कांग्रेस लड़ेगी मजबूती से विधानसभा चुनाव:बुलंदशहर में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान बोले- हर नगर-ब्लॉक में होगी पदयात्रा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bulandshahar
  • Bulandshahr Congress: Zaiur Rehman Announces Padayatra For Assembly Elections

कांग्रेस लड़ेगी मजबूती से विधानसभा चुनाव:बुलंदशहर में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान बोले- हर नगर-ब्लॉक में होगी पदयात्राप्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों में मजबूती से उतरने की घोषणा की है। रविवार दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए ब्लॉक, नगर और बूथ कमेटियों को सक्रिय करने का संकल्प लिया। पार्टी ने भाजपा को हराने के लिए गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने बताया कि ब्लॉक और नगर कमेटियों को सक्रिय कर अगले पंद्रह दिनों में उनकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जुलाई माह में बूथ कमेटियों के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसके तहत मिशन 2027 की तैयारी में जुटना होगा।

जियाउर्रहमान ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल कर दिया है। इसके विरोध में प्रत्येक नगर और ब्लॉक में पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, किशन सिंह, नईम मंसूरी, डॉ. इरफान और भजनलाल सहित अन्य नेताओं ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी ने लोगों के जीवन को संकट में डाल दिया है।

कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा, जितेंद्र शर्मा, नजमी चौधरी, राजकुमार बघेल, सचिन वशिष्ठ और रामपाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने अंग्रेजों से देश को आजादी दिलाई थी, उसी तरह इस बार भाजपा की जनविरोधी नीतियों से देश को मुक्त कराया जाएगा।

इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, अर्चना पांडा, अनिल शर्मा, साजिद गाजी, मनीष चतुर्वेदी, शकील अहमद, किशन चौधरी, मुकेश रजक, आशु कुरैशी, नजमी चौधरी, गुरुबचन सिंह, अनुपम भारद्वाज, सचिन वशिष्ठ, डॉ. इरफान, राजकुमार बघेल, शाकिब मुकदम, चंद्रपाल सिंह एडवोकेट, सगीर अहमद, नरेश बाल्मिकी, लुकमान चौहान, देशदीपक भारद्वाज, सादिक सैफी, मज़हर अली पाशा, मोहन लाल शर्मा, भजनलाल विमल, अमित जाटव, गौरव जयराम, आदर्शदेव शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रमोद गौड़, नितिन शर्मा, शेर खान, नवाब खान, कृष्ण कुमार सैनी, मनोज भारद्वाज, नूर मौ, नजमी चौधरी, इशू शर्मा, इरशाद पहलवान, आदिल जोझा, हरेन्द्र राघव, प्रमोद कुमार, जतिन स्वामी, शोएब चौधरी, अंश गोस्वामी, फिरोज खान, विजय जैनवाल, वर्षा, रचना, प्रीति, वंदना सहित कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    राशन के साथ मिलेंगे दूध-बिस्किट से लेकर बच्चों के कपड़े:सरकारी दुकानों पर बिकेंगी 35 तरह की चीजें, जबरन बिक्री पर होगी कार्रवाई

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Sarkari Ration Shop Update | Milk, Biscuits, Clothes Sale At Shops राशन के साथ मिलेंगे दूध-बिस्किट से लेकर बच्चों के कपड़े:सरकारी दुकानों पर बिकेंगी…

    मुगलसराय में 50 हजार का इनामी अपहरण आरोपी गिरफ्तार:11 साल से फरार था, बिहार के दानापुर से पकड़ा; फिरौती के लिए मांगे थे रुपए

    Hindi News Local Uttar pradesh Chandauli Mugalsarai Mughalsarai Kidnapping Case | Fugitive Arrested In Danapur Bihar मुगलसराय में 50 हजार का इनामी अपहरण आरोपी गिरफ्तार:11 साल से फरार था, बिहार…

    You Missed

    Dakota Johnson and Pedro Pascal’s OnlyFans comments resurface

    • By dp
    • August 21, 2026
    • 0 views
    Dakota Johnson and Pedro Pascal’s OnlyFans comments resurface

    राशन के साथ मिलेंगे दूध-बिस्किट से लेकर बच्चों के कपड़े:सरकारी दुकानों पर बिकेंगी 35 तरह की चीजें, जबरन बिक्री पर होगी कार्रवाई

    • By dp
    • August 21, 2026
    • 0 views
    राशन के साथ मिलेंगे दूध-बिस्किट से लेकर बच्चों के कपड़े:सरकारी दुकानों पर बिकेंगी 35 तरह की चीजें, जबरन बिक्री पर होगी कार्रवाई

    Shawn Hatosy on ‘The Pitt,’ Calls for a Night Shift Spinoff and Projects That Got Away — Including ‘Breaking Bad’!

    • By dp
    • August 21, 2026
    • 1 views
    Shawn Hatosy on ‘The Pitt,’ Calls for a Night Shift Spinoff and Projects That Got Away — Including ‘Breaking Bad’!

    मुगलसराय में 50 हजार का इनामी अपहरण आरोपी गिरफ्तार:11 साल से फरार था, बिहार के दानापुर से पकड़ा; फिरौती के लिए मांगे थे रुपए

    • By dp
    • August 21, 2026
    • 2 views
    मुगलसराय में 50 हजार का इनामी अपहरण आरोपी गिरफ्तार:11 साल से फरार था, बिहार के दानापुर से पकड़ा; फिरौती के लिए मांगे थे रुपए

    Blue Bell re-releases fan-favorite flavor just in time for triple-digit heat

    • By dp
    • August 21, 2026
    • 3 views
    Blue Bell re-releases fan-favorite flavor just in time for triple-digit heat

    सेवाश्रम कॉलेज की जमीन हड़पने की साजिश पर FIR:भदोही में भूमाफियाओं और राजस्व कर्मियों की मिलीभगत का आरोप

    • By dp
    • August 21, 2026
    • 3 views
    सेवाश्रम कॉलेज की जमीन हड़पने की साजिश पर FIR:भदोही में भूमाफियाओं और राजस्व कर्मियों की मिलीभगत का आरोप