मुजफ्फरनगर नगर पालिका में 11 गांव शामिल नहीं:हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा सतही आरोपों का मामला

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Muzaffarnagar Municipality Plea Rejected | Court Dismisses 11 Villages Inclusion

मुजफ्फरनगर नगर पालिका में 11 गांव शामिल नहीं:हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा सतही आरोपों का मामलाप्रयागराज8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद में 11 और गांवों को शामिल करने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है। मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने यह आदेश मोहम्मद खालिद की जनहित याचिका पर पारित किया।

.

बताया गया कि वर्ष 2008 में नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर ने 22 गांवों को अपनी सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया था। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 29 सितंबर 2022 को अधिसूचना जारी हुई, जिसमें केवल 11 गांव ही शामिल किए गए।

याचिका में क्या कहा जानिये

याचिकाकर्ता का कहना था कि शेष 11 गांवों को बाहर रखने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया, और 27 अप्रैल 2026 को इस संबंध में एक प्रतिवेदन राज्य सरकार को दिया गया था, जिसके निस्तारण की मांग करते हुए याचिका दायर की गई।

कोर्ट ने कहा कि यू.पी. म्युनिसिपलिटीज एक्ट, 1916 की धारा 3 और 4 तथा संविधान के अनुच्छेद 243क्यू के तहत आवश्यक प्रक्रिया अपनाने के बाद ही अधिसूचना जारी की गई थी। कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता ने बिना यह जांचे कि अधिसूचना जारी करने से पहले उचित प्रक्रिया अपनाई गई थी या नहीं, सतही आरोपों के आधार पर याचिका दायर कर दी।

कोर्ट ने आगे कहा कि अधिसूचना 29 सितंबर 2022 को जारी हुई थी, लेकिन याचिकाकर्ता ने चार साल से अधिक समय तक यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया, इसका कोई ठोस कारण याचिका में नहीं दिया गया, सिवाय इस मौखिक दावे के कि मामला उठाया जा रहा था।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब राज्य सरकार ने अधिनियम के प्रावधानों के तहत उचित प्रक्रिया अपनाकर अधिसूचना जारी कर दी है, तो जनहित याचिका के माध्यम से 11 और गांवों को शामिल करने की मांग स्वीकार नहीं की जा सकती। कोर्ट ने कहा कि याचिका में कोई दम नहीं है और इसे खारिज किया जाता है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सदस्यता अभियान में सपा-एबीवीपी कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पर भिड़े:17 सितंबर को कहासुनी के बाद विवाद की स्थिति बन गई थी

Hindi News Local Uttar pradesh Raibareli Raebareli SP ABVP Clash Controversy | Police Case Filed Against Workers सदस्यता अभियान में सपा-एबीवीपी कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पर भिड़े:17 सितंबर को कहासुनी के…

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

Hindi News Entertainment Bollywood Honey Singh Controversy: Maharashtra Cyber Seeks Arrest Warrant & LoC महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले…

You Missed

Saudi Arabia urged to spare Sri Lankan sentenced to death over Facebook post

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 1 views
Saudi Arabia urged to spare Sri Lankan sentenced to death over Facebook post

सदस्यता अभियान में सपा-एबीवीपी कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पर भिड़े:17 सितंबर को कहासुनी के बाद विवाद की स्थिति बन गई थी

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 1 views
सदस्यता अभियान में सपा-एबीवीपी कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पर भिड़े:17 सितंबर को कहासुनी के बाद विवाद की स्थिति बन गई थी

2026 NFL season, Week 4: What We Learned from Sunday’s games

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 3 views
2026 NFL season, Week 4: What We Learned from Sunday’s games

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 3 views
महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

Ex-St. Louis Cardinals All-Star Will Be A Yankees Free Agent This Winter

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 5 views
Ex-St. Louis Cardinals All-Star Will Be A Yankees Free Agent This Winter

सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया