नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप-2 में फूट-फूटकर रोईं सुनीता:कहा- सूप कौए के पेशाब जैसा; डायबिटीज है फिर भी भूखी रहीं; शो से निकलने की मांग की

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sunita Ahuja Compare Soup To Urine In Netflix’s Lockup Show, Contestant Called Out The Food Crises

नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप-2 में फूट-फूटकर रोईं सुनीता:कहा- सूप कौए के पेशाब जैसा; डायबिटीज है फिर भी भूखी रहीं; शो से निकलने की मांग की1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रहे रियलिटी शो लॉक-अप 2 में कंटेस्टेंट्स ने दिए जा रहे खाने की क्वालिटी पर संगीन आरोप लगाए हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, खराब खाना मिलने से रो पड़ीं और दावा किया कि शो में दिया जा रहा सूप, कौए की पेशाब जैसा है। इसके अलावा राम कपूर समेत शो के अन्य कंटेस्टेंट्स भी विरोध में उतर गए और एक रात बिना खाए सोए।

रविवार को स्ट्रीम हुए शो के नए एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स खाना न मिलने पर विरोध करते दिखे। लिमिटेड स्कोर के चलते सभी घरवालों के खाने की डिमांड की पूर्ति नहीं हो सकी। जब कंटेस्टेंट्स ने सवाल किए कि शो में वो कंटेस्टेंट्स भी भूखे रहे, जिन्हें टैबलेट्स खानी होती हैं, तो होस्ट रितेश देशमुख ने तर्क दिया कि ऐसे कंटेस्टेंट्स के लिए सूप भेजा गया था। हालांकि कुछ समय पहले ही सुनीता ने सूप की तुलना, पेशाब सी की।

सुनीता ने होस्ट रितेश देशमुख से कहा, ‘कल मेरा खाना नहीं आया। मैं भूखे पेट सोई हूं और मुझे डायबिटीज है’। इस पर रितेश ने तर्क दिया, ‘आपने स्नैक्स 8 बजे लिया, उसके 2 घंटे बाद आपके लिए सूप भी भेजा गया था। यहां मौजूद न्यूट्रिशियनिस्ट के मुताबिक आपकी दवाओं के अनुसार ही आपको खाना दे दिया गया था।’

सुनीता ने इस पर कहा, ‘मुझे खाना खाने की आदत है, वर्ना मुझे साइकॉलोजिकल दिक्कत होती है, अजीब लगने लगता है। बॉडी कांपती है।’

खाने की कमी से सुनीता ने की शो छोड़ने की मांग

शो में जब होस्ट द्वारा खाने पर सफाई दी गई, तो सुनीता ने शो छोड़ने की मांग की है। उन्होंने होस्ट से कहा कि उन्हें काफी चोट लग चुकी हैं, वो गेम आगे नहीं खेलना चाहतीं और बाहर जाना चाहती हैं। ये कहते हुए सुनीता का ब्रेकडाउन हो गया और उन्होंने फूट-फूटकर रोते हुए कहा कि गोविंदा ने उन्हें शो में न जाने की चेतावनी दी थी।

खाने पर क्यों है विवाद?

दरअसल, शो की थीम के अनुसार, हर हफ्ते की शुरुआत में कंटेस्टेंट्स को टास्क के जरिए कुछ पॉइंट्स दिए जाएंगे। उन पॉइंट्स की मदद से ही कंटेस्टेंट्स खाना खरीद सकते हैं। कंटेस्टेंट्स ने जब खाने की क्वालिटी पर सवाल किए तो होस्ट रितेश ने कहा कि उन्होंने पॉइंट्स को सही ढंग से खर्च नहीं किया और हफ्ता पूरा होने से पहले ही सारे पॉइंट्स खत्म कर दिए, तो ये शो की जिम्मेदारी नहीं है। इस पर एक कंटेस्टेंट्स ने कहा कि पॉइंट्स से खरीदी गई थाली में भी खाने की क्वांटिटी काफी कम होती है, जिसमें सिर्फ 2 रोटियां और थोड़े से चावल आते हैं। इस पर रितेश ने जवाब दिया कि उन्हें एक के बजाए 2 थालियां ऑर्डर करनी चाहिए थीं।

विवाद बढ़ता देख, शो में एक टास्क करवाया गया, जिसमें कंटेस्टेंट्स को खाने के लिए नए पॉइंट्स दिए गए हैं।

