ट भट्ठे पर छापा, 75 लीटर कच्ची शराब बरामद:दो आरोपी गिरफ्तार, भट्ठा मालिक समेत तीन फरार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Deoria
  • Deoria Raid: Two Arrested, Bhatta Owner Absconding | Illicit Liquor Seized

ट भट्ठे पर छापा, 75 लीटर कच्ची शराब बरामद:दो आरोपी गिरफ्तार, भट्ठा मालिक समेत तीन फरारअनुग्रह नारायण शाही | देवरिया2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र में सठियाव स्थित एक ईंट भट्ठे पर शनिवार रात आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि ईंट भट्ठा मालिक, उसका पार्टनर और मुंशी फरार हो गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सलेमपुर अनंत कुमार मिश्र के नेतृत्व में आबकारी विभाग और खुखुंदू थाना पुलिस ने डी.डी.के. मार्का ईंट भट्ठे पर यह कार्रवाई की। टीम ने 75 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले दो बड़े स्टील के ड्रम, दो एल्यूमिनियम के भदेले, दो चूल्हे और लगभग 200 किलोग्राम लहन भी बरामद किया।

बरामद लहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम ने मोहम्मद इस्माइल और जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं, ईंट भट्ठा मालिक दीनदयाल कुशवाहा, उनके पार्टनर नृपेंद्र त्रिपाठी और मुंशी संजय मौके से भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों और फरार नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध खुखुंदू थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 और आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार सिंह, आबकारी कर्मी पंकज चौधरी, रीता वर्मा, योगेश कुमार, राकेश वर्मा शामिल थे। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनंद राव, कांस्टेबल चंदन गहलोत, चंदन वर्मा और विनोद यादव भी मौजूद रहे।

जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके पूर्ण उन्मूलन तक कार्रवाई की जाती रहेगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रयागराज में गौशिया हॉस्पिटल सहित नौ अवैध निर्माण सील:पीडीए ने झूंसी क्षेत्र में की बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठान बंद

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj PDA Action In Jhusi Prayagraj | Gousia Hospital & Illegal Buildings Sealed प्रयागराज में गौशिया हॉस्पिटल सहित नौ अवैध निर्माण सील:पीडीए ने झूंसी क्षेत्र…

    ओरी बोले- आकांक्षा चमोला आस्तीन का सांप हैं:गौरव खन्ना के नाम से व्यूज बढ़ा रही हैं; शो में किया था गौरव से तलाक का खुलासा

    Hindi News Entertainment Bollywood Ori Slams Akanksha Chamola Over Gaurav Khanna Divorce Controversy ओरी बोले- आकांक्षा चमोला आस्तीन का सांप हैं:गौरव खन्ना के नाम से व्यूज बढ़ा रही हैं; शो…

    You Missed

    Tap to pay with Google Pay is coming to Walmart.

    • By dp
    • August 21, 2026
    • 2 views
    Tap to pay with Google Pay is coming to Walmart.

    प्रयागराज में गौशिया हॉस्पिटल सहित नौ अवैध निर्माण सील:पीडीए ने झूंसी क्षेत्र में की बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठान बंद

    • By dp
    • August 21, 2026
    • 2 views
    प्रयागराज में गौशिया हॉस्पिटल सहित नौ अवैध निर्माण सील:पीडीए ने झूंसी क्षेत्र में की बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठान बंद

    Sinner si arrende, il n. 1 al mondo non giocherà gli Us Open: “Sono triste e deluso, mi serve ancora tempo”

    • By dp
    • August 21, 2026
    • 5 views
    Sinner si arrende, il n. 1 al mondo non giocherà gli Us Open: “Sono triste e deluso, mi serve ancora tempo”

    ओरी बोले- आकांक्षा चमोला आस्तीन का सांप हैं:गौरव खन्ना के नाम से व्यूज बढ़ा रही हैं; शो में किया था गौरव से तलाक का खुलासा

    • By dp
    • August 21, 2026
    • 5 views
    ओरी बोले- आकांक्षा चमोला आस्तीन का सांप हैं:गौरव खन्ना के नाम से व्यूज बढ़ा रही हैं; शो में किया था गौरव से तलाक का खुलासा

    FPL experts’ ULTIMATE squad for opening Gameweeks