गाजियाबाद में मांस ले जा रहे युवक से मारपीट:गौमांस होने के शक में हमला, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ghaziabad
  • Ghaziabad Youth Beaten Over Suspected Cow Meat Attack | Police Probe

गाजियाबाद में मांस ले जा रहे युवक से मारपीट:गौमांस होने के शक में हमला, सैंपल जांच के लिए भेजे गएप्रथम चौधरी | गाजियाबादकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे मांस से भरा बोरा ले जा रहे एक युवक के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि खुद को गोरक्षक बताने वाले कुछ लोगों ने बोरे में गौमांस होने का शक जताते हुए युवक को रोक लिया और डंडों-सरियों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाया और उसके पास से मिले मांस को कब्जे में ले लिया। मांस के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मांस किस पशु का है।

बोरे में मांस लेकर जा रहा था युवक

घायल युवक की पहचान सलीम के रूप में हुई है। आरोप है कि वह एक बोरे में मांस भरकर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और बोरे में गौमांस होने का संदेह जताया। आरोप है कि संदेह के बाद युवक के साथ डंडों और सरियों से मारपीट की गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया

सूचना मिलते ही कविनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को भीड़ से सुरक्षित निकाला और उसके पास से मिले मांस को कब्जे में ले लिया।

जांच के लिए भेजे गए नमूने

पुलिस ने पशु चिकित्सक की मौजूदगी में मांस के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मांस के प्रकार की पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस बोली- सभी पहलुओं की जांच

कविनगर के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे डायमंड फ्लाईओवर के पास यह घटना हुई। पुलिस ने संबंधित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ठगी करने के वाले 10 हजार के इनामी भाई-बहन अरेस्ट:PM आवास योजना के जरिए मकान दिलाने के नाम पर करते थे फ्रॉड

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur PM Aawas Yojana Fraud | Siblings Arrested In Noida ठगी करने के वाले 10 हजार के इनामी भाई-बहन अरेस्ट:PM आवास योजना के जरिए…

    लखनऊ IIIT कैंपस में भरा गोमती का पानी:स्टूडेंट्स को किया गया शिफ्ट, अगले आदेश तक कैंपस बंद

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow IIIT Lucknow Campus Closed Due To Gomti Flooding | Exams Postponed लखनऊ IIIT कैंपस में भरा गोमती का पानी:स्टूडेंट्स को किया गया शिफ्ट, अगले…

    You Missed

    Alerta naranja: sigue lloviendo y hay inundaciones en varias localidades del Conurbano

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 1 views
    Alerta naranja: sigue lloviendo y hay inundaciones en varias localidades del Conurbano

    ठगी करने के वाले 10 हजार के इनामी भाई-बहन अरेस्ट:PM आवास योजना के जरिए मकान दिलाने के नाम पर करते थे फ्रॉड

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 0 views
    ठगी करने के वाले 10 हजार के इनामी भाई-बहन अरेस्ट:PM आवास योजना के जरिए मकान दिलाने के नाम पर करते थे फ्रॉड

    Texans open practice windows for Tank Dell, Kayden McDonald, Braden Smith

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 3 views
    Texans open practice windows for Tank Dell, Kayden McDonald, Braden Smith

    लखनऊ IIIT कैंपस में भरा गोमती का पानी:स्टूडेंट्स को किया गया शिफ्ट, अगले आदेश तक कैंपस बंद

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 3 views
    लखनऊ IIIT कैंपस में भरा गोमती का पानी:स्टूडेंट्स को किया गया शिफ्ट, अगले आदेश तक कैंपस बंद

    Trump floats firing top political advisers after report they helped a pro-Russian government | CNN Politics

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 5 views
    Trump floats firing top political advisers after report they helped a pro-Russian government | CNN Politics

    हापुड़ में बाइक सवार से 1.43 करोड़ रुपए बरामद:चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, 1000-500 के पुराने नोट होने की आशंका

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 5 views
    हापुड़ में बाइक सवार से 1.43 करोड़ रुपए बरामद:चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, 1000-500 के पुराने नोट होने की आशंका