शिल्पा शिंदे बनीं शो की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

शो में शिल्पा शिंदे बतौर वाइल्ड कार्ड शामिल हो रही हैं। शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सुनीता और शिल्पा की बहस दिखाई जा रही है।

नेटफ्लिक्स के शो से जुड़े ये विवाद भी पढ़िए-

राम कपूर ने चीटिंग को किया जस्टिफाई- राम कपूर ने हाल ही में शो में कहा है कि अगर पति-पत्नी के बीच सच्चा प्यार हो तो धोखा देने के बाद भी रिश्ता खत्म नहीं होता। ये बयान उन्होंने को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के उस सवाल पर दिया, जिसमें उन्होंने पूछा कि ‘अगर आपका पार्टनर चीट करे, तो क्या आप रिश्ता खत्म करेंगे’? इस पर राम ने कहा- आप कनेक्शन फिर ढूंढिए। अगर आप प्यार करते हैं तो रिश्ता खत्म नहीं होता। शादी मुश्किल सफर है। हमें शादी पर रोज काम करना होता है। 20-25 साल की शादी में आपको उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं। बुरे समय में अगर गलती से किसी एक से कुछ हो जाए, अगर आप उनके बगैर नहीं जी सकते और अपने बच्चों के बगैर नहीं जी सकते, तो समय के साथ चीजें सुधर जाती हैं। कभी-कभी ये गलती से हो जाता है।

आकांक्षा चमोला ने बायसेक्शुअल होने की बात कबूली- ये शो 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। शो शुरुआत से ही कॉन्सेप्ट कम और विवादों से सुर्खियों में है। शो के प्रीमियर में ही आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक अनाउंस कर दिया, जिसे कई यूजर्स ने फेक कहा। अब हाल ही में आकांक्षा ने शो में बायसेक्शुअल होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा है कि शादी से पहले उनके लड़कियों से भी रिश्ते रहे हैं और वो लड़कियों की तरफ आकर्षित होती हैं।

सवालों में नेटफ्लिक्स की स्ट्रेटजी

आमतौर पर ऐसे रियलिटी शोज में खाने और टास्क पर झगड़े होते हैं, लेकिन इससे इतर नेटफ्लिक्स के नए रियलिटी शो में लगातार विवादों और झगड़ों को ही हाईलाइट किया जा रहा है। शो में भाषा, गाली-गलौज और आपत्तिजनक शब्दों पर भी कोई सेंसर नहीं है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि दुनिया भर की बड़ी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम करने वाले नेटफ्लिक्स को भारत में सर्वाइव करने और व्यूज बटोरने के लिए विवादों की जरुरत क्यों पड़ रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें अब तक नहीं; लोग बोले- उन्हें KBC में ही गांव याद आता है

    Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Pratapgarh Library News | Amitabh Bachchan Statement On Village Library ग्राउंड रिपोर्टअमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें…

    राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ashram 4 Shooting: Bobby Deol Shoots Jail Scenes In Dausa | VIDEO राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, ‘बाबा निराला’ बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के…

    You Missed

    AEW Grand Slam: France Preview – Will Ospreay Defends AEW World Title Against Kazuchika Okada, AEW Women’s World Champion Mercedes Moné vs. Queen Aminata, More

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 2 views
    AEW Grand Slam: France Preview – Will Ospreay Defends AEW World Title Against Kazuchika Okada, AEW Women’s World Champion Mercedes Moné vs. Queen Aminata, More

    अमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें अब तक नहीं; लोग बोले- उन्हें KBC में ही गांव याद आता है

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 2 views
    अमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें अब तक नहीं; लोग बोले- उन्हें KBC में ही गांव याद आता है

    Royal Insiders Claim Sarah Ferguson Is “Not Welcome” at Former Prince Andrew’s New Home and Is “Persona Non Grata”

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 4 views
    Royal Insiders Claim Sarah Ferguson Is “Not Welcome” at Former Prince Andrew’s New Home and Is “Persona Non Grata”

    राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 4 views
    राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग

    Publix will close a handful of locations

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 6 views
    Publix will close a handful of locations

    सुप्रीम कोर्ट बोला- वकील भी अच्छी एक्टिंग करते हैं:राजपाल यादव के पैसे 'अता पता लापता' हो गए, 6 दिन में 2 करोड़ जमा करिए

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 6 views
    सुप्रीम कोर्ट बोला- वकील भी अच्छी एक्टिंग करते हैं:राजपाल यादव के पैसे 'अता पता लापता' हो गए, 6 दिन में 2 करोड़ जमा करिए