 18, 2026
    • 6 views
    ‘Everybody Loves Raymond’ star Patricia Heaton reveals the mortifying moment that made her quit drinking

    सुशांत केस के बाद रिया के पिता की नौकरी गई:सरनेम पता चलने पर अस्पताल ने कहा- आप यहां नौकरी नहीं कर सकते, नहीं था कोई रोजगार

    • By dp
    • August 18, 2026
    • 4 views
    सुशांत केस के बाद रिया के पिता की नौकरी गई:सरनेम पता चलने पर अस्पताल ने कहा- आप यहां नौकरी नहीं कर सकते, नहीं था कोई रोजगार

    Netflix Stock Is Cheap and It Has More Than 70% Upside Potential Here

    • By dp
    • August 18, 2026
    • 5 views
    Netflix Stock Is Cheap and It Has More Than 70% Upside Potential Here

    शाहरुख के घर मन्नत में दो सांप दिखे:रेस्क्यू टीम ने एक पकड़ा, करीब 8 फीट लंबा था; दूसरे की तलाश हो रही

    • By dp
    • August 18, 2026
    • 5 views
    शाहरुख के घर मन्नत में दो सांप दिखे:रेस्क्यू टीम ने एक पकड़ा, करीब 8 फीट लंबा था; दूसरे की तलाश हो रही