आगरा में प्रेमी ने प्रेमिका के भाई का अपहरण किया:शादी का दबाव बनाने को चाकू की नोंक पर घर से ले गया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • Pinahat
  • Agra Lover Kidnaps Girlfriend Brother At Knife Point For Marriage Pressure

आगरा में प्रेमी ने प्रेमिका के भाई का अपहरण किया:शादी का दबाव बनाने को चाकू की नोंक पर घर से ले गयासुमित शर्मा | पिनाहट, आगरा7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगरा के पिनाहट कस्बे के मोहल्ला मार में रविवार सुबह एक युवक ने अपनी प्रेमिका के 13 वर्षीय भाई का अपहरण कर लिया। आरोपी ने शादी का दबाव बनाने के लिए किशोर को चाकू की नोक पर घर से अगवा किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां ने पिनाहट थाने में बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी मौसिम खां उनके घर में घुस आया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए बेटे (13) की गर्दन पर चाकू रख दिया और उसे जबरन अपने साथ ले गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी मौसिम खां अपहृत किशोर की बड़ी बहन से एकतरफा प्रेम करता है और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। लड़की के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। करीब एक साल पहले इस विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत भी हुई थी, लेकिन लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए।

हाल ही में परिजनों ने युवती का विवाह किसी अन्य युवक के साथ तय कर दिया था। इसी बात से बौखलाकर आरोपी ने परिजनों पर शादी तोड़ने का दबाव बनाने के लिए यह वारदात की। पिनाहट थाना प्रभारी वी. पी. गिरि ने बताया कि आरोपी मौसिम खां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी वी. पी. गिरि ने आगे कहा, “नाबालिग किशोर की सुरक्षित बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

    Hindi News Entertainment Bollywood Honey Singh Controversy: Maharashtra Cyber Seeks Arrest Warrant & LoC महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले…

    सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

    Hindi News Local Punjab Amritsar Navjot Singh Sidhu Childhood Story | Kapil Sharma Show Jalebi Coins सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े…

    You Missed

    2026 NFL season, Week 4: What We Learned from Sunday’s games

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    2026 NFL season, Week 4: What We Learned from Sunday’s games

    महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

    Ex-St. Louis Cardinals All-Star Will Be A Yankees Free Agent This Winter

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 5 views
    Ex-St. Louis Cardinals All-Star Will Be A Yankees Free Agent This Winter

    सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

    Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 5 views
    Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

    गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया