दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत:देवरिया में दो गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Deoria
  • Deoria Bike Accident: One Dead, Two Injured | Police Probe Continues

दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत:देवरिया में दो गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्तीअनुग्रह नारायण शाही | देवरिया8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह घटना भवानी छापर-हाटा मुख्य मार्ग पर भवानी छापर स्थित जियो पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर उत्तर मदनचक-हाटा मार्ग पर शाम करीब 5:20 बजे हुई। दुर्घटना स्थल जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर यूपी-बिहार सीमा पर हुई।

मृतक की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सवनहा गांव निवासी अमरजीत साह (32) पुत्र रूदल साह के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से जियो पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमरजीत साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अपाचे बाइक पर सवार बिहार के सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के बलहु गांव निवासी पप्पू साहनी पुत्र हरेंद्र साहनी और शुभम साहनी पुत्र सुरेंद्र साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही श्रीरामपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायल युवकों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि घटना के कारणों की जांच जारी है और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    KGMU नर्सिंग छात्रों का आंदोलन खत्म:दिव्यांशी की मौत की जांच अंतिम चरण में, आश्वासन के बाद धरना समाप्त

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow KGMU Nursing Student Divyanshi Yadav Death Probe | Protest Ends KGMU नर्सिंग छात्रों का आंदोलन खत्म:दिव्यांशी की मौत की जांच अंतिम चरण में, आश्वासन…

    राज्यसभा चुनाव पर शिवपाल बोले-रणनीति अभी नहीं बताएंगे, इंतजार करो:समय आते-आते बहुत अच्छा होगा, समय आने पर सब सामने आ जाएगा

    Hindi News Local Uttar pradesh Etawah Shivpal Yadav On Rajya Sabha Election & 2027 Polls Statement | Etawah राज्यसभा चुनाव पर शिवपाल बोले-रणनीति अभी नहीं बताएंगे, इंतजार करो:समय आते-आते बहुत…

    You Missed

    In Memoriam: Former Football Head Coach Tony Reno – Yale University

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 1 views
    In Memoriam: Former Football Head Coach Tony Reno – Yale University

    KGMU नर्सिंग छात्रों का आंदोलन खत्म:दिव्यांशी की मौत की जांच अंतिम चरण में, आश्वासन के बाद धरना समाप्त

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 1 views
    KGMU नर्सिंग छात्रों का आंदोलन खत्म:दिव्यांशी की मौत की जांच अंतिम चरण में, आश्वासन के बाद धरना समाप्त

    Marblehead football senior captain, star three-sport athlete dies

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 3 views
    Marblehead football senior captain, star three-sport athlete dies

    राज्यसभा चुनाव पर शिवपाल बोले-रणनीति अभी नहीं बताएंगे, इंतजार करो:समय आते-आते बहुत अच्छा होगा, समय आने पर सब सामने आ जाएगा

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 4 views
    राज्यसभा चुनाव पर शिवपाल बोले-रणनीति अभी नहीं बताएंगे, इंतजार करो:समय आते-आते बहुत अच्छा होगा, समय आने पर सब सामने आ जाएगा

    Breast cancer by the numbers: What to know about diagnoses, survival rates

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 5 views
    Breast cancer by the numbers: What to know about diagnoses, survival rates

    एलन मस्क की कंपनी बताकर कराया निवेश, 5 लाख ठगे:तीन आईडी बनाकर इंवेस्ट की रकम, कोहना में 16 महीने बाद रिपोर्ट

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 5 views
    एलन मस्क की कंपनी बताकर कराया निवेश, 5 लाख ठगे:तीन आईडी बनाकर इंवेस्ट की रकम, कोहना में 16 महीने बाद रिपोर्ट